श्रॆणी पुरालेख: Featured

श्रीकृष्ण ने 7 दिन तक गोवर्धन पर्वत क्यों उठाया? जानें गोवर्धन पूजा की पूरी कहानी

दिवाली के अगले दिन देशभर में गोवर्धन पूजा मनाई जाती है। कार्तिक शुक्ल प्रतिपदा को होने वाले इस पर्व पर भगवान श्रीकृष्ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा की जाती है। इस त्योहार के पीछे एक प्रसिद्ध पौराणिक कथा है, जब श्रीकृष्ण ने ब्रजवासियों को बचाने के लिए अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया था। आखिर उन्होंने ऐसा क्यों किया और देवराज इंद्र उनसे नाराज क्यों हुए थे?

श्रीकृष्ण ने इंद्र की पूजा पर सवाल क्यों उठाया था?

श्रीमद्भागवत महापुराण के दशम स्कंध के अनुसार, ब्रज में एक बार इंद्र पूजा की तैयारी हो रही थी। बालकृष्ण ने नंद बाबा से इसका कारण पूछा। उन्हें बताया गया कि इंद्र वर्षा के देवता हैं और बारिश से खेती और पशुओं को भोजन मिलता है।कृष्ण ने समझाया कि ब्रजवासियों का जीवन गोवर्धन पर्वत, गायों और प्रकृति पर निर्भर है। इसलिए इनका सम्मान करना चाहिए। उनकी बात मानकर ब्रजवासियों ने गोवर्धन पूजा की।

देवराज इंद्र को इतना गुस्सा क्यों आया?

अपनी पूजा बंद होने से देवराज इंद्र नाराज हो गए। पौराणिक कथा के अनुसार, उन्होंने ब्रज में तेज बारिश और तूफान लाने का आदेश दिया। इससे पूरे इलाके में संकट पैदा हो गया।इंद्र को यह लगा कि लोगों ने उनके अधिकार और महत्व को चुनौती दी है।ब्रजवासी मदद के लिए भगवान श्रीकृष्ण के पास पहुंचे।इसके बाद कथा उस घटना तक पहुंचती है, जिसकी वजह से श्रीकृष्ण को गिरिधारी कहा जाता है।

श्रीकृष्ण ने छोटी उंगली पर उठा लिया पर्वत

ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी छोटी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठा लिया। सभी लोग अपनी गायों और परिवारों के साथ पर्वत के नीचे आ गए।श्रीमद्भागवत के अनुसार, श्रीकृष्ण ने लगातार सात दिनों तक पर्वत उठाए रखा।ब्रजवासी अपने परिवारों, गायों और बछड़ों के साथ पर्वत के नीचे पहुंच गए।इस तरह उन्हें तेज बारिश और तूफान से बचने का स्थान मिल गया।इस घटना के बाद भगवान श्रीकृष्ण को गिरिधारी और गिरिराजधारी जैसे नामों से भी जाना जाने लगा।

देवराज इंद्र ने जब मांगी माफी

जब इंद्र को श्रीकृष्ण की दिव्य शक्ति का एहसास हुआ, तो उन्होंने अपना अहंकार छोड़कर क्षमा मांगी।श्रीमद्भागवत के दशम स्कंध के 27वें अध्याय में इंद्र तथा सुरभि गाय द्वारा भगवान श्रीकृष्ण की स्तुति का प्रसंग मिलता है।यही वजह है कि गोवर्धन पूजा की कथा सुनाते समय केवल पर्वत उठाने की घटना नहीं, बल्कि उसके बाद इंद्र के बदलते व्यवहार का जिक्र भी किया जाता है।कथा का अंत संघर्ष बढ़ने से नहीं, बल्कि क्षमा और अहंकार के शांत होने से होता है।

गोवर्धन पूजा में 56 भोग क्यों लगते हैं?

लोकप्रिय मान्यता के अनुसार, श्रीकृष्ण सात दिनों तक पर्वत उठाए रहे और इस दौरान उन्होंने भोजन नहीं किया। माना जाता है कि वह दिन में आठ बार भोजन करते थे। सात दिनों के हिसाब से 8 गुणा 7 यानी 56 पकवान तैयार किए गए। इसी से छप्पन भोग की परंपरा जुड़ी है।

गोबर से गोवर्धन पर्वत क्यों बनाते हैं?

गोवर्धन पूजा पर कई घरों में गाय के गोबर से पर्वत की आकृति बनाई जाती है। इसे गोवर्धन पर्वत का प्रतीक माना जाता है। इसके बाद फूल, दीपक और पकवानों से पूजा की जाती है।इस पर्व का संदेश प्रकृति, अन्न और पशुओं के प्रति सम्मान जताना है।

गोवर्धन पूजा के मंत्र और उनका अर्थ

गोवर्धन पूजा में मंत्रों का जप श्रद्धा व्यक्त करने का एक माध्यम माना जाता है।भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण के लिए एक प्रचलित मंत्र है:ॐ नमो भगवते वासुदेवाय।इस मंत्र के माध्यम से भगवान वासुदेव को नमन किया जाता है।गोवर्धन महाराज के स्मरण में एक सरल मंत्र बोला जाता है:ॐ गोवर्धनाय नमः।कुछ वैष्णव परंपराओं में गोवर्धन से संबंधित विशेष स्तोत्र और स्तुतियां भी गाई जाती हैं।मंत्रों का उच्चारण अलग परिवारों और धार्मिक परंपराओं में थोड़ा अलग सुनाई दे सकता है।जो लोग संस्कृत मंत्र याद नहीं कर पाते, वे अपनी भाषा में भी भगवान श्रीकृष्ण का स्मरण कर सकते हैं

 

सैमसंग ने लॉन्च किया W21 5G पोल्डेबल स्मार्टफोन

नई दिल्ली: सैमसंग ने अपना नया स्मार्टफोन Samsung W21 5G चीन में लॉन्च कर दिया है। ये फोन Samsung Galaxy Z Fold 2 का ही नया वर्जन है। Samsung W21 5G के फीचर्स काफी हद तक गैलेक्सी जैड फ्लोड 2 जैसे ही हैं। हालांकि, कुछ बदलाव भी किए गए हैं। जैसे आपको Samsung W21 5G के साथ ‘Galaxy’ की ब्रांडिंग नहीं मिलेगी।
Samsung W21 5G के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो दो सिम कार्ड के ऑप्शन हैं जिसमें एक ई-सिम का ऑप्शन है। फोन में 7.6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसकी रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन के फोल्ड होने के बाद आपको 6.2 इंच की सुपर एमोलेड इनफिनिटी फ्लैक्स डिस्प्ले मिलेगी। फोन में क्वॉलकॉम का ऑक्टाकोर स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर मिलेगा, जिसके साथ 12 जीबी रैम और 128 जीबी की स्टोरेज दी गई है। मेमोरी कार्ड से स्टोरेज बढ़ाने का भी विकल्प है।
फोन के कैमरे की बात करे तो, ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा जिनमें मेन कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन भी मिलेगा। वहीं दूसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड है और तीसरा लेंस 12 मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस है। फोन में 4के वीडियो और 960fps पर स्लो मोशन वीडियो रिकॉर्ड किया जा सकता है। सेल्फी के लिए इस फोन में 10 मेगापिक्सल का शानदार कैमरा है। फोन की बैटरी 4500mAh की है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



MUST KNOW: गांधी जी की हत्या से जुड़ीं 10 बातें

  1. महात्मा गांधी की हत्या 79 साल की अवस्था में बिरला हाउस (अब गांधी स्मृति), दिल्ली में 30 जनवरी 1948 को की गई
  2. बापू को शाम 5:12 पर गोली मारी गई, जिसके कुछ वक़्त के बाद उनका देहांत हो गया
  3. गांधी जी प्रार्थना सभा के लिए जा रहे थे, जब हिंदू महासभा का सदस्य नाथू राम गोडसे उनके रास्ते में आ गया 
  4. 36 साल के गोडसे ने गांधी जी के सीने में तीन गोलियां बिल्कुल नज़दीक से अपनी सेमी ऑटोमेटिक पिस्टल बेरेटा एम 1934 से मारी
  5. गांधी जी को गोली लगने के बाद वापस बिरला हाउस में ले जाया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया
  6. गोडसे और उसके साथी नारायण आप्टे को गांधी जी की हत्या के जुर्म में सज़ा-ए-मौत हुई, वहीं गोडसे के भाई गोपाल समेत 6 को उम्र क़ैद की सज़ा दी गई
  7. यह माना जाता है कि मरने से पहले गांधी जी के आखिरी शब्द थे “हे राम!”
  8. कहा जाता है कि इससे पहले 5 बार गांधी जी को मारने की असफल कोशिश हुई थी
  9. पहली कोशिश 1934 में गई, जब गांधी जी बम से हमला किया गया। 1944 में गोडसे को दो बार पकड़ा गया जब वह खंजर लेकर गांधी जी की तरफ बढ़ रहा था। 20 जनवरी 1948 को गोडसे और उसके साथी साज़िशकर्ता गोली मारने की साज़िश में असफल रहे थे।
  10. अपनी हत्या के दो दिन पहले गांधी जी ये बयान दिया था: “अगर मुझे एक पागल इंसान की गोली से मरना होगा, तो मुझे ऐसा हंसते हुए करना होगा। उस वक़्त भगवान मेरे हृदय और होठों पर होना चाहिए। और अगर कुछ होता है, तो आप लोग एक आंसू भी नही बहाओगे।”



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

A writer can write even if he is on Dharna

#P7News employees are still registering their protest by their indefinite Dharna inside the campus. These are journalists and their pens are still running. Few lines are here: 



काश के तुमने हमें छेड़ा ना होता
आज भी ये गुलिश्तां मुनव्वर होता
वो फूल बागबां के बागी ना बनते
जो खुशबू को तूने छीना ना होता
काश के तुमने हमें छेड़ा ना होता


हम सीप के मोती थे, तूने समंदर बना दिया
तुम क़त्ल ना करते, ये ज़लज़ला ना होता
ज़रा खामोशी में उस शोर को सुनो
ना तू हम पे हंसता, ना ये तूफ़ान आता
काश के तुमने हमें छेड़ा ना होता
आज भी ये गुलिश्तां मुनव्वर होता


वो वजूद का रिश्ता था, ये वजूद की जंग है
अपनों से बस थोड़ी गुज़ारिश ही कर लेता
ग़ैरों के सामने हाथ फैलाना ना पड़ता
देर से भी तू दुरुस्त ना हो सका है
वरना ना ये जंग होती, ना ये भीख का कटोरा होता
काश के तुमने हमें छेड़ा ना होता

आज भी ये गुलिश्तां मुनव्वर होता



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

P7 employees on dharna

खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

तीन तीन शादियां, तीन-तीन प्यार, एक बड़ी तकरार

नयी दिल्ली। शशि थरूर की तीसरी पत्नी सुनंदा पुष्कर थरूर ने मीडिया में आ रही उन सभी ख़बरों को नकार दिया है कि मंत्री जी का ट्वीटर हेक हो गया था। सुनंदा ने इशारों ही इशारों में अपने बयां में जता दिया कि मेहर तरार के ट्वीट का रोमांटिक जवाब सुनंदा ने खुद दिया था कि दोनों को रंगे हाथ पकड़ सके। इसी के बाद शशि थरूर ने मीडिया को बताया था कि उनका अकाउंट हेक हो गया है। लेकिन अब उनकी पत्नी ने सारा मामला साफ़ कर दिया है। सुनंदा पुष्कर ने अपने बयान में कहा कि उनके पति का एक पाकिस्‍तानी पत्रकार के साथ संबंध है। माना जा रहा है कि सुनंदा ने तो यहाँ तक कह दिया है कि अब वह थरूर से तलाक लेना चाहेंगी। दरअसल सुनंदा की भी शशि थरूर से तीसरी शादी थी। उन्‍होंने तो मेहर तरार को पाकिस्‍तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट तक बता दिया है। खैर इस बयानबाजी के बीच जो ख़बरें आ रही हैं उसमे ये भी जानकारी मिल रही है कि सुनंदा और शशि थरूर की तीसरी शादी भी खतरे में आ गयी है। सुनंदा ने अब तलाक लेने का मन बना लिया है।
जहाँ शशि थरूर ने पहली शादी अपनी उम्र से बड़ी एक शिक्षाविद तिलोत्तमा मुखर्जी से की थी, जो ज्यादा दिन नहीं चल पायी और दोनों में तलाक़ हो गया। वही सुनंदा पुष्कर की पहली शादी कश्‍मीरी पंडित संजय रैना से हुई थी। जिनकी 14 साल पहले मौत हो गई थी। बताया जाता है कि रैना के साथ सुनंदा की शादी सफल नहीं हो सकी थी।
फिर थरूर की मुलाकात यूनाइटेड नेशन में काम करने वाली एक कनेडियन महिला क्रिस्टा से हुए और दोनों परिणय सूत्र में बंध गए। लेकिन ये शादी भी ज्यादा दिन नहीं चल सकी और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। वही सुनंदा पुष्कर 90 के दशक में अपने दोस्‍त सुजीत मेनन के साथ दुबई गई थीं। बाद में दोनों ने वही शादी कर ली थी। दुबई में सुनंदा ने इवेंट ऑर्गनाइज कराने शुरू कर दिया था। वह तेजी से अपना नेटवर्क खड़ा करने लगीं और न सिर्फ अपने दोस्‍तों बल्कि पति से भी दूर होती जा रही थीं और कुछ दिनों में ही इन दोनों भी तलाक़ हो गया. 
शशि थरूर और सुनंदा पुष्कर पहली बार 2008 में दिल्ली में इंपीरियल में अवार्ड समारोह में मिले थे। सुनंदा उस संस्था से जुड़ी हुई थी, जिसके संरक्षक थरूर थे। इससे पहले दोनों एक-दूसरे को बहुत ज्यादा नहीं जानते थे। ऐसा नहीं कि पहली नजर में ही दोनों में प्यार हो गया। करीब एक साल तक दोस्ती चली और इस बीच दोनों की केवल तीन बार मुलाकात हुई। उनकी दूसरी मुलाकात दुबई में हुई। उस समय सुनंदा दुबई में ही रहती थी। दोनों के बीच ढेर सारे विषयों पर बातें हुई और वे एक-दूसरे से काफी प्रभावित हुए। यहां से दोनों के बीच करीबी बढ़नी शुरू हो गई। थरूर ने सबसे पहले सुनंदा को अपने सरकारी बंगले में प्रपोज किया था। इसके बाद 2010 में कसौली में थरूर ने सुनंदा के सामने शादी का प्रस्‍ताव रखा। आखिरकार, 22 अगस्त 2010 को थरूर ने सुनंदा से विवाह कर लिया। थरूर और सुनंदा दोनों की यह तीसरी शादी थी। 
लेकिन अटकलों का बाज़ार गर्म है कि अब पाकिस्तानी पत्रकार मेहर तरार की वजह से दोनों की तीसरी शादी भी टूटने वाली है। पाकिस्‍तान के लाहौर में रहने वाली मेहर तरार, एक स्‍वतंत्र पत्रकार हैं और पाकिस्तान की मशहूर अखबार डेली टाइम्‍स में भी काम कर चुकी हैं। उन्‍होंने माना है कि वह थरूर से दो बार मिल चुकी हैं। थरूर से उनकी पहली मुलाकात भारत में हुई और दूसरी बार वे दुबई में मिले थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार मेहर तरार का 13 साल का एक बेटा भी है। मेहर तरार ने सुनंदा पुष्कर की आलोचना करते हुए ट्वीट किया था कि “सुनहरे बालों वाली इस महिला की अक्ल और उनका व्याकरण कमजोर है। प्रेम प्रसंग के बाद, अब बात पीछा करने पर आ गई है।” तरार ने एक और ट्वीट पर लिखा कि “उनकी फटकार का जवाब न देने की यही एकमात्र वजह है। मैं डॉ. थरूर का बेहद सम्मान करती हूं। मेरे पास उनके लिए कहने के लिए और कुछ नहीं है।” तरार का इस तरह का बयान दोनों के रिश्तों पर और भी ज्यादा शंका ज़ाहिर करता है। परन्तु अभी तक तो सिर्फ कयास ही लगाये जार आ रहे हैं। लेकिन माना जा रहा है कि एक-दो दिन में तस्वीर और साफ़ हो जायेगी।

भारत में जागुआर लैंड रोवर की सेल 22% बढ़ी

नई दिल्ली। टाटा की जागुआर लैंड रोवर ने पिछले साल बिक्री में 22% की बढ़त दर्ज की है। कंपनी ने बृहस्पतिवार को रिपोर्ट जारी करते हुए बताया कि पिछले साल 2913 कारें भारत में बेची हैं। कंपनी का कहना है कि 2 नए मॉडल्स की लॉन्चिंग, डीलरशिप नेटवर्क को मज़बूत करने और ग्राहकों को जोड़ने के कार्यक्रमों ने कंपनी की बिक्री को बढ़ाने में बड़ा सहयोग दिया।
जागुआर लैंड रोवर इंडिया के वाइस प्रेसीडेंट रोहित सूरी ने कहा कि उद्यमी, कार्यकारी और पेशेवर क्षेत्रों में समझदार व्यक्तियों की संख्या बढ़ने से वृद्धि में सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि, “डीलरों के मज़बूत नेटवर्क से जहां एक तरह हमने बिक्री के बाद की सेवाओं को बेहतर किया है वहीं रीसेल वैल्यू को देखते हुए जागुआर और लैंड रोवर कारों के ग्राहकों को दोबारा लौटने पर मजबूर किया है।”
साल 2013 में जागुआर ने Jaguar XF (with 2.2 litre diesel engine followed by a 2.0 litre petrol engine variant and sports car F-Type) लॉन्च किया। वहीं Land Rover रेंज में Range Rover Sport लॉन्च किया गया। 
जागुआर लैंड रोवर ने भारत में अब तक जो मॉडल्स उतारे हैं उनमें शामिल हैं Jaguar XJ, Jaguar XF, Jaguar XK, Jaguar F-TYPE, Range Rover Sport, Range Rover, Range Rover Evoque, Discovery 4 और Freelander 2।
जागुआर के देश भर में 17 शहरों में 19 रिटेल आउटलेट हैं।