Business Technology

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात

0
Please log in or register to do it.
फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात - Image 1
फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात - Image 1
नई दिल्ली। ब्लैकबेरी फरवरी से ऐसी सेवा ला रही है जिससे आप फ्री में अपनों से बात कर सकेंगे। और ये सेवा सिर्फ ब्लैकबेरी तक ही नहीं बल्कि एंड्रॉयड स्मार्ट फोन पर भी उपलब्ध होगी। अगले महीने ब्लैकबेरी अपनी ब्लैकबेरी मैसेंजर (BBM) सर्विस में वॉयस कॉल का ऑप्शन दे रही जिससे फ्री में वॉयस कॉल भेजे जा सकेंगे।
इसके लिये आपको सिर्फ अपने BBM को अपडेट करना है और बस सर्विस शुरू। इसमें आप BBM चैनल्स भी बना सकते हैं जिस पर आप अपनी जगह और साथ में फोटो वगैरह भी शेयर कर सकेंगे।
एशिया पैसिफिक में ब्लैकबेरी के चैनल मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर कृष्णदीप बरुआ ने बताया कि कुछ ही हफ़्तों में बीबीएम का ग्लोबल अपडेट आएगा जिससे बीबीएम की स्पर्धा सीधे तौर पर वाइबर, लाइन और व्हाट्सअप से होगी। नये अपडेट में यूजर्स को फ्री कॉल करने से लेकर ऑडियो चैट करने की सुविधा दी जाएगी।
कैनेडा की ये कम्पनी अपनी ये नई सुविधा सिर्फ ब्लैकबेरी के लिए नहीं ला रही बल्कि Android, iPhone और BlackBerry OS 5 से ऊपर के स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध होगी। पूरी दुनिया में 10 करोड़ बीबीएम यूजर्स हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा।
बरुआ ने कहा कि इसके बाद ब्लैकबेरी वीडियो कॉल भी लाने की प्लानिंग कर रही है, हालांकि ये साफ़ नहीं किया गया है कि ये बीबीएम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि ये सेवा बीबी10 डिवाइसेज़ पर पहले से उपलब्ध है।
कंपनी ने ये भी कहा कि आनेवाले दिनों में बीबीएम को विंडोज़ डिवाइसेज़ के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

लखनऊ में परेड में आमंत्रित अतिथियों के साथ पुलिस ने की बदसलूकी
आईआईटी के छात्रों ने शुरू किया आप विरोधी पेज

Your email address will not be published. Required fields are marked *