टैग पुरालेख: Ram Mandir

Ayodhya Deepotsav: अयोध्या पहुंच सीएम योगी, सरयू के 24 घाट 6 लाख दियों से हुए रोशन

अयोध्या: भगवान राम के लिए दीपावली (Ayodhya Deepotsav) पर अयोध्या सज गई है। आज पहली बार रामलला के मंदिर में 11 हजार दीप जलाए जा रहे हैं। CM योगी आदित्यनाथ और गवर्नर आनंदीबेन पटेल अयोध्या (Ayodhya) पहुंचे। दोनों ने जन्मभूमि पहुंचकर रामलला की पूजा की। इसके बाद रामकथा पार्क में भगवान की अगवानी की। योगी और आनंदीबेन पटेल शाम को दीपत्सव की शुरुआत की। दीपोत्सव के लिए सरयू के 24 घटों को छह लाख दीयों को प्रज्ज्वलित करने की शुरुआत हो चुकी है।
अयोध्या में तीन दिन के दीपोत्सव की शुरुआत शुक्रवार से हो रही है। इसी दिन भगवान राम का राज्याभिषेक भी होगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा- भगवान राम का मंदिर बनने के इंतजार में दुनियाभर में भक्तों की पीढ़ियां गुजर गईं।

भक्तों का यह सपना पीएम मोदी की वजह से पूरा हुआ। अज पांच सदी का संकल्प पूरा होता हुआ दिखाई दे रहा है।

सीएप योगी और गवर्नर आज 3 बजे हेलीकॉप्टर से सरयू तट पर उतरे। यहां से जन्मभूमि पहुंचकर रामलला का पूजन किया। श्रीराम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपतराय ने गवर्नर और सीएम का स्वागत किया।

उसके बाद सीएम और गवर्नर राम कथा पार्क पहुंचे। राम सीता और लक्ष्मण के स्वागत में सरयू तट पर हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। इसेक बाद भरत मिलाप का कार्यक्रम आयोजित हुआ।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार चुनाव 2020: राम मंदिर निर्माण पर सीएम योगी ने कहा- हमने जैसा कहा, वैसा किया

बिहार: मंगलवार को भाजपा की ओर से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए कैमूर पहुंचे, जहां पर उन्होंने राम मंदिर निर्माण को लेकर कहा कि हमारी सरकार ने जो कहा, वैसा ही किया है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि बिहार का उत्तर प्रदेश से गहरा नाता है।
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, लोग जाति, परिवार और एक मजहब के विकास की बात करते हैं। लेकिन, बीजेपी और सहयोगी दलों का संकल्प एक भारत, श्रेष्ठ भारत का है। राम मंदिर पर उन्होंने कहा कि, अयोध्या से भगवान राम का संदेश लेकर नवरात्रि में आया हूं। विश्वामित्र की तपोभूमि से जुड़ी है रामगढ़ की भूमि। हमने जो कहा, वैसा किया। राम मंदिर बनाने का कार्य शुरू है। अब कोई कहेगा कि बीजेपी ने जो कहा, वैसा नहीं किया। एनडीए की फिर सरकार बनाएं।
अपनी चुनावी रैली में यूपी सीएम ने कहा कि, बिहार का यूपी से बहुत पुराना व गहरा नाता है। लॉकडाउन में प्रवासी मजदूरों की सेवा में अपने पूरे शासन को लगाया। उनकी सुविधाओं का ख्याल रखा है और बिहार की सीमा तक भिजवाया। इसके आगे उन्होंने कहा कि, पीएम नरेंद्र मोदी ने गरीबों को मकान देना शुरू किया, उन्होंने गरीब की जाति, धर्मी नहीं देखी। 2011 की जनगणना के अनुसार ही गरीबों को सिलेंडर, मकान आदि देने की योजना शुरू की। सबका साथ, सबका विकास के साथ काम किया है। कांग्रेस ने सबसे ज्यादा समय तक देश पर राज किया है, लेकिन उनके एजेंडे में गरीब, विकास नहीं था। वहीं, आरजेडी का पेट इतना बड़ा है कि वे गाय-भैंस का चारा भी खा गए। ऐसे में मैं सवाल पूछता हूं कि उन्हें वोट देना चाहिए या नहीं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बाबरी मस्जिद केस के पैरोकार हाशिम अंसारी ICU में

फ़ैज़ाबाद। बाबरी मस्जिद मामले के मुद्दई 96 वर्षीय हाशिम अंसारी को शनिवार शाम को केजीएमयू में भर्ती कराया गया। अंसारी को सीने में जकड़न, दर्द और सांस लेने में दिक्कत हो रही थी जिसके कारण फैजाबाद से उन्हें रेफर किया गया था। 
अब अंसारी की हालात स्थिर बतायी जा रही है। डॉक्टरों के अनुसार उन्हें दिल संबंधी समस्या नहीं है, लेकिन सीने में काफी जकड़न है। हाशिम अंसारी जी का इलाज लॉरी कार्डियोलॉजी सेंटर के डॉ अक्षय प्रधान की देख रेख में किया जा रहा है।
इसके अलावा पल्मोनरी मेडिसिन के डॉ वेद प्रकाश ने भी जांच की और बताया की बीते सात आठ दिनों से कफ और सांस लेने में दिक्कत थी। इसके लिए उन्हें एन्टिबायोटिक के साथ आइवी फ्लूड व निबुलाइज़र की मदद से दवा दी जा रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

6 दिसंबर 2016 से राम मंदिर निर्माण होगा शुरू -जगद्गुरु राम भद्राचार्य

डॉ. गोपाल नंदन। फ़ैज़ाबाद।

संसार में जो भी सुन्दर है वही भगवान् राम हैं। राम सांपरादायिक मिथक नहीं है और न ही धर्म के द्योतक । रा का अर्थ राष्ट्र और म का अर्थ मंगल । यानी राम राष्ट्र मंगल के परिचायक है।

यह उद्गार है , प्रख्यात रामकथा मर्मज्ञ एवम् पदमभूषण से सम्मानित जगद्गुरु के। वह डॉ राम मनोहर लोहिया विश्वविद्यालय के श्री राम पीठ में आयोजित व्याख्यान में मुख्यअतिथि थे। उन्होंने कहा कि रामायण में सार्वभौमिक समस्याओं का समाधान निहित है, इसलिए रामायण को राष्ट्रीय ग्रन्थ घोषित किया जाए। इसी क्रम में उन्होंने कहा कि राम जी शोध से ऊपर हैं। उन पर विपुल साहित्य है, इसमें छायी भ्रांतियों का निराकरण देना ही श्री राम शोध पीठ का कार्य होना चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए मैं खुद लगा हूँ| 
श्रीराम शोध पीठ के संचालक प्रो.अजय प्रताप सिंह से उन्होंने कहा कि यह कार्य अहम है और राम चरित्र को अन्तर्निष्ठ करना होगा । उन्होंने राम चरित मानस को रामकथा का आलौकिक संस्करण बताया और कुछ वर्ष पूर्व मानस का सम्पादन करने के चलते उठे विवाद पर स्पष्टीकरण भी दिया। इस दौरान प्रो. हनुमान पाण्डेय, डॉ पी पी सिंह, डॉ हिमांशु, डॉ आर के तिवारी, डॉ शीलवंत सिंह, डॉ विनोद श्रीवास्तव, डॉ राजिव गौड़, नगरपालिका अध्यक्ष विजय गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

विश्व हिंदू परिषद ने कहा – “मोदी तोड़ें मंदिर पर चुप्पी”

इलाहाबाद। इलाहाबाद में संगम तट पर विश्व हिन्दू परिषद के केंद्रीय मार्गदर्शक मंडल की बैठक में पीएम मोदी को साफ साफ संदेश दे दिया है कि वो राम मंदिर पर अपनी चुप्पी तोड़ें। 
वीएचपी ने पीएम मोदी से आग्रह किया है कि वो अयोध्या मुद्दे पर अपनी चुप्पी तोड़ें और देश को एक स्पष्ट संदेश दें कि उनकी सरकार राम जन्मभूमि में मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। इलाहाबाद में केंद्रीय मार्ग दर्शक मंडल की बैठक में प्रधानमंत्री मोदी से अयोध्या का एक दौरा करने और राम जन्मभूमि में एक सेल्फी लेने का अनुरोध किया गया जिससे यह संदेश दिया जा सके कि बीजेपी के नेतृत्व वाली केंद्र की एनडीए सरकार मंदिर निर्माण को लेकर प्रतिबद्ध है। 
इस बैठक में विहिप के कई बड़े पदाधिकारियों ने शिरकत की जिसमें गौहत्या के बढ़ते मामलों पर भी चिंता व्यक्त की गई। वीएचपी के वरिष्ठ नेता राम विलास वेदांती ने कहा कि हिंदू समुदाय के लोगों का समर्थन प्राप्त करने वाले नरेंद्र मोदी के लिए यह ज़रूरी है कि वह अयोध्या मसले पर अपनी चुप्पी तोड़ें।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राम मंदिर का ताला खुलवाना राजीव का ग़लत फैसला: राष्ट्रपति

नई दिल्ली। राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने आज जारी अपने संस्मरण में कहा है कि राम जन्मभूमि मंदिर का ताला खुलवाना तत्कालीन प्रधानमंत्री राजीव गांधी का एक ग़लत फ़ैसला था। उन्होंने साथ में ये भी कहा कि बाबरी मस्जिद को गिराना पूरी तरह से विश्वासघात था जिसने भारत की छवि को धक्का पहुंचाया है। 
राष्ट्रपति ने पुस्तक ‘‘द टबरुलेंट ईयर्स:1980-1996’’ में लिखा है, “1 फरवरी 1986 को राम जन्मभूमि मंदिर स्थल को खोलना शायद एक ग़लत फैसला था। लोगों को लगता है कि ऐसी कार्रवाई से बचा जा सकता था।” उप राष्ट्रपति हामिर अंसारी ने प्रणब मुखर्जी की किताब का विमोचन किया। 
उन्होंने ये भी कहा, “बाबरी मस्जिद को गिराना पूर्णत: विश्वासघात था। एक धार्मिक ढांचे को गिराना मूर्खतापूर्ण और विनाशकारी था और यह शुद्ध रूप से राजनीतिक मंशा से किया गया। इसने भारत और विदेशों में रह रहे मुसलमानों की भावनाओं को आघात पहुंचाया। इसने भारत की सहिष्णु, बहुलवादी राष्ट्र की छवि को नष्ट कर दिया।” 
श्री मुखर्जी ने मंडल आयोग की संस्तुतियों को लागू करने को लेकर कहा कि, “इससे सामाजिक अन्याय को कम करने में मदद मिली हालांकि इसने समाज के अलग-अलग तबकों को बांटने और ध्रुवीकरण का भी काम किया।” 1989 से 1991 तक की अवधि के बारे में श्री मुखर्जी ने लिखा है कि ये दौर भारतीय समाज में हिंसा और फूट डालने वाला था। 
“जम्मू-कश्मीर में अलगाववाद और सीमापार आतंकवाद की शुरुआत हुई, राम जन्मभूमि मंदिर-बाबरी मस्जिद प्रकरण ने पूरे राष्ट्र को हिला दिया। अंतत:, एक आत्मघाती ने 21 मई 1991 को राजीव गांधी के जीवन का दुखद अंत कर दिया।” 
देश भर से अपने कार्यकर्ताओं से ईंटें इकट्ठा करने और उन्हें अयोध्या ले जाने के विश्व हिंदू परिषद के अभियान ने सांप्रदायिक तनाव पैदा किया, उन्होंने कहा। शाह बानो मामले को याद करते हुए, राष्ट्रपति ने कहा कि राजीव गांधी की आधुनिक व्यक्ति की छवि को धूमिल किया।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें