टैग पुरालेख: Android

क्या आपका मेमोरी कार्ड असली है?

आपके पास स्मार्ट फोन है तो मेमरी कार्ड तो होगा ही, अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो भी आजकल बेसिक फोन्स में मेमरी कार्ड लगने लगे हैं, साथ में कैमरा इत्यादि डिवाइसेज़ भी बिना मेमरी कार्ड के नहीं चलते। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एसडी कार्ड असली है या नहीं? 
ऑनलाइन बाज़ार में आजकल चोरी के और नकली सामानों की बिक्री काफी बढ़ गई है और मौजूदा कानून इसे रोक पाने में अक्षम है। इस पर हमारी ये रिपोर्ट ज़रूर पढ़ें। ज़ाहिर है ऐसे में आपके पास पहुंचा मेमरी कार्ड भी नकली हो सकता है। हम आपने इस लेख में आपको ये बताएंगे कि आप अपने मेमरी कार्ड की कैसे जांच कर सकते हैं। 
आपको गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना है। एसडी इनसाइट (SD Insight), यही वह ऐप है जो आपको बता सकता है कि आपका एसडी कार्ड यानी मेमरी कार्ड असली है या नकली है और यह भी बताएगा कि आपके मेमरी कार्ड की जो क्षमता बताई गई है क्या वह वाकई में उपलब्ध है या नहीं। 
ऐप डाउनलोड करने के साथ स्मार्टफोन में एसडी कार्ड लगाइए। यह ऐप आपको बताएगा कि आपका कार्ड किस कंपनी का है, इसकी स्टोरेज़ क्षणता कितनी है, कार्ड कब और कहां बना। आपके स्क्रीन पर पहले एक ब्रीफ जानकारी आएगी, आप डीटेल में जानना चाहते हैं तो ऊपर में एक आंख का आइकन बना होगा उसे क्लिक करने पर आपको डीटेल में जानकारी मिल जाएगी। 
अगर आपका कार्ड सही नहीं है, या करप्ट है तो यह ऐप आपको बता देखा कि द कार्ड इज़ इनवैलिड और अगर आपका कार्ड नकली हुआ तो यह ऐप बताएगा कि कार्ड मैन्युफैक्चरर अननोन। 
एसडी कार्ड एक पैकेजिंग में आप तक पहुंचती है। कंपनी की यह पैकेजिंग नकली हो सकती है, इसलिये एसडी इनसाइट के ज़रिए मिलने वाली जानकारी को पैकेजिंग पर लिखी जानकारी से मिला लें, अगर यह मेल खाती है तो आपका कार्ड असली है, नहीं तो आप बिक्रेता से संपर्क करिए कि आपको नकली कार्ड दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

FREE: बिना इंटरनेट, पूरी दुनिया में करिए फ्री कॉलिंग

आप सवाल करेंगे कि बाज़ार में बहुत सारे ऐप हैं जो फ्री कॉलिंग की सर्विस देते हैं, फिर ये ऐप उनसे अलग क्यों और कैसे है? दरअसल स्काइप, वाइबर, व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर, टैंगो जैसे ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल करते हैं किसी भी फोन पर कॉल करने के लिए। यानी आपका डेटा खर्च होता है, इसलिये इसे फ्री कॉलिंग नहीं कहा जा सकता है, वहीं रेबटेल नाम का ये ऐप आपके इंटरनेट का इस्तेमाल नहीं करता। यानी अगर आपके फोन में इंटरनेट का कनेक्शन नहीं है तो भी आप दुनिया के किसी भी कोने में फ्री में कॉल कर सकते हैं।
साल 2016 के लिए ये ऐप आपके लिए फ्री है। उसके बाद हर महीने एक नॉमिनल किराया आपको देना है 1 डॉलर यानी करीब 67 रूपए। अब आप सोचेंगे कि ये भी तो पैसे ले ही रहा है लेकिन ये ऐप आपसे पैसे सिर्फ इस ऐप को ऐडफ्री बनाए रखने के लिए ले रहा है। इसका फायदा ये है कि बिना इंटनेट के आप दुनिया में अनलिमिटेड कॉल कर सकते हैं। चाहें तो घंटों किसी से भी दुनिया के किसी कोने में बात करिए कोई पैसा नहीं लगेगा, कोई बिल नहीं आएगा।
यह ऐप एंड्रॉयड और आईओएस यानी आईफ़ोन के लिए उपलब्ध है, और आने वाले वक़्त में जब 5जी की सर्विस आ जाएगी और भारत जैसे विकासशील देशों में स्मार्टफोन का वर्चस्व बढ़ जाएगा तो संभवत: टेलीफोन और मोबाइल ऑपरेटर कंपनियां ऐसे ही ऐप में परिवर्तित हो जाएंगी। तो आज से ही आदत डालने में क्या जाता है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

EXCLUSIVE: नोकिया का एंड्राइड फ़ोन ‘नॉरमेंडी’, पहली झलक


नई दिल्ली। जिसे बात को लेकर टेक जगत में चर्चा हो रही थी उस पर धीरे-धीरे अमल होता नजर आ रहा है।कहा जा रहा था कि नोकिया आने वाले समय में एंड्रायड स्‍मार्टफोन लाएगा। जबकि कई लोग इस बात को सिरे से नकार रहे थे, लेकिन वियतनाम की सबसे बड़े ऑनलाइन रीटेलर www.thegioididong.com पर नोकिया का एंड्रायड स्‍मार्टफोन नॉरमेंडी आ चुका है।
हालाकि अभी साइट में इसकी कीमत और इसकी उपलब्‍धता को लेकर अभी भी सवाल बना हुआ है। वहीं नोकिया ने इस बाबत किसी भी बात की कोई जानकारी नहीं दी है। उम्‍मीद की जा रही है नोकिया नॉरमेंडी एंड्रायड फोन 25 फरवरी को मोबाइल वर्ल्‍ड क्रांग्रेस में लांच किया जा सकता है।
वियतनाम ऑनलाइन साइट के अनुसार नोकिया नॉरमेंडी में 4 इंच की टीएफटी स्‍क्रीन के साथ 480×854 रेज्‍यूलूशन स्‍क्रीन होगी साथ में 1 गीगाहर्ट ड्युल कोर स्‍नैपड्रैगन 200 प्रोसेसर लगा होगा। हैंडसेट एंड्रायड के किटकैट वर्जन पर रन करेगा. फोटो कैपचरिंग के लिए फोन में 5 मेगापिक्‍सल का रियर कैमरा होगा।
4 जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ नॉरमेंडी की मैमोरी को एसडी कार्ड की मदद से 32 जीबी तक एक्‍पेंड कर सकेंगे। लिस्‍टेड फीचरों के अनुसार नोकिया नॉरमेंडी में गूगल सर्विस जैसे गूगल प्‍ले स्‍टोर, गूगल सर्च और गूगल नॉओं, गूगल मैप्‍स, कैलेंडर, यू ट्यूब जैसे फीचर होंगे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ट्रेन में अब बेफिक्र हो कर सोएं, स्टेशन आने पर मोबाइल जगाएगा आपको

नई दिल्ली। अब ट्रेन में सफर के दौरान आप अपने स्टेशन के छूट जाने की टेंशन छोड़ दें, क्योंकि स्टेशन आने से पहले ही आपको पता चल जाएगा। एक ऐसा मोबाइल एप्लीकेशन आ गया है जो स्टेशन के आने के 10, 15 या 20 किमी पहले ही आपको बता देगा। इस एप्लीकेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से चलने वाली
ट्रेनों का टाइम टेबल फीड किया गया है। यह एप्‍प जीपीएस सिस्टम की ही तरह काम करेगी।

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात


एंड्रॉयड मोबाइल में इस एप्‍प को डाउनलोड करके इसका लाभ लिया जा सकता है। यदि ट्रेन लेट है, तो उसका भी पता चल जाएगा। अपने एंड्रॉयड मोबाइल के प्ले स्टोर में जाकर रेल अलार्म या कोलंबसएगेन टाइप करें। एप्लीकेशन के आने के बाद उसे अपने मोबाइल पर डाउनलोड कर लें। इसके बाद जिस दिन आपकी यात्रा हो इस एप्‍प को एक्टिवेट कर लें और आगे दी गई जानकारी के अनुसार अलार्म सेट कर दें।

अगर मोबाइल पर अनचाही सेवाओं से हैं परेशान, डायल कीजिए 155223


यह एप्‍प आपको इस बात की भी जानकारी देगा कौन सी ट्रेन कितनी देर में स्टेशन पर पहुंच जाएगी। इतना ही नहीं, आप घर बैठकर भी किसी भी ट्रेन की पोजिशन ले सकते हैं। इसमें ट्रेन के आने वाले अगले स्टेशन के बारे में बताया जाता है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें