श्रॆणी पुरालेख: सोशल

MP में गधा बन गया नर्स, मां-पिता का नाम तो ग़ज़ब है.. फोटो हैरान कर देगा

MP अजब है… सबसे गजब है! मध्य प्रदेश में नर्सिंग से जुड़ी एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने सरकारी सिस्टम और ऑनलाइन वेरिफिकेशन प्रक्रिया पर सवाल खड़े कर दिए । मामला ऐसा है कि जिस नाम से नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी हुआ, वह किसी इंसान का नहीं, बल्कि ‘DONKEY’ यानी गधे का है


ऑनलाइन आवेदन और सामने आए दस्तावेजों के मुताबिक नर्सिंग सर्टिफिकेट में नाम के कॉलम में DONKEY लिखा गया था। आवेदन में पिता के नाम ‘डंकी फादर’ और मां का नाम ‘डंकी मदर’ लिखा गया। जाति वाले कॉलम में भी आवेदन करने वाले ‘जानवर’ लिख दिया। इसके बावजूद आवेदन सिस्टम में आगे बढ़ता रहा

2021 से 2025 तक नर्सिंग की ट्रेनिंग
आवेदन में ये भी दावा किया गया कि DONKEY ने भोपाल नर्सिंग कॉलेज से 2021 से 2025 तक प्रशिक्षण प्राप्त किया है। यानी आवेदन के मुताबिक चार साल तक नर्सिंग की पढ़ाई और ट्रेनिंग पूरी करने की जानकारी दर्ज की गई। ट्रेनिंग इंस्टिट्यूट के तौर पर भोपाल नर्सिंग कॉलेज के साथ भोपाल मेमोरियल हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर का नाम भी डाला गया। इसके अलावा आवेदन में 10वीं और 12वीं की परीक्षा से जुड़ी जानकारियां भी दी गई। सर्टिफिकेट के तौर पर जरूरी दस्तावेजों की जगह खाली कागज अपलोड किए गए थे फिर भी आवेदन रिजेक्ट नहीं हुआ और आगे की प्रक्रिया जारी रही

फीस के बाद मिल गया रजिस्ट्रेशन नंबर
आवेदन के दौरान 2050 रुपये की फीस जमा की गई, फीस जमा होने के बाद सिस्टम ने रजिस्ट्रेशन नंबर भी जारी कर दिया, इसके बाद पांच मिनट के अंदर टेम्पररी नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी होने का दावा किया गया। जाति में ‘जानवर’ और शैक्षणिक योग्यता से जुड़ी मनमानी जानकारी जैसी चीजें मौजूद थीं। इसके बावजूद सिस्टम ने आवेदन को स्वीकार किया और सर्टिफिकेट जारी किया

तस्वीर ने भी खींचा ध्यान
आवेदन में जिस तस्वीर का इस्तेमाल किया गया, वो एक एनिमेटिड तस्वीर है, उसमें गधा सफेद डॉक्टर कोट पहने हुए है, गले में स्टेथोस्कोप है और मास्क कानों पर लगा हुआ है, फिर भी प्रक्रिया तो आगे बढ़ती रही

सिस्टम की जांच पर सवाल
ये मामला केवल एक मजेदार या हैरान करने वाली घटना ही नहीं है, ये नर्सिंग जैसे सेक्टर जो खुद में बहुत संवेदनशील काम है और उस काम के लिए जारी सर्टिफिकेट की प्रक्रिया सीधे तौर पर जुड़ी हुई स्वास्थ्य व्यवस्था से। ऐसे में आवेदन में दी गई गलत जानकारियों के बावजूद सर्किफिकेट मिल जाना गंभीर चिंता का मुद्दा है ।

प्रशासन की प्रतिक्रिया का इंतजार
ये घटना सामने आने के बाद नर्सिंग सर्टिफिकेट जारी करने वाली ऑनलाइन प्रक्रिया यानी MPNRC की ऑनलाइन व्यवस्था पर सवाल उठना स्वाभाविक है। हालांकि, इस मामले में संबंधित विभाग या अधिकारियों की ओर से अब तक कोई आधिकारिक स्पष्टीकरण सामने नहीं आया है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले की जांच में क्या सामने लाता है और ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया में ऐसी गड़बड़ी आखिर कैसे हुई।

तो…मध्य प्रदेश अजब है, सबसे गजब है!

यातायात माह के तहत जागरुकता अभियान, पुलिस ने हेलमेट, सीट बेल्ट लगाने के लिए किया जागरुक

लखनऊ: बक्शी का तालाब में छठामील के पास ब्राइटलैंड स्कूल की मोड पर पुलिस ने यातायात माह के तहत जागरुकता अभियान चलाया और लोगों को हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने के लिए जागरुक किया।
दुर्घटनाओं से बचने के लिए यातायात माह चलाया जा रहा है जिससे सड़क पर नियमपूर्वक चलने से हादसों को कम किया जा सके, सर्दी में कोहरे की वजह से हादसों में बढ़ोत्तरी को रोकने के लिए बीकेटी पुलिस लोगों को जागरुक कर रही है।
 
बिना हेलमेट के मोटरसाइकिल चलाने वालों को पुलिस ने समझाया और यातायात के नियमों को बताया कि कैसे नियमों का पालन करके वो अपनी सुरक्षा कर सकते हैं। सवारी गाड़ियों के कागजों को भी देखा कि उनकी फिटनेस सही है कि नहीं। महिला सिपाही ने बताया कि कैसे लोगों को जागरुक कर रही हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मेवाड़ विश्वविद्यालय में बने 3 विश्व रिकॉर्ड, लगी दुनिया की सबसे बड़ी चित्र प्रदर्शनी

चित्तौड़गढ़। मेवाड़ विश्वविद्यालय परिसर में 3 फरवरी रविवार सुबह 10 बजे शाम 6 बजे तक दिव्य भारत निर्माण ट्रस्ट अयोध्या व मेवाड़ विश्वविद्यालय के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम में तीन विश्व रिकॉर्ड बने। पहला रिकॉर्ड स्वामी महेश योगी के द्वारा सबसे तेज गति से सूर्य नमस्कार योग का जिसमें महेशी योगी जी ने एक मिनट में 21 बार सूर्य नमस्कार पूरा करने का विश्व रिकॉर्ड बनाया। दूसरा विश्व रिकॉर्ड स्वामी महेशी योगी जी के शिष्य उत्तम कुमार आर्य जी के द्वारा सबसे अधिक योग स्टंट करने का बना। तीसरा विश्व रिकॉर्ड था दुनिया की सबसे बड़ी चित्र प्रदर्शनी जिसमें स्वामी महेश योगी समेत 13 लोगों के द्वारा विभिन्न वर्गों की 21 हज़ार पेंटिंग्स का प्रदर्शन किया गया। ये तीनों विश्व रिकॉर्ड अब गोल्डेन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हो चुके हैं।
इससे पहले भी स्वामी महेश योगी 9 विश्व रिकॉर्ड अपने नाम करते हुए उत्तर प्रदेश समेत भारत वर्ष का नाम पूरी दुनिया में रौशन कर चुके हैं। महेश योगी जी के साधकों द्वारा भी 16 विश्व कीर्तिमान स्थापित किया जा चुका है। दुनिया की सबसे बड़ी चित्र प्रदर्शनी के बारे में बताते हुए महेश योगी जी ने कहा कि 21 हज़ार पेंटिंग्स में से 8 हज़ार पेंटिंग उनके द्वारा बनाई गई है जबकि बाकी 13 हज़ार पेंटिंग्स उनके शिष्यों द्वारा जिनमें कुछ दिव्यांग भी शामिल हैं। चित्र प्रदर्शनी में विभिन्न विधाओं और वर्गों की तस्वीरें प्रदर्शित की गईं जिसमें शामिल है भगवान श्री गणेश की सीरीज़, योग, लैंडस्कैप, फोक आर्ट, मोनोक्रोम, पक्षियों की सीरीज़ और साथ में भारत की प्रसिद्ध विभूतियों की पोट्रेट जैसे भारत के सभी राष्ट्रपति, भारत रत्न से सम्मानित व्यक्ति, नोबेल पुरस्कार विजेता, भारत के अब तक के सभी प्रधानमंत्री, स्वतंत्रता सेनानी, सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों समेत कुल 74 सीरीज़ इस चित्र प्रदर्शनी में शामिल थीं।

इसके अतिरिक्त 3 जनवरी दिन रविवार को ही नेपाल की इंटरनेशनल एजेंसी एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड ने भी स्वामी महेश योगी जी के 2 वर्ल्ड रिकॉर्ड को मान्यता दी है। 11 घंटे कपालभाति और 13 घंटे लगातार अनुलोम विलोम प्राणायाम करने के रिकॉर्ड को एवरेस्ट बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में जगह मिली है जिसे महेश योगी जी ने 4 महीने पहले बनाया था।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

नोएडा-दिल्ली को जोड़ने वाला डीएनडी टोल ब्रिज हुआ फ्री, नहीं देना होगा अब कोई चार्ज

लखनऊ: प्रतिदिन दिल्ली से नोएडा और नोएडा से दिल्ली जाने वाले लोगों के लिए खुशखबरी है. अब दिल्ली-नोएडा डीएनडी टोल ब्रिज पर आपको कोई पैसा नहीं देना होगा. इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बुधवार को सुनाए एक बड़े फैसले में दिल्ली-नोएडा टोल को फ्री कर दिया है। हाईकोर्ट ने इस फैसले को तुरंत लागू करने को कहा है। इस मामले में अदालत ने आठ अगस्त को अपना फैसला सुरक्षित रख गया था।

जस्टिस अरुण टंडन और जस्टिस सुनीता अग्रवाल की डिवीजन बेंच ने कहा है कि डीएनडी पर भविष्य में कभी भी टोल नहीं लगेगा। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हाईकोर्ट इस मामले की सुनवाई रोजाना सुनवाई कर रही थी।

इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत कह चुकी है कि नोएडा अथॉरिटी और टोल ब्रिज कंपनी के बीच हुए मनमाने करार का खामियाजा आम जनता को भुगतने देना कतई ठीक नही है। कोर्ट ने यह भी टिप्पणी की थी कि ओवर ब्रिज की लागत से ज़्यादा की वसूली होने के बाद लोगों से टैक्स वसूलना गलत है। लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

GOOD NEWS: जियो के ग्राहकों के लिए खुशखबरी

जियो आया तो फ्री डेटा और फ्री कॉलिंग की स्कीम ने दुनिया में रिकॉर्ड कायम कर दिया, वहीं जियो लेनेवालों की बल्ले-बल्ले हो गई। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं होती। रिलायंस जियो के वेलकम ऑफर में 4जी डेटा 31 दिसंबर तक फ्री है और कॉल्स तो हमेशा के लिए फ्री है। अब खुशखबरी ये है कि कंपनी का ये वेलकम ऑफर मार्च 2017 तक बढ़ सकता है।
हाल ही में आई रिपोर्ट के मुताबिक कंपनी अपने वेलकम ऑफर की अवधि बढ़ा सकती है। बिजनेस न्यूज पेपर मिंट का कहना है कि रिलायंस के अधिकारियों का मानना है कि कस्टमर्स को उनकी संतुष्टि तक फ्री सेवा दी जानी चाहिए और इसका फायदा कस्टमर्स की बढ़ोतरी के तौर पर भी देखने को मिलेगा।
मिंट की रिपोर्ट के मुताबिक जियो के स्ट्रैटजी प्लाइंग हेड चाहते हैं कि ‘जियो के ग्राहकों से तब तक पैसे लेना ठीक नहीं होगा जब तक उन्हे संतोषजनक सेवा ना मुहैया करा दी जाए।’ कंपनी के एनालिस्ट्स भी चाहते हैं कि जियो वेलकम ऑफर को मार्च 2017 तक बढ़ा दिया जाए। हालांकि अंतिम फैसला कंपनी को लेना है।
ट्राई ने जियो के लाइफटाइम फ्री कॉलिंग स्कीम को हरी झंडी दे दी थी लेकिन ट्राई ने वेलकम ऑफर को कुछ शर्तों के तहत मंजूरी दी थी जो 3 महीने के लिए ही लागू है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Beware: कोई है जो आपके WhatsApp मैसेजेज़ को पढ़ रहा है, कैसे करें बचाव?

आप व्हाट्सऐप इस्तेमाल करते हैं, अपनों से आप तरह-तरह की बातें करते हैं, कई तरह के ग्रुप्स हैं जिनमें आप जुड़े हैं, आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में जितने नंबर हैं वो WhatsApp पर हैं, आपकी तस्वीरें, आपके दोस्तों की तस्वीरें, अपनों के वीडियोज़, कुछ ऐसी चीज़ें भी जिसे आप दुनिया से छिपाकर रखना चाहते हैं???
सब कुछ जो WhatsApp पर है वो अब निजी नहीं रह गया है। आप सोच रहे हैं कि जो बातें आप अपनों से करते हैं उसे सिर्फ पढ़, देख और सुन पा रहे हैं तो आप गलत हैं। Facebook ने WhatsApp को खरीदने के साथ ही इसकी Privacy Policy काफी बदलाव किए हैं और इसी बदलाव में एक बड़ा बदलाव ये है कि WhatsApp पर आपके Conversations को पढ़ना और उसके हिसाब से आपके लिए Facebook पर एड देना।
यानी आपकी क्या पसंद है, क्या नापसंद है, आप और आपके दोस्त मौजूदा वक्त में किस विषय में ज्यादा बातें करते हैं, किस विषय पर आपकी सबसे ज्यादा रुचि है, आप किस चीज़ की तलाश में हैं, आपके मित्र-संबंधी किस तरह के हैं, उनकी पसंद-नापसंद क्या है, ये सब Facebook को मौका देते हैं कि वह आपके अकाउंट पर इन्ही सब से जुड़ा ऐड लेकर आए। ऐसे कमर्शियल्स जो आपकी जरुरतों से जुड़े हों और जिन पर हिट करने की संभावनाएं ज्या हों। ज़ाहिर है ज़्यादा हिट्स पर Facebook की ज़्यादा कमाई, ज़्यादा पहुंच।
लेकिन ये करते वक़्त Facebook आपकी Privacy से समझौता करता है, हालांकि Facebook का कहना है कि वो आपको WhatsApp पर ये मौका देता है कि आप अपनी जानकारियां साझा करना चाहते हैं कि नहीं? लेकिन बहुत कम लोग हैं जिन्हे पता है कि उन्हें कैसे इस विकल्प को बंद करना है क्योंकि By Default यह विकल्प आपके अकाउंट सेक्शन में स्वत: ही ऑन रहता है यानी आप खुद Facebook को रज़ामंदी दे चुके हैं कि वो आपके WhatsApp अकाउंट से जानकारियां हासिल कर सके।
अगर आप अपनी जानकारियां सुरक्षित रखना चाहते हैं और नहीं फेसबुक से साझा नहीं करना चाहते तो आपको तुरंत ये कदम उठाने चाहिए –
     1. WhatsApp की सेटिंग्स में जाइए
     2. Account सेक्शन में जाइए
     3. यहां आपको 5 विकल्प देखने को मिलेंगे Privacy, Security, Change Number, Delete my account और आखिर में Share my account info. आखिरी विकल्प यानी Share my account info को अनचेक कर दें, एक सवाल आएगा कि क्या आप इसे वाकई करना चाहते हैं, क्योंकि इसे बाद में बदलने का मौका नहीं दिया जाएगा। आप Ok करेंगे और Facebook को जाने वाली आपकी निजी जानकारियां बंद हो जाएंगी।
    4. अगर आपको Account Section में सिर्फ 4 विकल्प दिखते हैं तो फिर आपकी जानकारियां पहले से ही सुरक्षित हैं
     5. हर बार एप्लीकेशन अपडेट करने के साथ अपने Account के विकल्पों को अवश्य दोबारा चेक कर लिया करें
Facebook ने ये परिवर्तन काफी पहले कर दिए और आपने शायद बिना देखे उस Privacy Policy को accept भी कर लिया होगा। हालांकि इस बारे में एक जनहित याचिका दिल्ली हाईकोर्ट में डाली गई, जिस पर सुनवाई के दौरान Facebook ने Court को बताया कि वह यूजर्स को ये विकल्प देता है कि वो अपनी जानकारियां चाहें तो शेयर करें या ना शेयर करें।
कोर्ट ने Facebook को आदेश दिया है कि 25 सितम्बर से पहले उसने जितना भी यूजर डेटा हासिल किया है उसे डिलीट करें, कोर्ट ने इसमें उन अकाउंट्स को भी शामिल किया है जो डिएक्टिवेट हो चुके हैं और WhatsApp पर इस डेटा के कमर्शियल इस्तेमाल पर पाबंदी लगा दी है।
दरअसल 25 अगस्त 2016 को WhatsApp ने अपने Terms and Conditions में जो बदलाव किए उसे सभी यूजर्स को स्वीकार करने के लिए भेजा, अक्सर कोई व्यक्ति लम्बे-चौड़े Terms and Conditions को पढ़ता नहीं है और एक्सेप्ट कर लेता है लेकिन दो छात्रों करमान्या सिंह सरीन और श्रेया सेठी ने इसे पढ़ा, जिसमें लिखा था कि Facebook और उससे जुड़ी कम्पनियों को यूजर अधिकार देते हैं कि वो निजी जानकारियों का इस्तेमाल अपनी कम्पनियों की मार्केटिंग और कमर्शियल विज्ञापनों के लिए कर सकते हैं। इसी को लेकर जनहित याचिका दाखिल की गई।
अब कोर्ट के आदेश के बाद Facebook तभी आपकी जानकारियां WhatsApp से ले सकता है जब आप उसकी रज़ामंदी देंगे और अगर आप 25 सितम्बर से पहले WhatsApp पर अपनी रज़ामंदी को वापस ले लेते हैं तो फेसबुक को व्हाट्सएप से ली गई जानकारी को अपने सर्वर से हटाना होगा यानी डिलीट करना होगा। यानी आपके पास कुछ घंटे ही हैं जिससे आप अपनी जानकारी को फेसबुक तक जाने से और उसके कमर्शियल इस्तेमाल होने से रोक सकते हैं।
वीडियो से समझें कि कैसे इस विकल्प को बंद किया जाए:-


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

दिव्यांगों के लिए विधेयक हो रहा है तैयार

जयपुर। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने जयपुर में सामाजिक क्षेत्र के मुद्दों पर संपादकों के सम्मेलन को संबोधित करते हुए करते हुए कहा कि अनुसूचित जातियों, अन्य पिछड़ा वर्गों, दिव्यांगों और समाज के अन्य कमजोर वर्गों का तेजी से सामाजिक-आर्थिक विकास करने और सशक्तिकरण करने के लिए सरकार की नीतियों और कानूनों की समीक्षा की गई है और इन्हें तेजी से लागू करने के लिए समयबद्ध कार्य योजनाओं का मसौदा तैयार किया गया है।
उन्होंने कहा कि सरकार ने अनुसूचित जाति के छात्रों के कल्याण को उच्च प्राथमिकता दी है इसलिए अनुसूचित जाति के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति को विभिन्न स्तरों पर बढ़ाया गया है। विभिन्न छात्रवृत्ति योजनाओं के तहत 2015-16 के दौरान 50 लाख से अधिक छात्रों को लाभ पहुंचा है।
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री थावरचंद गहलोत ने जयपुर में अखिल भारतीय क्षेत्रीय सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार ने अनुसूचित जातियों के खिलाफ अत्याचार रोकने के लिए नया बिल अधिनियमित किया है। अब अनुसूचित जातियों के खिलाफ किये जाने वाले अनेक अपराधों को इस अधिनियम के के दायरे में लाया गया है और प्रावधानों को 26 जनवरी, 2016 से लागू किया गया है। उन्होंने कहा कि मैला ढोने वालों का तेजी से पुनर्वास करने के लिए उच्च स्तर पर निगरानी की जा रही है। राज्य सरकारों ने दिसंबर 2015 तक 12,226 मैला ढोने वालों की पहचान की है। सफाई कर्मचारियों की आश्रित महिलाओं के लिए न केवल रोजगार के अवसर जुटाए गए हैं, बल्कि वाणिज्यिक मोटर ड्राइविंग के लिए कौशल प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है।
जनसांख्यिकीय पैटर्न और वरिष्ठ नागरिकों की सामाजिक-आर्थिक आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए, वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक नई राष्ट्रीय नीति को अंतिम रूप दिया जा रहा है। वृद्धजनों के लिए एकीकृत कार्यक्रम भी शुरू किया है और शराब और मादक द्रव्यों के सेवन की रोकथाम के लिए प्रभावी योजना शुरू की गयी है। अनुसूचित जातियों में उद्यमशीलता को बढ़ावा देने और उन्हें रियायती धन उपलब्ध कराने के लिए सरकार ने अनुसूचित जातियों के लिए उद्यम पूंजी निधि की स्थापना की गई है। जिससे अनुसूचित जातियों में विश्वास बढ़ाने के अलावा रोजगार सृजन को भी बढ़ावा मिलेगा। चालू वर्ष के दौरान एनबीसीएफडीसी (सितंबर 2015 तक) ने कुल 2,970.89 करोड़ रुपये वितरण किया है जिससे 19,99,519 लाभार्थियों को मदद मिली है।
थावरचंद गहलोत ने कहा कि सरकार ने डॉ. अम्बेडकर के जीवन और कार्य से संबंधित सभी प्रमुख स्थलों को स्मारकों के रूप में विकसित करने का फैसला किया है। अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर पूरे वर्ष आयोजित किये जाने वाले समारोहों के लिए प्रधानमंत्री की अध्यक्षता में एक समिति गठन किया गया है। समिति के सह-अध्यक्ष केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उद्देश्य के लिए शुरू किए जाने वाले की कल समीक्षा की। इस समारोह के एक हिस्से के रूप में 100 शोध छात्रों को 25 – 25 के चार समूहों में उच्च अध्ययन के लिए कोलंबिया विश्वविद्यालय अमेरिका और लंदन स्कूल ऑफ इकनोमिक्स, ब्रिटेन भेजा गया। अक्टूबर और नवंबर 2015 के महीने के दौरान, शोध छात्रों ने कोलंबिया विश्वविद्यालय, अमेरिका और लंदन स्कूल ऑफ इकनोमिक्स का दौरा किया।
ट्रांसजेंडर समुदाय के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों के बारे में, उन्होंने कहा कि उनके मंत्रालय ने ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए एक विस्तृत योजना का मसौदा तैयार किया गया है और “ट्रांसजेंडर व्यक्तियों के अधिकार संबंधी विधेयक, 2015” का मसौदा तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि दिव्यांगों के कल्याण और सशक्तीकरण के उद्देश्य से अनेक गतिविधियों पर जोर दिया गया है। सरकार का ऐसे समग्र समाज का स्थापना करने का विजन है जिसमें दिव्यांगों को उनकी प्रगति और विकास के लिए समान अवसर और पहंच उपलब्ध कराई जाए ताकि वे उपयोगी, सुरक्षित और सम्मानित जीवन जी सकें। इस दिशा में उनके मंत्रालय ने एक राष्ट्र व्यापी फ्लैगशिप अभियान “सुगम्य भारत अभियान ” की शुरूआत की है ताकि दिव्यांगों के लिए सार्वभौमिक पहुंच अर्जित की जा सके। इस कार्यक्रम के तहत 50 शहरों के प्रमुख भवनों को एक समयबद्ध कार्य योजना के तहत दिव्यांगों के लिए लिए सुगम्य बनाया जाएगा।
विकलांगता ग्रस्त व्यक्तियों के अधिकार विधेयक, 2014 का मसौदा तैयार किया गया है और संसद के पटल पर रखने से पहले इस पर सभी हितधारकों से परामर्श किया जा रहा है। केन्द्र सरकार में दिव्यांगों के लिए निर्धारित रिक्त पदों को भरने का कार्य प्राथमिकता के आधार पर किया गया है 12,786 रिक्त पदों को भरने के लिए एक समयबद्ध कार्य योजना तैयार की गई है। दिव्यांगों के कौशल प्रशिक्षण के लिए एक राष्ट्रीय कार्य योजना शुरू की गई है जिसमें अगले 3 साल के भीतर 5 लाख कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा।
मंत्री महोदय ने कहा कि श्रव्य विकलांगता से ग्रस्त व्यक्तियों के सशक्तिकरण के लिए आधुनिक प्रौद्योगिकी का प्रयोग करते हुए कर्णावत प्रत्यारोपण के लिए एक नई योजना की शुरूआत पिछले साल दिसंबर में की गई है। इस शल्य क्रिया में प्रति बच्चे पर 6 लाख रुपये की लागत आती है। इस योजना से ऐसे गरीब लोग लाभांवित होंगे जिनके माता-पिता ऐसी सर्जरी की योजना बनाने में सक्षम नहीं है। पिछले साल दिसंबर में, इस योजना के शुरू होने के बाद अब तक 305 शल्य क्रियाएं पूरी हो चुकी हैं। जिसके बाद ऐसे बच्चे सुधार दर्शा रहे हैं और उन्हें सुनाई देने लगा है तथा वे बोलने लगे हैं। ऐसे बच्चे गरीब परिवारों के हैं जो अब ध्वनि की दुनिया का आनंद ले रहे हैं।
सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने दिव्यांगों के लिए सहायता और सहायक उपकरणों के आधुनिकीकरण के लिए कई बड़े कदम उठाए हैं। इस मंत्रालय के एक सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एलिम्को ने ऑटोबोक, जर्मनी मोटीवेशन, ब्रिटेन जैसी विश्व प्रसिद्ध कंपनियों के सहयोग से पिछले 20 महीनों के दौरान सहायता एवं सहायक उपकरणों के वितरण के लिए 1836 कैंप आयोजित किए गए हैं और दिव्यांगों को 5905.5 लाख रुपये की लागत के सहायक उपकरणों का वितरण किया है।
दिव्यांगों को रोजगार में मदद देने के लिए एक जॉब पोर्टल शुरू किया गया है जो सरकारी/ सार्वजनिक क्षेत्र और निजी क्षेत्र के उपक्रमों में दिव्यांगों के लिए उपलब्ध विभिन्न नौकरियों की उपलब्धता के बारे में जानकारी देगा और बेरोजगार कुशल और अर्द्ध कुशल दिव्यांगों के रोजगार नियुक्ति में मदद करेगा। थावरचंद गहलोत ने यह उम्मीद जाहिर की कि सरकार द्वारा उठाए गए इन कदमों से एक समरूप समाज का सृजन होगा जहां सभी वंचित वर्गों को विकास के लिए समान अवसर मिलेंगे और वे समाज की मुख्य धारा में भाग ले सकेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

उम्र 16 साल, 12वीं में पढ़ने वाला, देश का सबसे कम उम्र का आतंकी

लखनऊ। जब पिछले सप्ताह मुंबई कोर्ट ने एक आतंक के आरोपी को जुवेनाइल रिमांड घर भेज दिया तो यह सुरक्षा एजेंसियों के लिए चिंता का सबब बन गया क्योंकि जिस तरह से इस्लामिक स्टेट बच्चों और टीेनेजर्स को टारगेट कर रहा है, एजेंसियों के लिए जुवेनाइल को कोर्ट से छूट मिलना मुश्किल में डालता है।
इमरान (बदला हुआ नाम) के वकील ने दावा किया कि वह 16 साल का है। शायद यह आतंक से जुड़ने वाला देश का सबसे कम उम्र का शख़्स है। उत्तर प्रदेश के कुशीनगर का रहने वाला यह आरोपी 12वीं का छात्र है। उसे 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश पुलिस और मुंबई एटीएस ने गिरफ़्तार किया था।
इमरान के वकील ने उसकी कक्षा दस की मार्कशीट सेवरी के मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट की कोर्ट में पेश की, जिसके मुताबिक इमरान का जन्म मई 1999 में हुआ है। वहीं सुरक्षा एजेंसियों कुशीनगर की मतदाता सूची पेश करते हुए दावा किया कि वह 20 साल का है।
एजेंसियों के मुताबिर इमरान IS का रिक्रूटर है और महाराष्ट्र एटीएस का कहना है कि वह जिहादियों को ट्रेनिंग देने के लिए सेफहाउस और उनके छिपने की जगहों का बंदोबस्त करता था। उस पर आरोप है कि हवाला के ज़रिए मिली रकम से उसने मुंबई और गोवा में किराये पर घर लिये।
हैरानी और चिंता की बात ये है कि 26 जनवरी से ठीक पहले जिन 14 IS समर्थकों को राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी एनआईए ने गिरफ़्तार किया, वह सभी 24 साल से कम उम्र के हैं। इनमें शामिल हैं लखनऊ से मोहम्मद अलीम (20) और बेंगलुरू से सुहेल अहमद (23)।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

WHATSAPP: देसी चुटकुले

टीचर –1 अक्टूबर 2 अक्टूबर ओर 15 अक्टूबर को क्या  हुआ था जिसे हर साल याद करके उत्सव के रूप में मनाया जाता हे  
विद्यार्थी –सर 1अक्टूबर को गांधी जी की माँ को भर्ती किया गया था 


 2अक्टूबर को गांधी जी का जन्म हुआ था जिससे हम 2 अक्टूबर  को ग़ांधी जयंती मानते हे 


टीचर …😁😁ओर 15 अक्टूबर क्या हुआ था 


विद्यार्थी-15 अक्टूबर को गांधी जी का कुआं पूजन था ।।। 😗


टीचर ने early retirement ले ली है …….😂😂😂😂


—-


टीचर:- एक तरफ पैसा,
दुसरी तरफ अक्कल, क्या चुनोगे ?
विद्यार्थीः पैसा.
टीचर:- गलत, मै अक्कल चुनती
विद्यार्थीः- आप सही कह
रही हो मेडम,
जिसके पास जिस चीज की कमी
होती है वो वही चुनता है ……………
.

दे थप्पड़ दे थप्पड……


———


भारतीय रिवाज के अनुसार 


भारत में कोई भी शादी तब तक शादी नहीं मानी जाती..


जब तक कोई फूफा या जीजा..
मुँह फुला कर बारात में से वापस न लौट  जाएँ..!!

😃🔹🔹🔹🔹😄


——–


एक आदमी डॉक्टर के पास गया… 
“डॉक्टर साब… बुखार आए गवा है…”




डॉ. ने चेक किया और दवाईयां लिखने लगा…..
आदमी : “डॉक्टर साहब…कड़वी दवा न लिक्खेव…” 
डॉक्टर ने उसे घूर कर देखा और फिर दवाईयां लिखने लगा….. आदमी : “डॉक्टर साब…सुनेव… कड़वी दवा न लिक्खेव…”




किस्मत से डॉक्टर भी कनपुरिया था… 
उसको गुस्सा आ गया और बोला… 



“तो रसगुल्ला’ लिख देई…का बे …??” 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

“Whats app” के इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों के काम का पोस्ट”..!!

“Whats app” के इतिहास में पहली बार विद्यार्थियों के काम का पोस्ट”..!! 


(α+в+¢)²= α²+в²+¢²+2(αв+в¢+¢α)
1. (α+в)²= α²+2αв+в²
2. (α+в)²= (α-в)²+4αв b
3. (α-в)²= α²-2αв+в²
4. (α-в)²= f(α+в)²-4αв
5. α² + в²= (α+в)² – 2αв.
6. α² + в²= (α-в)² + 2αв.
7. α²-в² =(α + в)(α – в)
8. 2(α² + в²) = (α+ в)² + (α – в)²
9. 4αв = (α + в)² -(α-в)²
10. αв ={(α+в)/2}²-{(α-в)/2}²
11. (α + в + ¢)² = α² + в² + ¢² + 2(αв + в¢ + ¢α)
12. (α + в)³ = α³ + 3α²в + 3αв² + в³
13. (α + в)³ = α³ + в³ + 3αв(α + в)
14. (α-в)³=α³-3α²в+3αв²-в³
15. α³ + в³ = (α + в) (α² -αв + в²)
16. α³ + в³ = (α+ в)³ -3αв(α+ в)
17. α³ -в³ = (α -в) (α² + αв + в²)
18. α³ -в³ = (α-в)³ + 3αв(α-в)
ѕιη0° =0
ѕιη30° = 1/2
ѕιη45° = 1/√2
ѕιη60° = √3/2
ѕιη90° = 1
¢σѕ ιѕ σρρσѕιтє σƒ ѕιη
тαη0° = 0
тαη30° = 1/√3
тαη45° = 1
тαη60° = √3
тαη90° = ∞
¢σт ιѕ σρρσѕιтє σƒ тαη
ѕє¢0° = 1
ѕє¢30° = 2/√3
ѕє¢45° = √2
ѕє¢60° = 2
ѕє¢90° = ∞
¢σѕє¢ ιѕ σρρσѕιтє σƒ ѕє¢
2ѕιηα¢σѕв=ѕιη(α+в)+ѕιη(α-в)
2¢σѕαѕιηв=ѕιη(α+в)-ѕιη(α-в)
2¢σѕα¢σѕв=¢σѕ(α+в)+¢σѕ(α-в)
2ѕιηαѕιηв=¢σѕ(α-в)-¢σѕ(α+в)
ѕιη(α+в)=ѕιηα ¢σѕв+ ¢σѕα ѕιηв.
» ¢σѕ(α+в)=¢σѕα ¢σѕв – ѕιηα ѕιηв.
» ѕιη(α-в)=ѕιηα¢σѕв-¢σѕαѕιηв.
» ¢σѕ(α-в)=¢σѕα¢σѕв+ѕιηαѕιηв.
» тαη(α+в)= (тαηα + тαηв)/ (1−тαηαтαηв)
» тαη(α−в)= (тαηα − тαηв) / (1+ тαηαтαηв)
» ¢σт(α+в)= (¢σтα¢σтв −1) / (¢σтα + ¢σтв)
» ¢σт(α−в)= (¢σтα¢σтв + 1) / (¢σтв− ¢σтα)
» ѕιη(α+в)=ѕιηα ¢σѕв+ ¢σѕα ѕιηв.
» ¢σѕ(α+в)=¢σѕα ¢σѕв +ѕιηα ѕιηв.
» ѕιη(α-в)=ѕιηα¢σѕв-¢σѕαѕιηв.
» ¢σѕ(α-в)=¢σѕα¢σѕв+ѕιηαѕιηв.
» тαη(α+в)= (тαηα + тαηв)/ (1−тαηαтαηв)
» тαη(α−в)= (тαηα − тαηв) / (1+ тαηαтαηв)
» ¢σт(α+в)= (¢σтα¢σтв −1) / (¢σтα + ¢σтв)
» ¢σт(α−в)= (¢σтα¢σтв + 1) / (¢σтв− ¢σтα)
α/ѕιηα = в/ѕιηв = ¢/ѕιη¢ = 2я
» α = в ¢σѕ¢ + ¢ ¢σѕв
» в = α ¢σѕ¢ + ¢ ¢σѕα
» ¢ = α ¢σѕв + в ¢σѕα
» ¢σѕα = (в² + ¢²− α²) / 2в¢
» ¢σѕв = (¢² + α²− в²) / 2¢α
» ¢σѕ¢ = (α² + в²− ¢²) / 2¢α
» Δ = αв¢/4я
» ѕιηΘ = 0 тнєη,Θ = ηΠ
» ѕιηΘ = 1 тнєη,Θ = (4η + 1)Π/2
» ѕιηΘ =−1 тнєη,Θ = (4η− 1)Π/2
» ѕιηΘ = ѕιηα тнєη,Θ = ηΠ (−1)^ηα


1. ѕιη2α = 2ѕιηα¢σѕα
2. ¢σѕ2α = ¢σѕ²α − ѕιη²α
3. ¢σѕ2α = 2¢σѕ²α − 1
4. ¢σѕ2α = 1 − ѕιη²α
5. 2ѕιη²α = 1 − ¢σѕ2α
6. 1 + ѕιη2α = (ѕιηα + ¢σѕα)²
7. 1 − ѕιη2α = (ѕιηα − ¢σѕα)²
8. тαη2α = 2тαηα / (1 − тαη²α)
9. ѕιη2α = 2тαηα / (1 + тαη²α)
10. ¢σѕ2α = (1 − тαη²α) / (1 + тαη²α)
11. 4ѕιη³α = 3ѕιηα − ѕιη3α
12. 4¢σѕ³α = 3¢σѕα + ¢σѕ3α
🍄🍄🍄🍄🍄
» ѕιη²Θ+¢σѕ²Θ=1
» ѕє¢²Θ-тαη²Θ=1
» ¢σѕє¢²Θ-¢σт²Θ=1
» ѕιηΘ=1/¢σѕє¢Θ
» ¢σѕє¢Θ=1/ѕιηΘ
» ¢σѕΘ=1/ѕє¢Θ
» ѕє¢Θ=1/¢σѕΘ
» тαηΘ=1/¢σтΘ
» ¢σтΘ=1/тαηΘ
» тαηΘ=ѕιηΘ/¢σѕΘ 


“महत्वपूर्ण”.. 
👇👇👇👇
9th,10th,11th,12th, गणित विषय के सारे फॉर्मूले है..
कृपया करके सभी बच्चों के parents को जरूर share करें और बच्चों को दिखाने को कहें। 


धन्यवाद 🙏
 साथियों बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है उम्मीद करता हूं आखिर तक पढकर आगे पोस्ट करोगे.
B. A. — Bachelor of Arts
M. A. — Master of Arts
B. Sc. — Bachelor of Science
M. Sc. — Master of Science
B. Sc. Ag. — Bachelor of Science in
Agriculture
M. Sc. Ag. — Master of Science in Agriculture
M. B. B. S. — Bachelor of Medicine and Bachelor of Surgery
M. D. — Doctor of Medicine
M. S. — Master of Surgery
Ph. D. / D. Phil. — Doctor of Philosophy (Arts & Science)
D. Litt./Lit. — Doctor of Literature / Doctor of Letters
D. Sc. — Doctor of Science
B. Com. — Bachelor of Commerce
M. Com. — Master of Commerce
Dr. — Doctor
B. P. — Blood Pressure
Mr. — Mister
Mrs. — Mistress
M.S. — miss (used for female married & unmarried)
Miss — used before unmarried girls)
M. P. — Member of Parliament
M. L. A. — Member of Legislative Assembly
M. L. C. — Member of Legislative Council
P. M. — Prime Minister
C. M. — Chief Minister
C-in-C — Commander-In-Chief
L. D. C. — Lower Division Clerk
U. D. C. — Upper Division Clerk
Lt. Gov. — Lieutenant Governor
D. M. — District Magistrate
V. I. P. — Very Important Person
I. T. O. — Income Tax Officer
C. I. D. — Criminal Investigation Department
C/o — Care of
S/o — Son of
C. B. I. — Central Bureau of Investigation
G. P. O. — General Post Office
H. Q. — Head Quarters
E. O. E. — Errors and Omissions Excepted
Kg. — Kilogram
Kw. — Kilowatts
👉Gm. — Gram
👉Km. — Kilometer
👉Ltd. — Limited
👉M. P. H. — Miles Per Hour
👉KM. P. H. — Kilometre Per Hour
👉P. T. O. — Please Turn Over
👉P. W. D. — Public Works Department
👉C. P. W. D. — Central Public Works Department
👉U. S. A. — United States of America
👉U. K. — United Kingdom (England)
👉U. P. — Uttar Pradesh
👉M. P. — Madhya Pradesh
👉H. P. — Himachal Pradesh
👉U. N. O. — United Nations Organization
👉W. H. O. — World Health Organization
👉B. B. C. — British Broadcasting Corporation
👉B. C. — Before Christ
👉A. C. — Air Conditioned
👉I. G. — Inspector General (of Police)
👉D. I. G. — Deputy Inspector General (of Police)
👉S. S. P. — Senior Superintendent of Police
👉D. S. P. — Deputy Superintendent of Police
👉S. D. M. — Sub-Divisional Magistrate
👉S. M. — Station Master
👉A. S. M. — Assistant Station Master
👉V. C. — Vice-Chancellor
👉A. G. — Accountant General
👉C. R. — Confidential Report
👉I. A. S. — Indian Administrative Service
👉I. P. S. — Indian Police Service
👉I. F. S. — Indian Foreign Service or Indian
Forest Service
I. R. S. — Indian Revenue Service
👉P. C. S. — Provincial Civil Service
👉M. E. S. — Military Engineering Service
Full Form Of Some technical Words
VIRUS – Vital Information Resource
UnderSeized.
3G -3rd Generation.
GSM – Global System for Mobile
Communication.
CDMA – Code Divison Multiple
Access.
UMTS – Universal MobileTelecommunication
System.
SIM – Subscriber Identity Module .
AVI = Audio Video Interleave
RTS = Real Time Streaming
SIS = Symbian
OS Installer File
AMR = Adaptive Multi-Rate Codec
JAD = Java Application Descriptor
JAR = Java Archive
JAD = Java Application Descriptor
3GPP = 3rd Generation Partnership Project
3GP = 3rd Generation Project
MP3 = MPEG player lll
MP4 = MPEG-4 video file
AAC = Advanced Audio Coding
GIF= Graphic InterchangeableFormat
JPEG = Joint Photographic Expert Group
JPEG = Joint Photographic Expert Group
BMP = Bitmap
SWF = Shock Wave Flash
WMV = Windows Media Video
WMA = Windows Media Audio
WAV = Waveform Audio
PNG = Portable Network Graphics
DOC =Document (MicrosoftCorporation)
PDF = Portable Document Format
M3G = Mobile 3D Graphics
M4A = MPEG-4 Audio File
NTH = Nokia Theme (series 40)
THM = Themes (Sony Ericsson)
MMF =
Synthetic Music Mobile Application File
NRT = Nokia Ringtone
XMF = Extensible Music File
WBMP = Wireless Bitmap Image
DVX = DivX Video
HTML = Hyper Text Markup Language
WML =
Wireless Markup Language
CD -Compact Disk.
☀ DVD – Digital Versatile Disk.
☀ CRT – Cathode Ray Tube.
☀ DAT – Digital Audio Tape.
☀ DOS – Disk Operating System.
☀ GUI -Graphical
User Interface.
☀ HTTP – Hyper Text Transfer Protocol.
☀ IP – Internet Protocol.
☀ ISP – Internet Service Provider.
☀ TCP – Transmission Control Protocol.
☀ UPS – UninterruptiblePower Supply.
☀ HSDPA -High Speed Downlink PacketAccess.
☀ EDGE – Enhanced Data Rate for
☀ GSM- [GlobalSystem for Mobile
Communication]
Evolution.
☀ VHF – Very High Frequency.
☀ UHF – Ultra High Frequency.
☀ GPRS – General
PacketRadio Service.
☀ WAP – Wireless ApplicationProtocol.
☀ TCP – Transmission ControlProtocol.
☀ ARPANET – Advanced Research Project
Agency Network.
☀ IBM – International Business Machines.
☀ HP – Hewlett Packard.
☀ AM/FM – Amplitude/ Frequency Modulation: Facebook ke itihaas me pahli baar….kaam ka msg………
Here are Toll Free numbers in
India …..very very useful…!!!!
Airlines
Indian Airlines – 1800 180 1407
Jet Airways – 1800 225 522
Spice Jet – 1800 180 3333
Air India – 1800 227 722
Kingfisher -1800 180 0101
Banks
ABN AMRO – 1800 112 224
Canara Bank – 1800 446 000
Citibank – 1800 442 265
Corporation Bank – 1800 443 555
Development Credit Bank – 1800
225 769
HDFC Bank – 1800 227 227
ICICI Bank – 1800 333 499
ICICI Bank NRI -1800 224 848
IDBI Bank -1800 116 999
Indian Bank -1800 425 1400
ING Vysya -1800 449 900
Kotak Mahindra Bank – 1800 226
022
Lord Krishna Bank -1800 112 300
Punjab National Bank – 1800 122
222
State Bank of India – 1800 441 955
Syndicate Bank – 1800 446 655
Automobiles
Mahindra Scorpio -1800 226 006
Maruti -1800 111 515
Tata Motors – 1800 255 52
Windshield Experts – 1800 113 636
Computers / IT
Adrenalin – 1800 444 445
AMD -1800 425 6664
Apple Computers-1800 444 683
Canon -1800 333 366
Cisco Systems- 1800 221 777
Compaq – HP -1800 444 999
Data One Broadband – 1800 424
1800
Dell -1800 444 026
Epson – 1800 44 0011
eSys – 3970 0011
Genesis Tally Academy – 1800 444
888
HCL – 1800 180 8080
IBM – 1800 443 333
Lexmark – 1800 22 4477
Marshal’s Point -1800 33 4488
Microsoft – 1800 111 100
Microsoft Virus Update – 1901 333
334
Seagate – 1800 180 1104
Symantec – 1800 44 5533
TVS Electronics-1800 444 566
WeP Peripherals-1800 44 6446
Wipro – 1800 333 312
Xerox – 1800 180 1225
Zenith – 1800 222 004
Indian Railways
General Enquiry 139
Central Enquiry 131
Reservation 139
Railway Reservation Enquiry 1345,
1335, 1330
Centralised Railway Enquiry 133, 1,
2, 4, 5, 6, 7, 8 & 9
Couriers / Packers &
Movers
ABT Courier – 1800 448 585
AFL Wizz – 1800 229 696
Agarwal Packers & Movers – 1800
114 321
Associated Packers P Ltd – 1800 214
560
DHL – 1800 111 345
FedEx – 1800 226 161
Goel Packers & Movers – 1800 11
3456
UPS – 1800 227 171
Home Appliances
Aiwa/Sony – 1800 111 188
Anchor Switches – 1800 227 7979
Blue Star – 1800 222 200
Bose Audio – 112 673
Bru Coffee Vending Machines – 1800
4 7171
Daikin Air Conditioners – 1800 444
222
DishTV – 1800 123 474
Faber Chimneys – 1800 214 595
Godrej – 1800 225 511
Grundfos Pumps – 1800 334 555
LG – 1901 180 9999
Philips – 1800 224 422
Samsung – 1800 113 444
Sanyo – 1800 110 101
Voltas – 1800 334 546
WorldSpace Satellite
……FORWARD TO ALL GROUPS AND FRIENDZ
[10:33pm, 30/03/2015] +91 85639 13001: भारत के प्रमुख पदाधिकारी
●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●●
💕 * राष्ट्रपति
श्री प्रणब मुखर्जी
💕 * उप राष्ट्रपति
श्री हामिद अंसारी
💕 * प्रधान मंत्री
श्री नरेंदर मोदी
💕 * लोकसभा अध्यक्ष
श्रीमती सुमित्रा महाजन
💕 * सर्वोच्च न्यायलय के मुख्य न्यायधीश
श्री एच एल दत्तू
💕 * राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के अध्यक्ष
श्री के. जी.बाल क्रष्णन
💕 * राष्ट्रीय महिला आयोग के अध्यक्ष
श्रीमती ललिता कुमार मंगलम
💕 * मुख्य चुनाव आयुक्त
श्री एच एस ब्रह्म
💕 * अटार्नी जनरल
श्री मुकुल रोहतगी
💕 * सोलिसिटर जनरल
श्री रनजीत कुमार
💕 * राष्ट्रीय विधि आयोग के अध्यक्ष
श्री ए पी शाह
💕 * राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार
————————————-
[राज्य] [मुख्यमंत्री] {Updated }}  
[1] महाराष्ट्र– देवेंद्र फड़नवीस
[2] हरियाणा–मनोहरलाल खट्टर
[3] झारखण्ड —-श्री रघुवर दास
[4] जम्मू और कश्मीर —–मुफ्ती मोहम्मद सईद
[5] हिमाचल प्रदेश —–वीरभद्र सिंह
[6] कर्नाटक —–के. सिद्धारमैया
[7] केरल —— ओमान चांडी
[8] मध्य प्रदेश — शिवराज सिंह चौहान
[9] तेलंगाना — चंद्रशेखर राव
[10] सीमांध्र – – चन्द्रबाबू नायडू
[11] अरुणाचल प्रदेश —- नाबम टुकी
[12] असम —- तरुण कुमार गगोई
[13] बिहार —– नीतीश कुमार
[14] छत्तीसढ —-डॉ.रमन सिंह
[15] दिल्ली —arvindkejrival
[16] गोआ —– Lakshmikant parsekar.
[17] पॉण्डिचेरी – – एन.रंगास्वामी
[18] पंजाब- – प्रकाश सिंह बादल
[19] राजस्थान -वसुंधरा राजेसिंधिया
[20] सिक्किम – पवन कुमारचामलिंग
[21] तमिलनाडु– जयललिता
[22] त्रिपुरा- – – माणिक सरकार
[23] उत्तराखण्ड —— हरीश रावत
[24] उत्तर प्रदेश- अखिलेश यादव
[25] पश्चिम बंगाल ——ममता बनर्जी,
[26] गुजरात —– आनंदी बेन पटेल
[27] मणिपुर —– ओकराम इबोईसिंह
[28] मेघालय —– मुकुल संगमा
[29] मिज़ोरम –C ललथानवाला
[30] नागालैण्ड —– टी आरजेलियांग
[31] ओडिशा —– नवीन पटनायक साथियों बहुत महत्वपूर्ण जानकारी है उम्मीद क[truncated by WhatsApp]


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

FACEBOOK: लोकतंत्र की पतवार थाम लो ………

लोकतंत्र दीवानो। ………
अपने फ़र्ज़ को पहचानो 
अब तो तुम हाशिये के 
आदमी के दर्द को
पहचान लो 
रिपब्लिकंन विचारधारा 
लोकतंत्र को ऊँची उड़ान दो ……… 
हाशिये का आदमी 
तुम्हारी तरफ ताक रहा है 
हाशिये के आदमी और 
देश को जरुरत है तुम्हारी ………
नयनज्योति तुमको जरुरत है 
देश और 
समतावादी समाज की ………
उठ खड़े हो जाओ प्यारे 
बहुत देर हो चुकी है
और ना करो अब ………
कसम है तुम्हे 
तुम्हारे होश की जोश की 
लोकतंत्र की पतवार थाम लो ………
डॉ नन्द लाल भारती



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें