टैग पुरालेख: Maharashtra

अबु सलेम की शादी पर कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से किया जवाब तलब


मुंबई। चलती ट्रेन में गैंगस्टर अबू सलेम की शादी को लेकर मुंबई की टाडा कोर्ट ने ठाणे के पुलिस कमिश्नर से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने ठाणे पुलिस कमिश्नर से पूछा है कि वो बतायें कि जैसा कि ख़बरें मिल रही हैं क्या अबू सलेम की शादी हो गई है?


कोर्ट ने पुलिस कमिश्नर केपी रघुवंशी को इसके लिए 10 दिनों का समय दिया है। उन्हें 10 दिन में कोर्ट को बताना होगा कि अंडरवर्ल्ड डॉन अबू सलेम की चलती ट्रेन में शादी हुई या नहीं। 

ये ख़बर थी कि कोर्ट में पेशी के लिए लखनऊ ले जाते वक़्त अबू सलेम ने एक महिला से निकाह किया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल

मुंबई। अभी हाल ही में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने बयान में भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर नरम रूख अपना रहे थे. फिर आज सुबह-सुबह खबर आ रही थी कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और नरेंद्र मोदी की चुनाव पर चर्चा के लिए एक गुप्त मुलाकात भी हो चुकी है। वैसे इस मुलाकात की पुष्टि दोनों दलों में से किसी ने नहीं की है लेकिन इस खबर से शिवसेना के अंदर बवाल मच गया है।क्यूंकि पार्टी ने साफ कहा है कि एनडीए में एनसीपी के लिए न तो स्कोप है, और न स्पेस। शिवसेना उसे कभी एनडीए में नहीं आने देगी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि एनडीए की बात छोड़िए महाराष्ट्र में जहां एनसीपी का बेस है, यहां की राजनीति में भी एनसीपी की कोई जगह नहीं है और न हम जगह बनाएंगे। राउत ने तो एनसीपी को महाराष्ट्र के लिए और देश के लिए बोझ तक बता दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 साल से एनसीपी-कांग्रेस की सरकार है और ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। देश के सबसे बड़े घोटाले किसी राज्य में हुए हैं तो वो महाराष्ट्र में हुए हैं। हमारे प्रचार सिर्फ और सिर्फ उनके खिलाफ ही चल रहा है। संजय राउत ने इशारों-इशारों में कह दिया कि एनडीए में या तो शिव सेना रहेगी या एनसीपी, दोनों एक साथ एनडीए में कभी नहीं रह सकते। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी

सुप्रिया सुले : शरद पावर की बेटी

मुंबई। क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और पार्टी नेता सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य आशा मिर्जे के बचाव में इसलिए उतरना पड़ा क्योंकि वो एनसीपी से जुड़ी हैं? शारीरिक शोषण के लिए महिलाओं के पहनावे और व्‍यवहार को जिम्‍मेदार ठहराने वाले मिर्जे के बयान का बचाव करते हुए सुप्रिया ने कहा, ‘मिर्जे एक ग्रांडमदर की तरह सलाह दे रहीं थी, इस तरह की सलाह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।’
सुप्रिया ने कहा कि मिर्जे गैंगरेप पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए काम करती रही हैं। वह अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग चुकी हैं। 

क्या कहा था आशा मिर्जे ने?
दरअसल, महाराष्‍ट्र महिला आयोग की और एनसीपी की सदस्‍य आशा मिर्जे ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। नागपुर में एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन में आशा ने कहा था कि महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक शोषण के लिए उनका पहनावा और व्‍यवहार जिम्‍मेदार होता है। 
दामिनी पर भी उठाए थे सवाल
उन्‍होंने दिसंबर 2012 में दिल्‍ली में हुए गैंगरेप के लिए भी पीड़िता को जिम्‍मेदार ठहराते हुए उस पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्‍होंने कहा कि क्‍या दामिनी वास्‍तव में रात को 11 बजे अपने दोस्‍त के साथ फिल्‍म देखने गई थी?

मुंबई शक्ति मिल रेप पीड़ित को भी नसीहत
यही नहीं आशा ने मुंबई की शक्ति मिल कैंपस में युवा पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप मामले में भी पीड़िता को घेरा। उन्‍होंने कहा कि पीड़िता शाम 6 बजे शक्ति मिल जैसी सुनसान जगह पर क्‍यों गई थी? उन्‍होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। कहीं जाने से पहले हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं, किसके साथ जा रहे हैं, क्‍यों जा रहे हैं, क्‍या उस जगह जाना जरूरी है। मिर्जे ने ये बातें एनसीपी की उस महिला इकाई के सम्‍मेलन में कही थी, जिसका नेतृत्‍व पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले करती हैं। 
बयान की आलोचना 
शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत ने आशा के इस बयान को महिलाओं का अपमान और कानून का मजाक बनाना बताया है। वहीं महिला आयोग की अध्‍यक्ष ममता शर्मा ने भी आशा के बयान की निंदा की है। भाजपा ने भी आशा के बयान को बेतुका बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

राहुल से ज़्यादा केजरीवाल पर भरोसा, ‘आप’ से जुड़ रहे हैं कांग्रेसी नेता

मुंबई। कांग्रस पार्टी की मुंबई इकाई को बुधवार को झटका लगा जब मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व महासचिव अजीत सावंत ने आम आदमी पार्टी से हाथ मिलानेवाले हैं। लोकसभा चुनावों में आम आदमी पार्टी की दिल्ली विंग के बाद मुंबई विंग को ही सबसे मज़बूत माना जा रहा है।
सावंत बृहस्पतिवार को आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले लेंगे। कांग्रेस से टूटकर किसी नेता के आम आदमी पार्टी में शामिल होना इसलिये भी अहम है क्योंकि फरवरी 2012 में हुए बीएमसी के चुनावों में कांग्रेस के ख़राब प्रदर्शन के लिए मुंबई कांग्रेस के इस पूर्व प्रवक्ता सावंत को भी ज़िम्मेदार ठहराया गया था। सावंत का दावा है कि उनकी पहल के बाद सैकड़ों की संख्या में कांग्रेसी उनके साथ आम आदमी पार्टी में जुड़ेंगे।
सावंत ने एक उम्मीदवार को टिकट देने के लिए ज़ोर लगाया था लेकिन उसे टिकट देने से मना किये जाने के बाद उन्होंने कांग्रेस छोड़ने का निर्णय किया। इसके बाद उन्होंने उन कांग्रेसियों से भी मुलाक़ात की है जिनका टिकट अलग-अलग सीटों पर काट दिया गया, इस विरोध के चलते कांग्रेस में टूट आने से दर्जन भर सीटों पर पार्टी के वोट बैंक में सेंध लगनी तय है।
अजीत सावंत को टिकट न दिये जाने के बाद पार्टी के टिकट वितरण की प्रक्रिया पर उंगली उठाने को लेकर निलंबित कर दिया गया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

महाराष्ट्र में भी बिजली की दरों में 20% तक की कटौती


मुंबई। महाराष्ट्र सरकार ने सोमवार को बिजली के बिल में 20% तक कटौती का फ़ैसला लिया है। सूत्रों के मुताबिक ये फ़ैसला एग्रीकल्चर, इंडस्ट्री और घरेलू बिजली दरों पर लागू होगा।
दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार ने बिजली की दरों में कटौती किये बिना सब्सिडी के रास्ते बिजली के बिलों में 50% तक की कटौती का ऐलान किया था जिसके बाद से महाराष्ट्र सरकार पर भी दबाव था कि वो बिजली के बिलों में कटौती करे। इसी दिशा में काम करते हुए विपक्ष और ख़ुद की पार्टी के दबाव में महाराष्ट्र कैबिनेट ने नारायण राणे कमेटी की सिफारिशों को मंजूरी दे दी है। 
नारायण राणे कमीशन की सिफ़ारिशों को मंज़ूरी देने से अब घरेलू बिजली का इस्तेमाल करने वालों को 100 यूनिट के लिए पहले 4 रुपये 16 पैसे देने पड़ते थे और अब उन्हें 100 यूनिट के लिए 3 रुपये 36 पैसे देने पड़ेंगे। वहीं 100 से 300 यूनिट के लिए पहले 7 रुपये 42 पैसे देने पड़ते थे, लेकिन अब 6 रुपये 5 पैसे देने पड़ेंगे। कैबिनेट में अपनी तरफ़ से मंज़ूरी दे दी है लेकिन MERC की इजाजत के बाद ही इस फैसले को लागू किया जा सकेगा।
आपको बता दें कि कांग्रेस पार्टी की ओर से सांसद संजय निरुपम ने बिजली के बिलों में कटौती को लेकर आवाज़ उठाई थी जिसके बाद उनके साथ कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त ने भी अपनी ही सरकार के ख़िलाफ़ मोर्चा खोल दिया था और प्रदर्शन भी किया था।
संजय निरुपम ने घोषणा कर रखी है कि अगर 23 लाख उपभोक्ताओं को राहत नहीं दी गई तो वो कांदिवली में रिलायंस इंफ्रा के दफ़्तर के सामने 23 जनवरी को भूख हड़ताल पर बैठेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

करोड़ों की संपत्ति के लिए ठाकरे कुनबा में घमासान

मुंबई। आज तक पार्टी में होने वाले झगड़ों को सुलझाने वाले बाल ठाकरे के निधन के बाद उनकी 100 करोड़ रुपए से ज्यादा की संपत्ति को लेकर परिवार के अंदर ही कानूनी लड़ाई छिड़ गई है। बाला साहेब ठाकरे के बेटे उद्धव ठाकरे ने शिवसेना के चार नेताओं के साथ मिलकर बॉम्बे हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की है। इस तरह की याचिका दिवंगत व्यक्ति की वसीयत को कोर्ट से सत्यापित कराने के लिए दाखिल होती है। याचिका में दावा किया गया है कि ठाकरे सारी संपत्ति उद्धव के नाम कर गए थे।
इसका बाल ठाकरे के दूसरे बेटे जयदेव ने विरोध किया है। उद्धव ने कहा है कि बैंक डिपॉजिट और अन्य संपत्ति का मूल्य 14.85 करोड़ रुपए है। जयदेव की दलील है कि बांद्रा में मातोश्री बंगला ही 40 करोड़ रुपए मूल्य का है। बाकी संपत्ति, जेवर और बैंक डिपॉजिट मिलाकर राशि 100 करोड़ रुपए से ज्यादा है। बाल ठाकरे ने वसीयत में जयदेव के साथ ही दिवंगत बेटे बिंदूमाधव के परिवार का भी जिक्र नहीं किया।
उद्धव ने कोर्ट में जो वसीयत कोर्ट में पेश की है, उसके मुताबिक बाल ठाकरे ने कहा, ‘जयदेव ने विद्रोही जैसी जिंदगी जी। वे कई साल पहले मातोश्री से चले गए। उनका पत्नी स्मिता ठाकरे से तलाक हो गया। वे अलग रहते हैं। इससे मैं आहत हुआ। लिहाजा मैं उन्हें कुछ नहीं देना चाहता। ठाकरे ने अपनी वसीयत में मातोश्री का ग्राउंड फ्लोर पार्टी की सामाजिक-राजनीतिक गतिविधियों के लिए रखा है। दूसरी मंजिल और तीसरी मंजिल उद्धव के परिवार को दी है। पहली मंजिल जयदेव और उनसे अलग हो चुकी स्मिता की बेटी ऐश्वर्या को दी है। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

EXCLUSIVE PICS – उमंग पुलिस शो 2014 Mumbai Police’s Umang 2014

मुंबई में शनिवार को उमंग पुलिस शो का आयोजन किया गया, जिसमें बॉलीवुड के सितारे पहुंचे। ख़बर ज़ोन सबसे पहले लेकर आया है इस आयोजन की एक्सक्लूसिव तस्वीरें-
Kapil Sharma with Sachin Tendulkar at Umang Police Show 2014

Hrithik Roshan with Manish Paul at Umang Police Show 2014
Manish Paul with Kainaat Arora at Umang Police Show 2014

Kareena Kapoor Khan got ready for Umang Police Show 2014

Shahrukh Khan with Manish Paul at Umang Police Show 2014

Ajay Devgan, Kareena Kapoor at Umang 2014
Kareena Kapoor with Manish Paul at the stage of Umang Police Show 2014
Katreena Kaif Performing at Umang Police Show 2014
Manish Paul Teases Akshay Kumar at Umang Police Show 2014
Chanky Pandey (Akhiri Pasta) in full mood at Umang Police Show 2014
Gulshan Grover at Umang Police Show 2014

Madhuri Dixit (Manish Paul singing Abhi na Jao Chhod Ke) at Umang Police Show 2014

Sonakshi Sinha at Umang Police Show 2014

Sonu Sood at Umang Police Show 2014

Yo Yo Honey Singh Performing at Umag Police Show 2014

अशोक चव्हाण को तगड़ा झटका, आदर्श घोटाले से नहीं हटेगा नाम

मुम्बई। आदर्श घोटाला मामले के आरोपियों की सूची में से महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण का नाम हटाने की सीबीआई की याचिका एक विशेष अदालत ने खारिज कर दी है। सीबीआई की याचिका यदि अदालत द्वारा स्वीकार कर ली जाती तो इससे कांग्रेस और चव्हाण दोनों को ही बड़ी राहत मिलती। चव्हाण एकमात्र ऐसे मुख्यमंत्री हैं, जिन्हें इस मामले में आरोपी बनाया गया है। बहरहाल, उनके दो पूर्ववर्ती यानी विलासराव देशमुख और सुशील कुमार शिंदे भी इस जांच के दायरे में थे। देशमुख की मृत्यु हो चुकी है। राज्य सरकार के न्यायिक जांच आयोग ने इन तीनों को ही आदर्श हाउसिंग सोसाइटी को विभिन्न मंजूरियां देने से जुड़े प्रावधानों का ‘घोर उल्लंघन’ करने का अभियोग लगाया था।
न्यायिक पैनल की रिपोर्ट में कहा गया था, चव्हाण के कामों और उसके करीबी रिश्तेदारों को मिले लाभों के बीच निश्चित तौर पर कोई सांठगांठ थी। सदस्यता की प्रक्रिया स्पष्ट तौर पर दर्शाती है कि चव्हाण ने जरूरी अनुमति को जो सहमति दी थी, वह किसी लाभ के बदले में दी गई थी। सीबीआई ने अपने आरोपपत्र में आरोप लगाया था कि चव्हाण ने विवादग्रस्त आदर्श सोसाइटी में अपने संबंधियों के लिए फ्लैट हासिल करने के बदले फ्लोर स्पेस इंडेक्स बढ़ाया था। 
राजस्व मंत्री के रूप में चव्हाण ने हाउसिंग सोसाइटी से 40 प्रतिशत नागरिकों को भी शामिल करने के लिए कहा था। जबकि यह सोसाइटी मूलत: युद्ध के सिपाहियों के लिए थी। सीबीआई ने दावा किया था कि इस घोटाले में चव्हाण ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। इस सोसाइटी में चव्हाण की सास भगवती शर्मा, साली सीमा शर्मा और ससुर के भाई मदनलाल शर्मा के फ्लैट हैं। न्यायिक पैनल ने इन सभी को सोसाइटी में फ्लैट हासिल करने से अयोग्य ठहराया था। जुलाई 2012 में दायर किए गए अपने आरोपपत्र में सीबीआई ने चव्हाण और 12 अन्य को भारतीय दंड संहिता और भ्रष्टाचार निरोधक कानून के तहत आपराधिक षडयंत्र, धोखाधड़ी और आपराधिक कदाचार का आरोपी बताया था। अदालत द्वारा इस आरोप पत्र का संज्ञान लिया जाना अभी बाकी है।

होम्योपैथिक डॉक्टर लिख सकते हैं अंग्रेज़ी दवाई

मुंबई। एक बड़े फ़ैसले में
महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के करीब 55000 होम्योपैथिक डॉक्टर्स को कुछ शर्तों के
साथ अपने मरीज़ों के लिए एलोपैथिक दवाईयां लिखने की मंज़ूरी दे दी है। कैबिनेट ने
बृहस्पतिवार को ये फ़ैसला लिया।
कैबिनेट ने उन होम्योपैथिक
डॉक्टरों को मंज़ूरी दी है जिन्होंने या तो एलोपैथिक से जुड़ी डिग्रियां ली हों या
फिर उन्होंने कम से कम एक साल का एलोपैथि का कोर्स किया हो। होम्योपैथिक डॉक्टर
इसकी मांग लम्बे समय से कर रहे थे।

एनसीपी के डॉक्टर सेल से जुड़े
डॉक्टर नरेंद्र काले और डॉक्टर समीर दलवई ने फ़ैसले का स्वागत करते हुए कहा कि
सरकार ने होम्योपैथिक डॉक्टरों की लम्बे समय से चली आ रही मांग की सुनवाई की है।
उन्होंने कहा कि हम सरकार से मांग कर रहे थे कि हमें आपातकाल मामलों के लिए
मरीज़ों को एलोपैथिक दवाएं लिखने की अनुमति दी जाये।

एनसीपी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने
कहा कि,
“ये फ़ैसला उन मरीज़ों की ख़ास तौर पर मदद करेगा जो ग्रामीण
इलाकों में रहते हैं।
”

तीन बच्चों को कुएं में फेंका, फिर ख़ुद भी कूद गई

परभानी (महाराष्ट्र)। बृहस्पतिवार को यहां एक शादीशुदा महिला ने अपने तीन बच्चों के साथ ख़ुदकुशी कर ली। घटना यहां से 20 किलोमीटर दूर पाथरी पुलिस थाना क्षेत्र की है।
पुलिस के मुताबिक 28 साल की संगीता महादेव भुमरे ने पहले अपने तीन बच्चों को कुएं में फेंक दिया और फिर ख़ुद भी छलांग लगा दी। तीनों बच्चे 7 साल से नीचे के थे और एक बच्ची तो महज़ 1.5 साल की थी।
पुलिस ने शाम को चारों के शव निकाले। इनमें संगीता (28) पूनम (7) अभय (5) पूजा (1.5) शामिल हैं। 1.5 साल की पूजा विकलांग थी। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी उत्तम चौहान का कहना है कि ख़ुदकुशी की वजह का पता नहीं चल सका है, लेकिन मामले की जांच चल रही है।

देहरादून एक्सप्रेस में लगी आग, 9 लोगों के मरने की आशंका

मुंबई। बांद्रा से देहरादून जा रही 19019 देहरादून एक्सप्रेस ट्रेन में आग लग गई। ठाणे के दहाणू रोड रेलवे स्टेशन के पास हुए हादसे में नौ लोगों के मारे जाने की खबर है। ट्रेन बांद्रा से देहरादून जा रही थी। देर रात 12.05 पर बांद्रा से चली ट्रेन करीब 2.30 बजे दहाणू रोड स्टेशन से आगे निकल रही थी तभी एक क्रॉसिंग पर खड़े गेटमैन ने ट्रेन में लगी आग को देखा। उसकी सूचना के बाद ट्रेन को बीच में रोककर राहत और बचाव कार्य शुरू किए गए। 15 दिन के भीतर ट्रेन में आग लगने की यह दूसरी घटना है। इससे पहले 28 दिसंबर को बेंगलुरु से नांदेड़ जा रही नांदेड़ एक्सप्रेस में आग लगने के कारण 26 लोगों की मौत हो गई थी। हादसे में करीब 9 लोग बुरी तरह से झुलस गए थे। यह दुर्घटना गाड़ी संख्या 16594 के सेकेंड एसी कोच में हुई थी। 
बताया जा रहा है कि ट्रेन की S3 बोगी में अज्ञात कारणों से आग लगी और फिर पास की दोनों बोगियों में फैल गई। हादसे के वक्‍त अधिकतर लोग नींद में थे, ऐसे में हताहत होने वालों की संख्‍या बढ़ सकती है। देहरादून एक्सप्रेस मुंबई से देहरादून जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यात्रियों की मौत धुंए से दम घुटने के कारण हुई है। आग ने ट्रेन के s-2, s-3 और s-4 डिब्बे को अपने चपेट में लिया था। फिलहाल, आग पर काबू पा लिया गया है और ट्रेन को खाली करवा दिया गया है। ट्रेन के 6 डिब्बे हटाकर घोडवल स्टेशन भेज दिए गए हैं। रेल मंत्री ने मृतकों के परिजनों को 5 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान किया है। रेलवे ने दुर्घटना के संबंध में जानकारी के लिए दो हेल्पलाइन नंबर जारी कर दिए हैं। ये नंबर हैं- 022-23011853 और 022-23007388।

महिला डॉक्टर का MMS बनाने वाला गिरफ्तार

मुंबई। मुंबई के एक डॉक्टर जिसका नाम यश किशोर साहा है, उसकी करतूत ने उसे जेल की हवा खिला दी। असल में ये डॉक्टर बाथरूम में नहाने वाली अपनी महिला डॉक्टर साथियों के MMS बनाया करता था। इस आरोपी डॉक्टर को मुंबई के आज़ाद मैदान पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और मोबाइल के MMS क्लिप की जांच कर रही है। आजाद मैदान पुलिस के अनुसार आरोपी डॉक्टर के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी डॉक्टर मुंबई अस्पताल में एमबीबीएस के बाद प्रैक्टिस कर रहा था, साथ ही अपने आगे की एमएस की पढाई भी कर रहा था।

बताया जा रहा है कि अस्पताल के सातवीं मंजिल पर उसकी महिला डॉक्टर सहकर्मी रहती थीं, जहाँ कॉमन बाथरूम था। ठीक उसी के ऊपर की मंजिल पर आरोपी डॉक्टर रहता था। बस उसी कॉमन बाथरूम का फायदा उठाते हुए ये महिला डॉक्टरों की नहाते हुए MMS क्लिप बनाया करता था। दोस्तों में ये बात फैलते हुए महिला डॉक्टरों के कान तक पहुंची। फिर पुलिस में शिकायत की गयी। पुलिस अभी आरोपी डॉक्टर का मोबाइल चेक कर रही है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि कितने महिला डॉक्टरों की MMS आरोपी ने बनायीं है। साथ ही पुलिस यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है कि MMS क्लिप दोस्तों में या किसी पोर्न साईट बांटी गयी है या नहीं? प्राप्त खबर के अनुसार आरोपी डॉक्टर को परीक्षा के नाम पर जमानत पर रिहा कर दिया गया है।