Election Politics राज्य

फैज़ाबाद। बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में सभी पार्टियों ने ठोकी ताल

0
Please log in or register to do it.
फैज़ाबाद। बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में सभी पार्टियों ने ठोकी ताल - Image 1
फैज़ाबाद। बीकापुर विधानसभा उपचुनाव में सभी पार्टियों ने ठोकी ताल - Image 1

डॉ. गोपाल नंदन। फैज़ाबाद। एमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद असाद्दुदीन ओवैसी और राष्ट्रीय लोक दल के छोटे चौधरी उर्फ जयंत चौधरी ने अपने-अपने प्रत्याशियों के लिए वोट करने की अपील की। ओवैसी ने राज्य सरकार की क़ानून व्यवस्था और केंद्र सरकार की नीतियों पर सवाल उठाए और कहा कि इसके लिए युवाओं को आगे आना पड़ेगा।
वहीं छोटे चौधरी ने दो दिवसीय रोडशो के द्वारा आम जान के बीच प्रदेश सरकार की कमियों को गिनाया और रालोद प्रत्याशी मुन्ना सिंह को जिताने की अपील की।
सपा ने भी राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव, मुख्यमन्त्री अखिलेश यादव व नगर विकास मंत्री आज़म खान समेत अन्य कई नेताओं का कार्यक्रम मांगा है। वैसे प्रदेश सरकार के कई मंत्री पार्टी उम्मीदवार की जीत पक्की करने के लिए जनसभाएं करने में लगे हैं। 
भाजपा ने केंद्रीय गृहमन्त्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री उमा भारती, योगी आदित्यनाथ, साध्वी निरंजन ज्योति, प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेयी का कार्यक्रम और कांग्रेस भी सिने स्टार राजबब्बर व राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष पीएल पूनिया को चुनावी माहौल को पार्टी के पक्ष मेँ बनाने के लिए बुला रही है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
6 दिसंबर 2016 से राम मंदिर निर्माण होगा शुरू -जगद्गुरु राम भद्राचार्य
विश्व हिंदू परिषद ने कहा - "मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी"

Your email address will not be published. Required fields are marked *