टैग पुरालेख: Mobile

क्या आपका मेमोरी कार्ड असली है?

आपके पास स्मार्ट फोन है तो मेमरी कार्ड तो होगा ही, अगर स्मार्ट फोन नहीं है तो भी आजकल बेसिक फोन्स में मेमरी कार्ड लगने लगे हैं, साथ में कैमरा इत्यादि डिवाइसेज़ भी बिना मेमरी कार्ड के नहीं चलते। लेकिन क्या आपको पता है कि आपका एसडी कार्ड असली है या नहीं? 
ऑनलाइन बाज़ार में आजकल चोरी के और नकली सामानों की बिक्री काफी बढ़ गई है और मौजूदा कानून इसे रोक पाने में अक्षम है। इस पर हमारी ये रिपोर्ट ज़रूर पढ़ें। ज़ाहिर है ऐसे में आपके पास पहुंचा मेमरी कार्ड भी नकली हो सकता है। हम आपने इस लेख में आपको ये बताएंगे कि आप अपने मेमरी कार्ड की कैसे जांच कर सकते हैं। 
आपको गूगल प्ले स्टोर से एक ऐप डाउनलोड करना है। एसडी इनसाइट (SD Insight), यही वह ऐप है जो आपको बता सकता है कि आपका एसडी कार्ड यानी मेमरी कार्ड असली है या नकली है और यह भी बताएगा कि आपके मेमरी कार्ड की जो क्षमता बताई गई है क्या वह वाकई में उपलब्ध है या नहीं। 
ऐप डाउनलोड करने के साथ स्मार्टफोन में एसडी कार्ड लगाइए। यह ऐप आपको बताएगा कि आपका कार्ड किस कंपनी का है, इसकी स्टोरेज़ क्षणता कितनी है, कार्ड कब और कहां बना। आपके स्क्रीन पर पहले एक ब्रीफ जानकारी आएगी, आप डीटेल में जानना चाहते हैं तो ऊपर में एक आंख का आइकन बना होगा उसे क्लिक करने पर आपको डीटेल में जानकारी मिल जाएगी। 
अगर आपका कार्ड सही नहीं है, या करप्ट है तो यह ऐप आपको बता देखा कि द कार्ड इज़ इनवैलिड और अगर आपका कार्ड नकली हुआ तो यह ऐप बताएगा कि कार्ड मैन्युफैक्चरर अननोन। 
एसडी कार्ड एक पैकेजिंग में आप तक पहुंचती है। कंपनी की यह पैकेजिंग नकली हो सकती है, इसलिये एसडी इनसाइट के ज़रिए मिलने वाली जानकारी को पैकेजिंग पर लिखी जानकारी से मिला लें, अगर यह मेल खाती है तो आपका कार्ड असली है, नहीं तो आप बिक्रेता से संपर्क करिए कि आपको नकली कार्ड दिया गया है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

फरवरी से ब्लैकबेरी से करिये फ्री में बात

नई दिल्ली। ब्लैकबेरी फरवरी से ऐसी सेवा ला रही है जिससे आप फ्री में अपनों से बात कर सकेंगे। और ये सेवा सिर्फ ब्लैकबेरी तक ही नहीं बल्कि एंड्रॉयड स्मार्ट फोन पर भी उपलब्ध होगी। अगले महीने ब्लैकबेरी अपनी ब्लैकबेरी मैसेंजर (BBM) सर्विस में वॉयस कॉल का ऑप्शन दे रही जिससे फ्री में वॉयस कॉल भेजे जा सकेंगे।
इसके लिये आपको सिर्फ अपने BBM को अपडेट करना है और बस सर्विस शुरू। इसमें आप BBM चैनल्स भी बना सकते हैं जिस पर आप अपनी जगह और साथ में फोटो वगैरह भी शेयर कर सकेंगे।
एशिया पैसिफिक में ब्लैकबेरी के चैनल मार्केटिंग के सीनियर डायरेक्टर कृष्णदीप बरुआ ने बताया कि कुछ ही हफ़्तों में बीबीएम का ग्लोबल अपडेट आएगा जिससे बीबीएम की स्पर्धा सीधे तौर पर वाइबर, लाइन और व्हाट्सअप से होगी। नये अपडेट में यूजर्स को फ्री कॉल करने से लेकर ऑडियो चैट करने की सुविधा दी जाएगी।
कैनेडा की ये कम्पनी अपनी ये नई सुविधा सिर्फ ब्लैकबेरी के लिए नहीं ला रही बल्कि Android, iPhone और BlackBerry OS 5 से ऊपर के स्मार्टफोन्स के लिए उपलब्ध होगी। पूरी दुनिया में 10 करोड़ बीबीएम यूजर्स हैं, जिन्हें इसका फायदा मिलेगा।
बरुआ ने कहा कि इसके बाद ब्लैकबेरी वीडियो कॉल भी लाने की प्लानिंग कर रही है, हालांकि ये साफ़ नहीं किया गया है कि ये बीबीएम पर ही उपलब्ध होगा। हालांकि ये सेवा बीबी10 डिवाइसेज़ पर पहले से उपलब्ध है।
कंपनी ने ये भी कहा कि आनेवाले दिनों में बीबीएम को विंडोज़ डिवाइसेज़ के लिए भी लॉन्च किया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

ब्लैकबेरी का भारतीय बाज़ार को तोहफा


स्मार्टफोन की बढ़ती मांग के बावजूद भारतीय बाज़ारों में ब्लैकबेरी लगातार कम होती लोकप्रियता को देखते हुए अब ब्लैकबेरी ने बाज़ार में वापसी की तैयारी कर ली है। ब्लैकबेरी ने अपने स्मार्टफोन Q5 के दाम 5000 कम करने की घोषणा कर दी है। हाल ही में ब्लैकबेरी Z10 और Q10 स्मार्टफोन के दाम कम करने की घोषणा हुई थी।  ब्लैकबेरी Q5 जुलाई में लॉन्च किए गए ब्लैकबेरी Q5 24,999 रुपए में लॉन्च किया गया था। हालांकि, कुछ समय तक यह 22999 रुपए में बेचा जा रहा था। अब कंपनी के ‘New Year Bonanza offer’ के तहत इसकी कीमत 5000 रुपए कम कर दी गई है। यह फोन रेड, ब्लैक और व्हाइट रंगों में उपलब्ध है।
Q5 में QWERTY की-पैड के साथ 3.1 इंच की कैपेसिटिव टच स्क्रीन है। इसमें 720*720 पिक्सल का रेजोल्यूशन देता है। लुक्स के हिसाब से देखा जाए तो टच एंड टाइप फीचर के साथ 120 ग्राम वजनी यह फोन देखने में स्टाइलिश लगता है।
इस फोन में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। 2592*1944 पिक्सल के रेजोल्यूशन की तस्वीरें खींच सकता है। LED फ्लैश के साथ आने वाला यह फोन 2 मेगापिक्सल पावर का वेबकैम (फ्रंट कैमरा) है। यह फोन blackberry 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है
इस फोन में 8 GB इंटरनल मेमोरी है। इसी के साथ 2 GB रैम और 32 GB तक मेमोरी बढ़ाने की सुविधा भी है। इस फोन में 1.2 GHz का डुअल कोर प्रोसेसर है। अगर देखा जाए तो इस फोन की प्रोसेसर पावर आजकल आने वाले लेटेस्ट स्मार्टफोन से कम है। इस फोन में 2180 mAh की बैटरी पावर है।
Q5 में कनेक्टिविटी के तौर पर कई फीचर्स हैं। वाई-फाई के साथ वाई-फाई हॉटस्पॉट तकनीक का भी इस्तेमाल इस फोन में किया जा सकता है। 2G, 3G के साथ साथ यह फोन 4G नेटवर्क भी सपोर्ट करता है। इस फोन में माइक्रो सिम का इस्तेमाल किया जाता है

आईफ़ोन का चाइना मोबाइल से करार

दुनिया की जानीमानी मोबाइल कंपनी एपल ने चाइना मोबाइल के साथ अब तक की सबसे बड़ी डील की है। चाइना मोबाइल के पास दुनिया का सबसे बड़ा नेटवर्क है जिसके 75 करोड़ उपभोक्ता हैं और इस डील से तय माना जा रहा है कि iPhone का राजस्व कई गुना बढ़ जाएगा।
iPhone 5s और 5C 17 जनवरी को चीन के बाज़ार में आम जनता के सामने बिक्री के लिए आनेवाले हैं और उससे ठीक पहले हुई ये ठील बताती है कि अगले साल तक करीब 3 करोड़ उपभोक्ताओं तक आईफ़ोन को पहुंचने में मदद मिलेगी, इसमें चाइना मोबाइल को भी फायदा होगा। जो उपभोक्ता iPhone के दीवाने हैं वो दुनिया के सबसे बड़े मोबाइल नेटवर्क पर उसके साथ जुड़ सकेंगे।
इसी महीने की शुरुआत में चीन ने 4G लाइसेंस दिये हैं और मार्केट एक्सपर्ट मानते हैं कि iPhone 4G के लिए सबसे मुफ़ीद है और जब वो चीन के सबसे बड़े ऑपरेटर के ज़रिए मिलेगा तो सोने पर सुहागा हो सकता है और ये दोनों कंपनियों के लिए फायदे का ही सौदा साबित होगा।
एपल और चाइना मोबाइल ने इस डील के बाद कहा है कि हम साथ काम करने के लिए बेकरार थे और वो वक़्त आ गया। एपल के सीईओ टिक कूक कहते हैं कि, “एपल चाइना मोबाइल की काफ़ी इज्ज़त करता है और हम साथ काम करने के लिए बेकरार हैं। चीन एपल के लिए बहुत ज़रूरी बाज़ार है और हमारी साझेदारी हमें दुनिया के सबसे बड़े नेटवर्क के उपभोक्ताओं तक iPhone पहुंचाने का मौक़ा देती है।”

तैयार रहिए गैलेक्सी मैटल S-5 के लिए, देखें कैसा होगा ये फोन

स्मार्ट फोन के मामले में साल 2013 बेहद खास रहा है। इस साल एक से बढ़ कर एक तकनीक से लैस स्मार्टफोन्स बाज़ार में आए। प्रतिस्पर्धा के इस दौर में हर एक कंपनी दूसरे को चुनौती देने में लगी हुई है। वैसे तो बाज़ार में एंड्रॉयड का एकाधिकार देखने को मिल रहा है लेकिन सैमसंग और एप्पल के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली है और उम्मीद है की साल 2014 में ये और भी नई तकनीक की जंग देखने को मिले।

इसी कड़ी में अब जो खबरें आरही है उसके मुताबिक सैमसंग अब अपनी प्लासटिक बॉडी कॉनसेप्ट को छोड़ कर मेटल बॉडी वाले स्मार्ट फोन्स को  लेकर बाज़ार में आने वाली है।  उम्मीद की जा रही है कि गैलेक्सी S5 की बॉडी मेटल की होगी। 
फोन में 64 बिट का प्रोसेसर होगा। एप्पल के आईफोन 5S में भी 64 बिट आर्किटेक्चर वाला प्रोसेसर लगा हुआ है। उम्मीद यह भी की जा रही है कि गैलेक्सी S5 में 16 मेगापिक्सल कैमरा होगा। साथ ही, ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन तकनीक जो फोटो क्वालिटी को और भी ज्यादा बेहतर बनाएगी। फोन में एंड्रॉइड का लेटेस्ट वर्जन होगा। इसी के साथ S5 में 3 या 4 GB रैम हो सकती है। 
वैसे ये लड़ाई और भी बेजोड़ होने की उम्मीद इसलिए भी की जा सकती है क्योंकि 2014 में जहीं एक तरफ सैमसंग गैलेक्सी एस-5 लाएगी वहीं नोट-4 भी अगस्त 2014 तक लॉंच कर सकती है। वहीं दूसरी तरफ एप्पल 6 भी बाज़ार में आ सकता है।