राज्य

केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा

0
Please log in or register to do it.
केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा - Image 1
केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा - Image 1

नई दिल्ली। अब ऐसा लगने लगा है कि अरविन्द केजरीवाल और विवाद दोनों एक दूसरे के पूरक हो गए हैं. जब से केजरीवाल सरकार बनी है विवाद इनका पीछा रही है। केजरीवाल हर दिन एक नए विवाद में फंसते जा रहे हैं। ताज़ा मामला हुआ है, दिल्‍ली के सीएम अरविंद केजरीवाल द्वारा एक ट्वीट को री-ट्वीट करने पर। दरअसल, संगीतकार विशाल डडलानी ने सोमवार को एक ट्वीट किया था, “हम एक मूर्ख और हत्‍यारे के बीच फंस गए हैं। अब भारत का क्‍या होगा।” डडलानी के इस ट्वीट की भाषा बेहद आपत्तिजनक है। इस ट्वीट को राहुल गांधी और बीजेपी के नरेंद्र मोदी से जोड़ के देखा जा रहा है। ऐसे में इस ट्वीट को री-ट्वीट कर केजरीवाल नए विवाद में फंसते दिख रहे हैं।
केजरीवाल ने राहुल और मोदी को ट्वीट कर कहा, मूर्ख और हत्यारा - Image 2
गौरतलब हो कि दिल्‍ली विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार के दौरान विशाल डडलानी के विवादित बयान से केजरीवाल की काफी किरकिरी हुई थी। दरअसल, चुनाव प्रचार के दौरान डडलानी ने बॉलीवुड के गाने “बचना ए हसीनों…” की तर्ज पर “बचना ए कमीनों…लो ‘आप’ आ गया.” गाया था। जिस वक्‍त यह सब कुछ हो रहा था, उस वक्‍त अरविंद केजरीवाल और पार्टी नेता व आरके पुरम विधानसभा सीट से उम्‍मीदवार शाजिया इल्‍मी भी वहीं मौजूद थे।
बीजेपी नेता निर्मला सीतारमन ने केजरीवाल के री-ट्वीट की निंदा की है। उन्‍होंने कहा कि केजरीवाल के इस तरह री-ट्वीट का कोई मतलब नहीं था. सार्वजनिक मंच पर उन्हें अपनी भाषा का ध्यान रखना चाहिए। सीतारमन ने सीएम केजरीवाल को चेतावनी देते हुए कहा कि वह ट्वीट करने से पहले सावधानी बरतें।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
राहुल गांधी का पूरा इंटरव्यू हिंदी में पढ़िए
रिपोर्ट कार्ड: केजरीवाल सरकार के 30 दिन

Your email address will not be published. Required fields are marked *