मुख्य सामग्री पर जाएं
ताज़ा ख़बर

शाज़िया छोड़ेंगी ‘आप’ का साथ, विश्वास भी कतार में

प्रकाशित: अपडेट: 2 मिनट में पढ़ें
WhatsApp X Telegram
शाज़िया छोड़ेंगी 'आप' का साथ, विश्वास भी कतार में
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी की लोकसभा चुनाव में मिली करारी हार का परिणाम मिलना शुरू हो चूका है। सूत्रों की से मिली जानकारी के अनुसार पार्टी के मौजूदा हालात से शाजिया नाराज हैं और इसीलिए उन्होंने पार्टी छोड़ने का मन बना लिया है। मीडिया से राजनीति में आईं शाजिया इल्मी ने एक वेबसाइट को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो शनिवार को कभी भी इस्तीफा दे सकती हैं। इतना ही नहीं सूत्रों की माने तो शाजिया इल्मी ने कहा है कि पार्टी के कई नेता अब ‘आप’ की नीतियों से खुश नहीं हैं और इसी वजह से शाजिया इस्तीफा देना चाहती हैं।
एक तरफ पार्टी के संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मानहानि के केस में जेल में बंद हैं। वहीं पार्टी के संस्थापक सदस्यों में रहीं शाजिया इल्मी मुश्किल के इस वक्त में पार्टी का दामन छोड़ने को तैयार हैं। शाजिया आज दोपहर एक बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस भी कर सकती हैं। माना जा रहा है कि प्रेस कॉन्फ्रेंस में शाजिया पार्टी छोड़ने की घोषणा कर करेंगी। सूत्रों के मुताविक पार्टी के कई बड़े नाम भी कतार में हैं, जिनमे इलियास आज़मी और कुमार विश्वास का नाम प्रमुख है। संभावना ये जताई जा रही है कि  सप्ताह तक कुमार विश्वास भी इसतरह कोई ऐलान कर सकते हैं।
गौरतलब हो कि पार्टी के वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने ऐसी किसी जानकारी नहीं होने बात की है। साथ ही वो ये भी कह रहे हैं कि वो शाजिया से बात करेंगे, शाजिया को नाराज होने का हक है। शाजिया हर संकट में पार्टी के साथ मजबूती से खड़ी रही हैं। उन्हें नहीं लगता कि केजरीवाल जब जेल में हैं, तब वह पार्टी का साथ छोड़ेंगी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
Madhaw Tiwari

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे