अभी बीता नहीं आडवाणी युग!

HomeUncategorized

अभी बीता नहीं आडवाणी युग!

लालकृष्ण आडवाणी भले ही आम लोगों के बीच अब आडवाणी को अब बीते युग के नेता के तौर पर देखा जाता हो, बीजेपी के अंदर भी अब उन्हें पार्टी के एक बुजुर्ग

स्मृति इरानी होगी भाजपा से यूपी सीएम कैंडिडेट
Lucknow । पूर्व आईएएस अरविंद कुमार शर्मा होंगे उप मुख्यमंत्री, दिनेश शर्मा बनेंगे विधान परिषद में सभापति!
राहुल ने कांग्रेसियों से कहा मोदी पर निजी हमले ना करो, चायवाला ना कहो!
अभी बीता नहीं आडवाणी युग! - Image 1
लालकृष्ण आडवाणी

भले ही आम लोगों के बीच अब आडवाणी को अब बीते युग के नेता के तौर पर देखा जाता हो, बीजेपी के अंदर भी अब उन्हें पार्टी के एक बुजुर्ग का दर्जा दे दिया गया हो लेकिन उनके दिन अभी गए नहीं हैं। ये संकेत दिए हैं आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने। मंगलवार को मौका था आडवाणी के तीन पुस्तकों के विमोचन का।
भागवत जब बोलने के लिए खड़े हुए तो न केवल उन्होंने आडवाणी की ज़िंदगी और उनकी सोच को सराहा, बल्कि उनसे आग्रह किया कि वो अभी पार्टी में रहकर ही काम जारी रखें। बीजेपी को एक गांव बताते हुए उन्होंने कहा कि आडवाणी एक पुण्यवान राजनीतिज्ञ हैं और उन जैसे नेता की बदौलत देश में अच्छी राजनीति ज़िंदा है और इसलिए उन्हें वहीं रहना चाहिए। 

आडवाणी को भागवत की इस सलाह पर राजनीतिक पार्टियों की अलग-अलग प्रतिक्रियाएं आई हैं। कांग्रेस ने कहा कि बीजेपी में एक ओर मोदी को अपना नेता बताती है और दूसरी ओर ये कहती है कि आडवाणी अभी भी प्रासंगिक हैं। जेडीयू के मुताबिक बीजेपी में आडवाणी की हालत अजीब सी हो गई है, एक तरफ उन्हें प्यार दिया जाता है तो दूसरी तरफ दुत्कार भी। वहीं एनसीपी ने कहा है कि एक बार फिर ये साबित हो गया है कि बीजेपी में आरएसएस किस तरह से हावी है, उन्होंने आरोप लगाया कि आडवाणी जैसे बड़े नेता को आरएसएस डिक्टेट कर रही है।

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: