टैग पुरालेख: Maharashtra

संजय राउत ने चुनाव आयोग को बताया भाजपा की शाखा, कहा- तेजस्वी CM बने तो नहीं होगा आश्चर्य

मुंबई: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान को लेकर चुनाव अभियान अपने जोरों पर है, पार्टियां एक दूसरे पर जमकर बरस रही हैं, इस बीच, शिवसेना के राज्यसभा सांसद और राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने कहा है कि मुझे तनिक भी आश्चर्य नहीं होगा यदि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के मुख्यमंत्री बनते हैं। साथ ही उन्होंने चुनाव आयोग पर निशाना शाधते हुए उसे भाजपा की एक शाखा बताया है।
संजय राउत ने कहा कि, बिना किसी सहारे के एक युवक, जिनके परिवार के सदस्य जेल में हैं और सीबीआई और आईटी विभाग उसके पीछ है, बिहार जैसे राज्य में सभी को चुनौती दे रहा है। अगर तेजस्वी यादव कल बिहार के सीएम बन गए तो मुझे आश्चर्य नहीं होगा। इसके आगे उन्होंने कहा कि, मैं उस लड़के (तेजस्वी यादव) को बहुत साल से फॉलो कर रहा हूं, बहुत लोग मानते थे कि इस चुनाव में वो कमजोर कड़ी है लेकिन वो एक बहुत मजबूत कड़ी उभर कर सामने आया है। और राज्यों में बड़े नेताओं के जो लड़के राजनीति में आए हैं उनसे सबसे सुपर तेजस्वी हैं।
चुनाव प्रचार के दौरान बिहार में भाजपा के कोरोना वैक्सीन के वादे को चुनावी उल्लंघन नहीं मानने वाले चुनाव आयोग के बयान पर संजय राउन ने कहा कि, भारत का चुनाव आयोग भाजपी की एक शाखा है, इसलिए आप उनसे कुछ और उम्मीद नहीं कर सकते।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



मंदिर पर संग्राम: फडणवीस की पत्नी ने सीएम उद्धव ठाकरे पर कसा तंज

महाराष्ट्र: मुंबई में मंदिर को लेकर घमासान जारी है, इसे लेकर बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया है, इसपर महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे पर निशाना साधा है। अमृता ने कहा कि महाराष्ट्र में बार और शराब की दुकान खोलने की छूट है लेकिन मंदिर खतरनाक जोन में हैं?
अमृता ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, भरोसा ना कर पाने वाले लोगों को सर्टिफिकेट देकर साबित करना होता है, ऐसे लोग स्टैंडर्ड ऑन प्रोसीजर को लागू करवाने में नाकाम रहते हैं। मंगलवार से मंदिर ना खोलने को लेकर महाराष्ट्र में कई जगह धरना प्रदर्शन हो रहे हैं।
महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री से धार्मिक स्थलों को फिर से खोलने का आग्रह किया है। राज्यपाल ने कहा है कि एक जून से राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने का एलान किया गया था, लेकिन चार महीने बीत चुके हैं, इस दिशा में कोई भी कदम नहीं उठाया गया है।
राज्यपाल ने कहा कि, यह विडंबना है कि सरकार ने एक तरफ बार और रेस्तरां को खोल दिया है, लेकिन दूसरी तरफ मंदिर जैसे धार्मिक स्थानों को नहीं खोला गया है। आप हिंदुत्व के मजबूत पक्षधर रहे हैं। आपने भगवान राम के लिए सार्वजनिक रूप से अपनी भक्ति व्यक्त की।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

मंदिर संग्राम: महाराष्ट्र सीएम पर कंगना का वार, कहा- बाबर सेना से भी बुरा बर्ताव कर रही ‘गुंडा सरकार’

मुंबई: महाराष्ट्र में मंदिर खोलने को लेकर भाजपा के कार्यकर्ता जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं, इसके साथ ही इसपर सियासत जारी हो गया और अब बॉलीवुड की क्वीन और इन दिनों अपने बयान की वजह से चर्चा में छाई हुई कंगना रनौत भी इसमे कूद पड़ी हैं। 
कंगना ने महाराष्ट्र की उद्धव सरकार को गुंडा सरकार बताते हुए कहा है कि, सोनिया सेना, बाबर सेना से भी बुरा व्यवहार कर रही है। कंगना ने अपने सोशल मीडिया साईट ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, यह जानकर अच्छा लगा कि माननीय गवर्नर महोदय ने गुंडा सरकार से पूछताथ की है। गुंडों ने बार और रेस्तरां खोले हैं, 
बताते चलें कि, बीजेपी कार्यकर्ताओं के सिद्धिविनायक मंदिर के सामने प्रदर्शन के बाद राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने भी बंड पड़े धर्मस्थलों को खुलवाने को लेकर सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखी है। कोश्यारी ने अपने पत्र में लिखा कि, दुर्भाग्य है कि उस मशहुर ऐलान के चार महीने बाद भी आपने एक बार फिर पूजा स्थानों पर लगा बैन बढ़ा दिया है। यह विडंबना है कि एक तरफ सरकार ने बार, रेस्टोरेंट और समुद्री बीच खोल दिए हैं वहीं दूसरी तरफ देवी-देवता लॉकडाउन में रहने को अभिशप्त हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

महाराष्ट्र में शिरडी से सिद्धिविनायक तक भाजपा का प्रदर्शन, मंदिर खोलने के लिए राज्यपाल ने सीएम को लिखी चिट्ठी

महाराष्ट्र: मंदिरों को फिर से खोलने के लिए महाराष्ट्र में जगह-जगह भाजपा द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। भाजपा कार्यकर्ता मुंबई के सिद्धिविनायक मंदिर और शिरडी स्थित साईं बाबा मंदिर के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग है कि अगर राज्य में ठेके और बार खोले जा सकते हैं तो फिर मंदिर क्यों नहीं खोले जा सकते है। इस बीच, राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर उनसे पूछा है कि उन्हें कोई दिव्य प्रेम प्राप्त हुआ है या वो धर्मनिरपेक्ष हो गए हैं। इसके जवाब में सीएम उद्धव ठाकरे ने कहा है कि उन्हें राज्यपाल से हिंदुत्व का पाठ पढ़ने की जरूरत नहीं है।
प्रदर्शन के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों ने भारी पुलिस बल और बैरिकेडिंग होने के बावजूद मंदिर में प्रवेश करने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने ऐसा होने नहीं दिया और जल्द ही प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की तरफ से किसी भी अप्रिय घटना से बचने के लिए सतर्कता बरती जा रही है।
भाजपा ने प्रवीण दोरेकर ने कहा है कि, राज्य में शराब की दुकानों को खोला गया है, यहां तक कि होम डिलीवरी तक का विकल्प दिया गया है। लेकिन जो लोग अपनी मानसिक शांति के लिए मंदिर जाना चाहते हैं, उनके बारे में कौन सोचेगा? सराकर छोटे व्यापारियों के बारे में नहीं सोच रही है जिनकी आजीविका मंदिरों पर निर्भर करती है। ये सरकार अहंकार से भरी हुई है।
भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा महाराष्ट्र के अलग-अलग हिस्सों में प्रदर्शन किया जा रहा है। कार्यकर्ता शिरडी साईं बाबा मंदिर के बाहर प्रदर्शन ककर रहे हैं। इनकी मांग है कि राज्य भर के मंदिरों में श्रद्धालुओं को फिर से पूजा-अर्चना करने दी जाए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Mumbai Power Cut: लोकल ट्रेनों में फंसे हजारों यात्री, BMC ने कहा- अभी लगेगा समय

महाराष्ट्र: मुंबई में ग्रिड फेल (Mumbai Power Cut) होने से शहर के कई इलाकों की बत्ती गुल हो गई है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट ने कहा कि, टाटा की ओर से आने वाली बिजली की आपूर्ति के फेल होने के बाद देश की आर्थिक राजधानी में बिजली की आपूर्ति बधित हो गई है। वहीं, बिदली न आने से उपनगरीय रेल सेवा भी प्रभावित हुआ है।
ऊर्जा मंत्री नितिन राउत ने कहा कि, एक घंटे में बिजली बहाल कर दी जाएगी। हालांकि, एक अधिकारी ने बाद में कहा कि इसमें अधिक समय लग सकता है। बिजली गुल होने के बाद जैसे ही शहर में परेशानी बढ़ना शुरू हुईं, मुंबई विश्विद्यालय ने घोषणा किया कि उसने सोमवार की परीक्षा को रविवार 18 अक्टूबर तक के लिए टाल दिया है। वहीं, शहर में बिजली आपूर्ति करने वाली कंपनियां टाटा और अडाणी ने कहा है कि वह शहर में बिजली की आपूर्ति के लिए तेजी से काम कर रहे हैं और जल्द ही शहर में हालात सामान्य हो जाएंगे।
बिजली जाने से उपनगरीय रेल सेवा पूरी तरह से ठप हो गई है। छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल में लोकल ट्रेन पूरी तरह रुक गई हैं। यहं पर यात्री सुबह 10 बजे से ही फंसे हुए हैं।
बिजली कटने का असर बॉम्बे हाई कोर्ट में पड़ा है और यहां सुनवाई प्रभावित हुई है। BMC ने कहा है कि, बिजली सप्लाई शुरू होने में कम से कम 45 मिनट से 1 घंटे का वक्त लगेगा। दोनों कंपनियां सप्लाई शुरू करने के लिए युद्धस्तर पर कोशिशों में जुटी हुई हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट रद्द, सीएम ठाकरे ने वापस लिए सभी दर्ज मामले

मुंबई: महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे ने विवादों में रहे आरे मेट्रो कार शेड प्रोजेक्ट को रद्द कर दिया है। महाराष्ट्र सरकार ने पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील आरे में मेट्रो कार शेड बनाने के फैसले पर रोक लगा दी है। राज्य सरकार अब कांजूर मार्ग पर नया शेड बनाएगी। इसके अलावा राज्य सरकार ने आरे कार शेड का विरोध कर रहे लोगों पर दर्ज मुकदमों को भी वापस ले लिया है।
खबरों की माने तो ठाकरे ने कहा कि परियोजना को कंजुरमार्ग में एक सरकारी भूमि में स्थानांतरित कर दिया जाएगा और इसके लिए कोई लागत नहीं लगेगी। उन्होंने कहा, भूमि बिना किसी शुल्क पर उपलब्ध कराई जाएगी। आरे के जंगल में जो इमारत खड़ी हुई है उसका उपयोग किसी अन्य सार्वजनिक उद्देश्य के लिए किया जाएगा।
इसके आगे मुख्यमंत्री ने कहा कि, इस उद्देश्य के लिए लगभग 100 करोड़ रुपए खर्च किए गए थे और यह बेकार नहीं जाएगा, सरकार ने पहले 600 एकड़ की जमीन को जंगल घोषित किया था, लेकिन अब इसे संशोधित कर 800 एकड़ कर दिया गया है। आरे जंगल में आदिवासियों के अधिकारों का कोई उल्लंघन नहीं होगा।
पीछले महीने उद्धव ठाकरे ने राज्य के गृह विभाग को निर्देश दिया था कि आरे कॉलोनी में प्रस्तावित मेट्रो कार शेड के लिए पेड़ों की कटाई का पिछले साल विरोध करने वाले प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामलों को वापस लिया जाए। राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में यह निर्माण लिया गया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

1 महीने बाद रिया चक्रवर्ती को मिली जमानत, भाई शौविक अब भी जेल में रहेंगे

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में गिरफ्तार एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती को बॉम्बे हाईकोर्ट ने जमानत दे दी है। रिया के साथ साथ दो और आरोपियों को जमानत दी गई है, लेकिन उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को अब भी जमानत नहीं मिली है। साथ अब्दुल बासित परिहार भी फिलहाल जेल के अंदर ही रहेंगे। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने इस मामले पर अपना फैसला सुनाया।
सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स के ऐंगल से जांच कर रही एनसीबी (NCB) ने रिया को 8 सितंबर को गिरफ्तार किया था। रिया को लगभग एक महीने बाद कोर्ट से जमानत मिली है। रिया के साथ सुशांत के स्टाफ रहे सैमुअल मिरांडा और दीपेश सावंत को भी जामानत दे दी गई है। रिया के जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए बॉम्बे हाई कोर्ट ने शोविक चक्रवर्ती और कथित ड्रग पेडलर अब्दुल बासित परिहार को बेल नहीं दी।
खबरों की माने तो कहा जा रहा है कि, शोविक चक्रवर्ती की ड्रग्स खरीदने को लेकर सामने आई चैट्स पर अभी भी जांच चल रही है जिसके चलते उन्हें बेल नहीं मिली। एनसीबी ने रिया के पास के किसी भी प्रकार की कोई ड्रग्स बरामद नहीं की थी, इसी आधापर उनकी जमानत का दावा मजबूत था और उन्हें जमानत मिल गई।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

मुंबई। नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी पर छेड़खानी का मामला दर्ज

मुंबई। फिल्म अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्धकी विवादों में हैं। नवाजुद्दीन पर मुंबई के वर्सोवा पुलिस स्टेशन में छेड़छाड़ का मामला दर्ज किया गया है। नवाजुद्दीन सिद्धकी पर आरोप है कि वह अपनी सोसाइटी में एक पार्किंग पर जबरदस्ती कब्ज़ा किये हुए हैं और इसी को लेकर रविवार को एक पड़ोसी महिला के साथ उनकी कहासुनी हुई जिसके बाद आरोप लगाया गया कि नवाजुद्दीन ने महिला के साथ बदसलूकी की। 
वर्सोवा थाने में नवाजुद्दीन के खिलाफ 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है। महिला की मां के मुताबिक वो काफी समय से सोसायटी में रह रहे हैं और नवाजुद्दीन ने यहां एक पिछले साल खरीदी और यहां दीवार बनाने लगे, सार्वजनिक जगह पर दीवार बनाने को लेकर उन्हें हमने नोटिस दिया लेकिन उन्होंने उसे अनदेखा कर दिया। महिला का कहना है कि “कल मैंने एक और नोटिस भेजा जिसे लेने से उन्होंने इनकार कर दिया, मेरी बेटी तस्वीर ले रही थी तो वो और उनके बाउंसरों ने मेरी बेटी के सीने पर हमला किया।” 
वहीं नवाजुद्दीन की ओर से उनके भाई भैज़ सिद्दीकी का कहना है कि, “सभी आरोप बेबुनियाद हैं और फर्जी हैं। कोई सोसायटी के सेक्रेटरी को हटाना चाहता है इसीलिए वो लड़की हम पर आरोप लगा रही है।” उन्होंने कहा कि जांच के बाद सब साफ हो जाएगा।

 लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पृथ्वीराज के ‘अनाड़ी’ के जवाब में उद्धव ने पहुंचाया ICU

मुंबई। महाराष्ट्र सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन और बीजेपी-शिवसेना युति में आपसी घमासान मचा हुआ हो लेकिन सब ठीक हो जाने के दावों के बीच दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे। शिवसेना साफ कर चुकी है कि राज्य में वो बीजेपी के साथ बड़े भाई के रोल में रहेगी। और सीएम अगर कोई होगा तो वो होंगे उद्धव ठाकरे… उधर उद्धव ही बातों ही बातों में ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वो इन दिनों मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

अनाड़ी हैं उद्धव- पृथ्वीराज
इस पर कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उन पर तंज कसा है। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें काम करने वाला तज़ुर्बेकार सीएम चाहिए या फिर एक अनाड़ी। पृथ्वीराज ने कहा कि उद्धव को राज्य के प्रशासनिक कार्यों का अनुभव नहीं है और एमसीडी में उनकी पार्टी कैसा काम कर रही है ये सभी को पता है। 

आईसीयू में सीएम- सामना


उधर इसके जवाब में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पृथ्वीराज पर तीखे हमले किए है। सामना में लिखा गया है कि पृथ्वीराज का बयान ठीक उसी तरह है जैसे कोई अज्ञानी ब्रह्मज्ञान बांचे। सामना ने आरोप लगाया है कि सीएम खुद अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। जिससे उनकी दिमागी हालत खराब हो गई है। और उनकी हालत आईसीयू के मरीज जैसी हो गई है। सामना में कहा गया है कि जब चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम बने थे तब उनके पास कौन सी अनुभव की डिग्री थी, उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि राज्य में कितनी तहसीलें हैं। और उनके विधायकों के नाम क्या हैं?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गोपीनाथ मुंडे: शिखर पर अस्त हुआ एक सूर्य

दिवंगत गोपीनाथ मुंडे

गोपीनाथ मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी के कद्दावर नेताओं में से एक थे। वो महाराष्ट्र विधानसभा में विपक्ष के नेता होने के अलावा महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री भी रहे हैं। इसके साथ ही लोक सभा में वो बीजेपी की ओर से विपक्ष के उप नेता भी रहे। आइये आपको मिलवाते हैं महाराष्ट्र की इस कद्दावर नेता से।




गोपीनाथ की निजी ज़िंदगी





गोपीनाथ का जन्म महाराष्ट्र के पारली में 12 दिसंबर 1948 को हुआ था। उनके पिता पांडुरंग मुंडे और मां लिंबाबाई मुंडे एक मध्यवर्गीय किसान थे। मुंडे पांच भाई बहन थे. उनकी बड़ी बहन सरस्वती कराड, बड़े भाई पंडित अण्णा, डो एक सामाजिक कार्यकर्ता और स्थानीय राजनीतिज्ञ हैं। उनके दो छोटे भाई मानिकराव और वेंकट राव। मुंडे की की तीन बेटियां हैं पंकजा, प्रीतम और यशश्री। पंकजा विधायक हैं प्रीतम एक डॉक्टर हैं और यशश्री लॉ कर रही हैं।
गोपीनाथ की पढ़ाई लिखाई
मुंडे की प्रारम्भिक शिक्षा महाराष्ट्र के बीड़ ज़िले के नाथरा गांव में ही हुई। उन दिनों वहां विद्यार्थियों को खुले आसमान के नीचे पढ़ने पर मजबूर होना पड़ता था। बाद में उन्होंने पारली ज़िला परिषद हाईस्कूल में एडमिशन लिया था। बताया जाता है कि मुंडे ने अंबाजोगाई के कॉलेज से बी कॉम की डिग्री ली। जबकि पुणे से उन्होंने लॉ की पढ़ाई की थी। 

शिक्षा पर विवाद
मोदी सरकार में मंत्री बनाए जाने पर कांग्रेसी नेताओं ने विवाद खड़ा कर दिया। मुंडे के चुनावी हलफनामे के मुताबिक उन्होंने 1976 में पुणे के न्यू लॉ कॉलेज से डिग्री ली थी, जबकि इस कॉलेज की शुरूआत 1978 में हुई थी।
मुंडे का राजनीतिक जीवन
गोपीनाथ मुंडे को राजनीति में लाने का श्रेय उनके दोस्त दिवंगत प्रमोद महाजन को जाता है। महाजन मुंडे के कॉलेज में दोस्त थे। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के बैनर तले इमरजेंसी का विरोध करने पर मुंडे को इमरजेंसी हटने तक नासिक जेल में रहना पड़ा था। आरएसएस से जुड़ने के बाद उन्हें मंडल कार्यवाहक बना दिया गया था। बाद में मुंडे महाराष्ट्र बीजेपी यूथ विंग के अध्यक्ष भी बने।
विधानसभा
12 दिसंबर 1991 से 14 मार्च 1995 तक मुंडे महाराष्ट्र विधानसभा में नेता विपक्ष रहे। इसके बाद मनोहर जोशी सरकार में वो उप मुख्यमंत्री बनाए गए। 
लोकसभा
2009 में मुंडे बीड़ से लोकसभा चुनाव लड़े और जीते भी। 16 वीं लोकसभा में भी वो बीड़ से ही सांसद थे। मोदी सरकार में वो ग्रामीण विकास मंत्री बनाए गए थे। इसके साथ ही सेनिटेशन और पेयजल जैसे महत्वपूर्ण विभाग का ज़िम्मा भी उन्हीं को सौंपा गया था। लेकिन राजनीति के शिखर की ओर बढ़ रहे इस सूर्य पर मानो अकस्मात ही ग्रहण लग गया। 
ये भी पढ़िए

                                              गोपीनाथ मुंडे की कार दुर्घटना में मौत

                    लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गोपीनाथ मुंडे की कार दुर्घटना में मौत

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे में मुंडे को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे सुबह-सुबह अपने आवास से एयरपोर्ट की ओर निकले थे। तभी उनके कार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। खबरों के मुताबिक गोपीनाथ मुंडे अकेले थे। उनके साथ सिर्फ ड्राइवर कार में मौजूद था। डॉक्टरों के मुताबिक ग्रामीण विकास मंत्री की हालत काफी गंभीर थी। 
नितिन गडकरी ने अभी प्रेस के सामने जानकारी दी कि “डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की थी उन्हें बचाने की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. गडकरी के अनुसार उनके सर पर बहुत चोट लगी थी उसके बाद उन्होंने अपने सिक्यूरिटी गार्ड से पानी माँगा और कहा मुझे ज़ल्दी हॉस्पिटल ले चलो. अब उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है”
अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सीएम पद के लिए महाराष्ट्र में भिड़े भाजपा और शिवसेना

मुंबई। देश भर में मोदी को मिली अप्रत्याशित सफलता मिलने के बाद हर एक नेता चाहे वो पार्टी का हो या फिर सहयोगी दलों का सबों के अंदर पद के अरमान जाग गए हैं। इसी सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम आ रहा है। उद्धव ठाकरे के पिता और शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे ने कभी भी किसी भी प्रशासनिक पद की इच्छा ज़ाहिर नहीं की। ऐसा माना जा रहा था कि उद्धव ठाकरे भी इसी क्रम को आगे बढ़ाएंगे लेकिन हुआ इसके बिलकुल उलट। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए हर मोर्चे से अपनी फील्डिंग शुरू कर चुके हैं।
अभी तक बीजेपी शिवसेना के बीच समझौता होता आया है कि विधानसभा चुनाव शिवसेना 171 सीटों पर और बीजेपी 117 सीटों पर लड़ती है। पर अब बीजेपी राज्य में शिवसेना के बड़े भाई का कद रास नहीं आ रहा। बीजेपी शिवेसना की छाया से बाहर निकलना चाहती है। कुछ बीजेपी नेताओं को लगता है कि बिना बालासाहेब की शिवसेना के पास कोई और चारा नहीं है। बीजेपी जो भी समझौता करे शिवसेना को उसी के साथ रहना है। इसलिए बीजेपी की तरफ से अभी से गोपीनाथ मुंडे और देवेंद्र फड़नवीस का नाम उछाला जाने लगा है। लेकिन शिवसेना अपनी जमीन छोड़ने को बिल्कुल तैयार नहीं है। संजय राउत ने कहा है पार्टी चाहती है उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम उनकी पार्टी से होगा. अगर राज्य में कोई बदलाव ला सकता है तो सिर्फ शिवसेना ला सकती है।
पर बीजेपी लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मान कर चल रही है कि पुराना समझौता अब नहीं चलने वाला. सीट और मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत नए सिरे से होगी। दरअसल इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब थोड़े दिन पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिए। इस पर फड़नवीस ने कहा था कि गोपीनाथ मुंडे खुद मुख्यमंत्री बनने लौट आएंगे, राज्य ने उन्हें उधार पर केन्द्र भेजा है। जिस पर आज सामना में छपा कि क्या मोदी को ये कर्ज और उधार का धंधा मंजूर है?
अभी बीजेपी कार्यकर्ता ये भी कहने लगे हैं कि केन्द्र में नरेन्द्र और राज्य में देवेन्द्र। इस बात से कई नेताओं को चिंता होने लगी. बल्कि मुंडे भी खुद कहने लगे, देश में नरेन्द्र राज्य में देवेन्द्र. मुंडे कहते हैं देवेन्द्र उत्तम है और देवेन्द्र कहते हैं कि मुंडे को तीन महीने के उधार पर दिल्ली भेज दिया है। 
खुद को सीएम घोषित करने इसकी शुरुआत उद्धव के छोटे भाई राज ठाकरे ने की है। उन्होंने ही सबसे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया। फिर बड़े बड़े दावेदार आए। महाराष्ट्र में पिछले सभी मौकों पर बीजेपी शिवसेना की सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना को मिली है। लेकिन इस बार बीजेपी आत्मविश्वास से भरी हुई है। देश में दमदार प्रदर्शन के बाद उसे महाराष्ट्र के चुनाव में जीत तय दिख रही है और मुख्यमंत्री की कुर्सी निकट भविष्य का सत्य। लेकिन  ऐसा प्रतीत हो कि जिस तरह से इनलोगों के बीच सीएम की कुर्सी के लिए युद्ध शुरू हो गया है अब ये लड़ाई आसान नहीं है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें