Politics

शाज़िया ने पार्टी छोड़ी, अब कुमार विश्वास की बारी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की नेता शाजिया इल्मी ने पार्टी की प्राथमिक सदस्यता और सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी पर गंभीर आरोप लगाते हुए शाजिया ने कहा कि अरविंद केजरीवाल पार्टी में लोकतंत्र लागू नहीं कर पा रहे हैं। कुछ लोग पार्टी को जकड़े हुए हैं। चुनिंदा लोग ही हैं, जो पार्टी के फैसले ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी में लोकतंत्र नहीं रह गया है। हमारे जैसे लोग जो पार्टी के साथ शुरू से जुड़े हुए थे अब अलग थलग पड़ गए हैं। पार्टी से कई गलतियां हुई हैं, जिनसे निकलने की जरूरत है।
शाजिया ने कहा कि पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल बहुत ही अच्छे और ईमानदार व्यक्ति हैं लेकिन जिन लोगों से वह घिरे रहते हैं वह अच्छी बात नहीं है। पार्टी से लोगों का भरोसा कम हो गया है। शाजिया ने कहा कि अरविंद को जेल में रहकर चिंतन करने की बजाय जनता के बीच जाना चाहिए। उनके सामने अपनी बात रखनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी में जैसा अभी हो रहा है, अच्छा नहीं है।
अब कयास ये लगाए जा रहे हैं कि अगले सप्ताह कुमार विश्वास और इलियास आज़मी भी पार्टी से अलग होने का ऐलान कर सकते हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता योगेंद्र यादव ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि शाजिया पिछले दो महीने से नाराज थीं। उन्होंने पार्टी को पत्र भी लिखा था। ऐसे समय जब अरविंद केजरीवाल जेल में हैं उन्हें यह कदम नहीं उठाना चाहिए था। हमें उम्मीद है कि वह पार्टी में वापस लौटेंगी और भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में हमारा साथ देंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
नवाज शरीफ ने स्वीकारा मोदी का न्योता
शाज़िया छोड़ेंगी 'आप' का साथ, विश्वास भी कतार में

Your email address will not be published. Required fields are marked *