राज्य

ख़त्म हो रहा है पंजाब में बादल का जादू

0
Please log in or register to do it.
ख़त्म हो रहा है पंजाब में बादल का जादू - Image 1
ख़त्म हो रहा है पंजाब में बादल का जादू - Image 1

लुधियाना. ऐसा लग रहा है जैसे बादल परिवार का जादू पंजाब में लोगों के सिर से उतरता जा रहा है। क्यूंकि 
गवर्नमेंट कालेज फॉर ब्वॉयज में मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की रैली का आयोजन किया था। जहाँ अच्छे नंबर लाने वाले आर्थिक तौर से कमजोर छात्रों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से एक रिहायशी स्कूल का शिलान्यास करना था। लेकिन 12 बजे तक पंडाल में रखी अधिकतर कुर्सियां खाली ही रही। किरकिरी से बचने के लिए आयोजकों ने पंडाल के बिलकुल पीछे लगे पर्दों को खाली कुर्सियों के आगे लगाकर पंडाल छोटा दिखाने का असफल प्रयास भी किया।
उपस्थित लोगों के अनुसार पंडाल की 25 प्रतिशत कुर्सियां ही मुश्किल से भरी थी। इसके बावजूद मुख्यमंत्री सहित शिरोमणी अकाली दल नेता बार बार हजारों की संख्या में पहुंचे लोगों का धन्यवाद करते रहे जबकि असलियत ये थी कि पांच सौ के करीब लोग ही सभा में मौजूद थे। शिलान्यास के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि मैट्रिक में 80 प्रतिशत से ज्यादा अंक लेने वाले मेधावी छात्रों के लिए की जा रही रिहायशी स्कूलों की स्थापना सरकार की बड़ी उपलब्धी है। जिसमे आर्थिक तौर पर कमजोर छात्रों को यहां निशुल्क शिक्षा के साथ साथ, निशुल्क रिहायश व खाना भी उपलब्ध करवाया जाएगा। 
मैं नहीं चाहता मोदी PM बने: अमर्त्य सेन
अभी बीता नहीं आडवाणी युग!

Your email address will not be published. Required fields are marked *