राज्य

BADAUN । गैंगरेप और हत्या के बाद अब नाबालिग से रेप की वारदात, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

0
Please log in or register to do it.
Another rape in Badaun
Another rape in Badaun
बदायूं । बदायूं में रेप की वारदातें रुकने का नाम नहीं ले रही हैं, उघैती में गैंगरेप और हत्या की घटना के बाद एक और नाबालिग के साथ रेप की घटना सामने आई है, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता मोहल्ले में ही धार्मिक कार्यक्रम देखने जा रही थी। पीड़िता को मेडिकल कराने के लिए भेजा गया है। 
  • बदायूं में नहीं रुक रहीं रेप की वारदातें
  • गैंगरेप और हत्या के बाद एक और बलात्कार
  • नाबालिग से रेप की वारदात, आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन इलाके के एक गांव में रहने वाली नाबालिग किशोरी मोहल्ले में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम को देखने जा रही थी, इसी दौरान मोहल्ले के ही एक व्यक्ति ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और घर में ले जाकर रेप की वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता और उसके घर वालों ने पूरे मामले की जानकारी थाना सिविल लाइन पुलिस को दी। जिसके बाद थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया और पीड़िता को मेडिकल के लिए अस्पताल भेजा है। पीड़िता ने बताया कि वह अपने घर के बाहर मोहल्ले में हो रहे धार्मिक कार्यक्रम को देखने जा रही थी तभी मोहल्ले के ही एक व्यक्ति व उसके कुछ साथियों ने उसे जबरदस्ती पकड़ लिया और उसे अपने घर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया। 
Another rape in Badaun
मामले में एसएसपी संकल्प शर्मा का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मामला दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी और पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है जो भी साक्ष्य निकलकर आएंगे उनके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 
Another rape in Badaun
उघैती में गैंगरेप के बाद हत्या का मामले में अपडेट 
राष्ट्रीय महिला आयोग की सदस्य चंद्रमुखी के नेतृत्व में टीम ने पीड़िता के घर पर परिवार से बातचीत की, उन्होंने बताया कि सरकार की सख्ती के बावजूद ऐसी जघन्य घटनाएं हो रही हैं। पुलिस की भूमिका पर चंद्रमुखी ने सवाल उठाए और कहा मैं पुलिस की कार्यशैली से संतुष्ट नहीं हूं, पुलिस ने लापरवाही नहीं की होती और तुरंत हरकत में आई होती तो महिला की जान बच सकती थी। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट देखने से लगता है कि बहुत विभत्स घटना है, पूरी घटना दुर्भाग्यपूर्ण है। सरकार को आरोपियों पर सख्त से सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

Another rape in Badaun



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



LUCKNOW । विभूतिखंड के कठौता चौराहे पर पूर्व ब्लॉक प्रमुख अजित सिंह की हत्या, फायरिंग में दो लोग घायल, वारदात के बाद बदमाश फरार
BADAUN । आंगनबाड़ी कार्यकत्री से गैंगरेप के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर 50 हजार का इनाम घोषित

Your email address will not be published. Required fields are marked *