Entertainment

अब हरभजन सिंह बेचेंगे नमकीन

0
Please log in or register to do it.
अब हरभजन सिंह बेचेंगे नमकीन - Image 1
अब हरभजन सिंह बेचेंगे नमकीन - Image 1

मुंबई। आपको सुनकर आश्चर्य हुआ ना, कि हरभजन सिंह नमकीन बेचेंगे, ऐसे बुरे दिन आ गये कि क्रिकेट छोड़ नमकीन बेचने निकल पड़े? आप जितना भी अपना दिमाग़ खुजायें लेकिन ये सच है कि क्रिकेटर हरभजन सिंह आनेवाले दिनों में हो सकता है आपको नमकीन और मिठाई बेचते हुए नज़र आये। 
चलिए आपको ज़्यादा परेशान न करते हुए हम असली बात बता देते हैं। दरअसल भज्जी ये सब करनेवाले हैं टीवी पर आनेवाले एक शो के लिए। शो का नाम है ‘मिशन सपने’। लेकिन ये मत सोचिये कि हरभजन झूठ मूठ का नमकीन बेचेंगे, वो सही में ऐसा करेंगे और ऐसा कर के वो एक ऐसे आदमी की मदद करेंगे जो खाने का मोहताज है।
कलर्स चैनल पर आनेवाले इस अपने तरह के अलग तरह के शो में बॉलीवुड, टेलीविज़न, खेल और संगीत के क्षेत्र से जुड़ी हस्तियों को आमंत्रित किया जाएगा और उन्हें एक पूरा दिन एक आम आदमी की तरह बिताने के लिए कहा जाएगा। और इससे जो पैसे आएंगे वो ज़रुरतमंदों की मदद के लिए खर्च किये जाएंगे।
इसमें हरभजन सिंह भी आनवाले हैं और शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्होंने बिस्किट, नमकीन, मिठाई बेचने का ज़िम्मा दिया गया है। इस दौरान भज्जी को अपना हुनर दिखाना है और अपनी सेलेब छवि के ज़रिये भी उन्हें उस व्यक्ति की मदद के लिए नमकीन बिस्किट बेचना है जिसकी मदद के लिए वो आगे आये।
माना जा रहा है कि इस शो का हिस्सा सलमान खान, वरुण धवन और मिका सिंह भी बनेंगे। इन हस्तियों को अपनी ग्लैमर भरी ज़िंदगी से निकलकर सड़क पर टैक्सी चलानी पड़ सकती है, मछली बेचना पड़ सकता है या दरवाज़े-दरवाज़े जानेवाला सेल्समैन बनना पड़ेगा।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
ट्विटर पर पर भिड़े उमर अब्दुल्ला और अनुपम खेर
विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निकाला गया

Your email address will not be published. Required fields are marked *