Politics

मोदी के खिलाफ ज़हर उगलने वाले मसूद को शिवसेना की धमकी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा है कि बीजेपी उनके उम्मीदवारों को बदनाम करना बंद करे तो दूसरी तरफ शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लेख के जरिए इमरान मसूद को धमकी दे डाली।

इमरान मसूद : कांग्रेस उम्मीदवार




राहुल ने पहले ही दी थी सफाई 



इमरान मसूद को लेकर कांग्रेस का स्टैंड पहले ही साफ हो गया था। इमरान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इमरान की पत्नी के साथ मंच पर नजर आए और उनके लिए वोट भी मांगा। और तो और राहुल ने मसूद के वीडियो को 6 महीने पुराना करार दे विरोध की धार कुंद कर दिया था। 




कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजे गए शिकायती खत में लिखा है कि इमरान मसूद के जिस विवादित भाषण को मुद्दा बनाने की कोशिश की गई है वो बीते साल 18 सितंबर का है । उस वक्त मसूद समाजवादी पार्टी में थे। उस वक्त के बयान की पुष्टि होना अभी बाकी है और इस मामले की जांच चल ही रही है । लेकिन इस मसले के जरिए कांग्रेस पार्टी और उनके उम्मीदवारों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा बीजेपी, कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 

शिवसेना के आक्रामक तेवर 

मसूद की तथाकथित हेट स्पीच पर शिवसेना को भी आक्रामक होने का मौका दे दिया है। शिवसेना ने मसूद को देख लेने की धमकी दी है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि शिवसैनिक मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
शाज़िया छोड़ेंगी 'आप' का साथ, विश्वास भी कतार में
बीजेपी ने जसवंत को दिखाया बाहर का रास्ता

Your email address will not be published. Required fields are marked *