टैग पुरालेख: NCP

पृथ्वीराज के ‘अनाड़ी’ के जवाब में उद्धव ने पहुंचाया ICU

मुंबई। महाराष्ट्र सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन और बीजेपी-शिवसेना युति में आपसी घमासान मचा हुआ हो लेकिन सब ठीक हो जाने के दावों के बीच दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे। शिवसेना साफ कर चुकी है कि राज्य में वो बीजेपी के साथ बड़े भाई के रोल में रहेगी। और सीएम अगर कोई होगा तो वो होंगे उद्धव ठाकरे… उधर उद्धव ही बातों ही बातों में ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वो इन दिनों मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

अनाड़ी हैं उद्धव- पृथ्वीराज
इस पर कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उन पर तंज कसा है। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें काम करने वाला तज़ुर्बेकार सीएम चाहिए या फिर एक अनाड़ी। पृथ्वीराज ने कहा कि उद्धव को राज्य के प्रशासनिक कार्यों का अनुभव नहीं है और एमसीडी में उनकी पार्टी कैसा काम कर रही है ये सभी को पता है। 

आईसीयू में सीएम- सामना


उधर इसके जवाब में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पृथ्वीराज पर तीखे हमले किए है। सामना में लिखा गया है कि पृथ्वीराज का बयान ठीक उसी तरह है जैसे कोई अज्ञानी ब्रह्मज्ञान बांचे। सामना ने आरोप लगाया है कि सीएम खुद अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। जिससे उनकी दिमागी हालत खराब हो गई है। और उनकी हालत आईसीयू के मरीज जैसी हो गई है। सामना में कहा गया है कि जब चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम बने थे तब उनके पास कौन सी अनुभव की डिग्री थी, उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि राज्य में कितनी तहसीलें हैं। और उनके विधायकों के नाम क्या हैं?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल

मुंबई। अभी हाल ही में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने बयान में भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर नरम रूख अपना रहे थे. फिर आज सुबह-सुबह खबर आ रही थी कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और नरेंद्र मोदी की चुनाव पर चर्चा के लिए एक गुप्त मुलाकात भी हो चुकी है। वैसे इस मुलाकात की पुष्टि दोनों दलों में से किसी ने नहीं की है लेकिन इस खबर से शिवसेना के अंदर बवाल मच गया है।क्यूंकि पार्टी ने साफ कहा है कि एनडीए में एनसीपी के लिए न तो स्कोप है, और न स्पेस। शिवसेना उसे कभी एनडीए में नहीं आने देगी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि एनडीए की बात छोड़िए महाराष्ट्र में जहां एनसीपी का बेस है, यहां की राजनीति में भी एनसीपी की कोई जगह नहीं है और न हम जगह बनाएंगे। राउत ने तो एनसीपी को महाराष्ट्र के लिए और देश के लिए बोझ तक बता दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 साल से एनसीपी-कांग्रेस की सरकार है और ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। देश के सबसे बड़े घोटाले किसी राज्य में हुए हैं तो वो महाराष्ट्र में हुए हैं। हमारे प्रचार सिर्फ और सिर्फ उनके खिलाफ ही चल रहा है। संजय राउत ने इशारों-इशारों में कह दिया कि एनडीए में या तो शिव सेना रहेगी या एनसीपी, दोनों एक साथ एनडीए में कभी नहीं रह सकते। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेन्द्र मोदी और शरद पवार की हुई गुप्त मुलाकात

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के करीब आते ही राजनीतिक दलों की सरगर्मी तेज़ हो चुकी है। जहाँ राजनीतिक दलों की बयानबाजी के साथ-साथ जोड़-तोड़ भी शुरू हो जाती है। इसी क्रम में आज एक चौंकाने वाली खबर आयी है। महाराष्ट्र के एक अखबार के मुताविक भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी और राष्ट्रवादी कांग्रेस सुप्रीमो शरद पवार की 17 जनवरी को एक गुप्त बैठक हुई है, जिसमे गठबंधन और राजनीतिक हालातों पर चर्चा की गयी।सूत्रों की मानें तो उनका कहना है कि लोकसभा चुनाव में राष्ट्रवादी कांग्रेस महाराष्ट्र में कांग्रेस के गठबंधन के साथ ही चुनाव लड़ेगी। लेकिन नरेंद्र मोदी को अगर प्रधानमंत्री बनने में कोई रोड़ा आता है या बहुमत के लिए सीटें घटती हैं तो शरद पवार की राष्ट्रवादी कांग्रेस खुल के समर्थन दे सकती है।

गौरतलब है कि पिछले दिनों ही राष्ट्रवादी कांग्रेस का वरिष्ठ नेता प्रफुल्ल पटेल ने गुजरात के 2002 दंगों के बयान पर बोला था कि “नरेंद्र मोदी के मामले में हमें एसआईटी की जांच रिपोर्ट मान लेनी चाहिए और रिपोर्ट में उन्हें निर्दोष बताया गया है।” पटेल के इस बयां के साथ ही राजनितिक हलकों में चर्चा शुरू हो गयी थी कि राष्ट्रवादी कांग्रेस अब नरेंद्र मोदी की मामले में नरम रूख अपना रही है और कभी भी ये कांग्रेस गठबंधन को झटका भी दे सकती है। इधर उद्धव ठाकरे ने भी अपने अखबार के सम्पादकीय में लिखा है कि “कांग्रेस विरोधी बयार की भनक इन्हें समर्थन दे रहे दलों को लग चुकी है इसलिए ये सभी अब मोदी के पक्ष में पलटी मार रहे हैं।” लेकिन अभी प्राप्त जानकारी के अनुसार शरद पवार ने ट्वीट करके इस खबर को अफवाह बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

रेप के लिए पहनावे को ज़िम्मेदार ठहराने वाली नेता के बचाव में शरद पवार की बेटी

सुप्रिया सुले : शरद पावर की बेटी

मुंबई। क्या एनसीपी प्रमुख शरद पवार की बेटी और पार्टी नेता सुप्रिया सुले को महाराष्ट्र महिला आयोग की सदस्य आशा मिर्जे के बचाव में इसलिए उतरना पड़ा क्योंकि वो एनसीपी से जुड़ी हैं? शारीरिक शोषण के लिए महिलाओं के पहनावे और व्‍यवहार को जिम्‍मेदार ठहराने वाले मिर्जे के बयान का बचाव करते हुए सुप्रिया ने कहा, ‘मिर्जे एक ग्रांडमदर की तरह सलाह दे रहीं थी, इस तरह की सलाह हमारी संस्कृति का हिस्सा है।’
सुप्रिया ने कहा कि मिर्जे गैंगरेप पीड़िताओं के पुनर्वास के लिए काम करती रही हैं। वह अपने इस बयान के लिए माफी भी मांग चुकी हैं। 

क्या कहा था आशा मिर्जे ने?
दरअसल, महाराष्‍ट्र महिला आयोग की और एनसीपी की सदस्‍य आशा मिर्जे ने महिलाओं पर विवादित बयान दिया था। नागपुर में एनसीपी की महिला कार्यकर्ताओं के सम्‍मेलन में आशा ने कहा था कि महिलाओं के साथ होने वाले शारीरिक शोषण के लिए उनका पहनावा और व्‍यवहार जिम्‍मेदार होता है। 
दामिनी पर भी उठाए थे सवाल
उन्‍होंने दिसंबर 2012 में दिल्‍ली में हुए गैंगरेप के लिए भी पीड़िता को जिम्‍मेदार ठहराते हुए उस पर सवाल खड़ा कर दिया। उन्‍होंने कहा कि क्‍या दामिनी वास्‍तव में रात को 11 बजे अपने दोस्‍त के साथ फिल्‍म देखने गई थी?

मुंबई शक्ति मिल रेप पीड़ित को भी नसीहत
यही नहीं आशा ने मुंबई की शक्ति मिल कैंपस में युवा पत्रकार के साथ हुए गैंगरेप मामले में भी पीड़िता को घेरा। उन्‍होंने कहा कि पीड़िता शाम 6 बजे शक्ति मिल जैसी सुनसान जगह पर क्‍यों गई थी? उन्‍होंने कहा कि ऐसी घटनाओं से बचने के लिए लिए हमें सचेत रहने की जरूरत है। कहीं जाने से पहले हमें खुद से पूछना चाहिए कि हम कहां जा रहे हैं, किसके साथ जा रहे हैं, क्‍यों जा रहे हैं, क्‍या उस जगह जाना जरूरी है। मिर्जे ने ये बातें एनसीपी की उस महिला इकाई के सम्‍मेलन में कही थी, जिसका नेतृत्‍व पार्टी प्रमुख शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले करती हैं। 
बयान की आलोचना 
शिवसेना प्रवक्‍ता संजय राउत ने आशा के इस बयान को महिलाओं का अपमान और कानून का मजाक बनाना बताया है। वहीं महिला आयोग की अध्‍यक्ष ममता शर्मा ने भी आशा के बयान की निंदा की है। भाजपा ने भी आशा के बयान को बेतुका बताया है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

अगला प्रधानमन्त्री शरद पवार बनेंगे तो ख़ुशी होगी: शिंदे

नयी दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्री सुशील कुमार शिंदे चाहते हैं कि देश का अगला प्रधानमन्त्री राहुल गांधी के बजाय शरद पवार बने। चौंकिए मत, आपने बिलकुल सही सुना है। शिंदे का कहना है कि “अगर शरद पवार देश अगले प्रधानमंत्री बनेंगे तो उन्हें ख़ुशी होगी।” जी हाँ, बेहद चौकाने वाला बयान दिया है आज गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने। इनके इस बयान ने राजनीतिक हलकों में खलबली मचा दी है। इनका मानना है कि शरद पवार इनके राजनीतिक गुरु है और उन्हीं के कारण वो आज राजनीति में आये । दिग्गज कांग्रेसी शिंदे ने अपने संसदीय क्षेत्र सोलापुर में कहा कि “शरद पवार ही मुझे राजनीति में लाए थे। वह 1992 से पीएम पद की रेस में हैं, लेकिन वह दिल्ली की राजनीति के शिकार हुए। अगर वह प्रधानमंत्री बनते हैं तो मुझे खुशी होगी।”

सुशील शिंदे का यह बयान ऐसे समय में आया है जब पीएम पद के लिए राहुल गांधी के नाम के ऐलान की चर्चा चल रही है। माना जा रहा है कि कांग्रेस इसी महीने राहुल के नाम का ऐलान करने वाली है। ऐसे में शिंदे का यह बयान इस ओर इशारा करता है कि कांग्रेस के भीतर सब कुछ ठीक नहीं चल रहा। इससे पहले भी राहुल की उम्मीदवारी को लेकर कांग्रेस में मतभेद की कई खबरें आ चुकी हैं। कांग्रेस की अहम सहयोगी एनसीपी भी राहुल की उम्मीदवारी को लेकर बहुत खुश नहीं है और इसके संकेत भी मिलते रहे हैं। पिछले साल जब राहुल को आगे बढ़ाए जाने पर शरद पवार से सवाल पूछा गया तो उन्होंने कहा “हमारी पार्टी में ऐसी नौबत नहीं आई है कि हमें सुप्रिया सुले की अगुवाई में काम करना पडे़.” राजनीतिक गलियारे में ये चर्चा भी जोरों पर है कि कांग्रेस के असंतुष्ट जो राहुल को पीएम प्रत्याशी नहीं बनाना चाहते हैं, वो शिंदे के कंधे पर बन्दूक रख कर खुद ट्रेगर दबा रहे हैं।