टैग पुरालेख: Shiv Sena

संजय राउत ने कहा- देश को जब भी जरूरत होगी शिवसेना हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आगे आ जाएगी

मुंबई: हिंदुत्ववादी पार्टी के तौर पर जानी-पहचानी जाने वाली शिवसेना (ShivSena) ने जब से एनडीए का साथ छोड़ कांग्रेस-एनसीपी के साथ मिलकर महाराष्ट्र में सरकार बनाई थी, तभी से उसे अपनी विचारधारा से भटकने के आरोप लगते रहे हैं। हालांकि, पार्टी ने बार-बार इसका खंडन किया है और साफ किया है कि शिवसेना ने अपनी हिंदुत्ववादी छवि में कोई बदलाव नहीं किया है। मंगलवार को अपनी हिंदुत्व छवि को बरकरार रखते हुए संजय राउत (Sanjay Raut) ने कहा कि, देश को जब भी जरूरत होगी उनकी पार्टी हिंदुत्व का तलवार भांजते हुए आगे आ जाएगी। राउत ने कहा कि, वह और उनकी पार्टी हमेशा हिंदुत्ववादी थी और रहेगी।
अपने एक बयान में शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि, हमें हमारा हिंदुत्व सर्टिफिकेट किसी पार्टी से लेने की जरूरत नहीं है। हम हिंदुत्ववादी थे, हैं और हमेशा रहेंगे। हम उनकी तरह हिंदुत्व राजनीति नहीं करते हैं। जब भी देश को हमारी जरूरत होगी, शिवसेना हमेशा हिंदुत्व का तलवार लहराते हुए आगे आ जाएगी।
गौरतलब हो कि शिवसेना के एनडीए से अलग होने के बाद बीजेपी ने कई बार उसके हिंदुत्व पर सवाल उठाया है, इसी महीने 16 नवंबर को महाराष्ट्र सरकार की ओर से धार्मिक स्थलों को दोबारा खोले जाने की घोषणा के बाद बीजेपी ने इसे हिंदुत्व की जीत बताया था, जिसपर संजय राउत ने कहा था कि, यह किसी की जीत या हार नहीं है। यहां तक की उन्होंने यहा कि, पीएम मोदी के निर्देश पर धार्मिक स्थलों को बंद किया गया था।
राउत ने कहा कि, लॉकडाउन पीएम मोदी की ओर से लगाया गया था और मंदिरों को बंद रखने का फैसला भी उनका ही थी। इसलिए कोई वजह नहीं है कि बीजेपी एस मामले में हिंदुत्व की जीत के लिए क्रेडिट ले। मैं मानता हूं कि प्रधानमंत्री को ऐसे लोगों को हार और जीत का मतलब बताना होगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



भाजपा बैकफुट पर, कहा- महाराष्ट्र में शिवसेना से गठबंधन जरुरी



मुंबई। ऐसा लग रहा है कि भाजपा बीते उपचुनाव परिणाम से सबक ले चुकी है. इसलिए पार्टी महाराष्ट्र में शिव सेना के आगे झुकने को तैयार हो गयी है. बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीटों के बंटवारे को लेकर पैदा हुए गतिरोध के बीच भाजपा ने शिवसेना के सामने झुकने के संकेत दिए हैं. कारण चाहे जो भी हो लेकिन भाजपा का कहना है कि वह महाराष्ट्र में शिवसेना के साथ 25 साल पुराना गठबंधन जारी रखना चाहती है, क्योंकि उसका पहला लक्ष्य कांग्रेस-एनसीपी को सत्ता से बेदखल करना है.
यह फैसला पार्टी की कोर कमिटी की बैठक में लिया गया. बैठक में शिवसेना के साथ गठबंधन को लेकर माथापच्ची की गई. बैठक के बाद बीजेपी ने साफ कर दिया कि वह गठबंधन कायम रखना चाहती है. लेकिन


पार्टी का मानना है कि गठबंधन सम्मान के साथ जारी रहना चाहिए.
एकतरफ भाजपा नेता झुकने को तैयार हैं लेकिन दूसरी तरफ वो शिवसेना तंज  भी मौका नहीं छोड़ रहे हैं. भाजपा नेताओं का कहना है कि “हमने लोकसभा में शिवसेना को 6 सीटें दी थीं, क्योंकि हम चाहते थे कि गठबंधन बना रहे. हमने त्याग किया, बदले में हमें शिवसेना ने कुछ नहीं दिया. जिन 59 सीटों पर शिवसेना कभी नहीं जीती, उन्हें बीजेपी को देने पर विचार होना चाहिए.” 



सूत्रों की मानें तो अब भाजपा सीट बंटवारे को लेकर शिवसेना को नया प्रस्ताव सौंपेंगी. इन नेताओं ने यह भी कहा कि गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री कौन होगा, ये कोई बड़ा मसला नहीं है. पार्टी की नजर में बड़ा मसला है महाराष्ट्र को कांग्रेस मुक्त बनाना. गौरतलब हो कि उपचुनाव के परिणाम ने भाजपा की आँखें खोल दी हैं और वो अब कोई भी रिस्क लेने के मूड में नहीं है इसलिए पार्टी बैकफुट पर भी जाने को तैयार हो गयी है. वहीं पीएम नरेंद्र मोदी भी महाराष्ट्र की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं.

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें


उद्धव ठाकरे ने भाजपा को किया सचेत, कहा- “संभलो वरना जनता चमड़ी छील देगी “


नई दिल्ली। भाजपा से सीट के बंटवारे पर खार खायी शिव सेना को अब भाजपा पर तंज कसने का नया मसाला मिल गया है. कल उपचुनाव के परिणाम ने शिव सेना को एक नया मौका दे दिया है भाजपा से दो-दो हाथ करने का. शिव सेना के मुखपत्र ‘सामना’ में उद्धव ठाकरे भाजपा पर जम कर आग उगल रहे हैं. शिवसेना ने केंद्र में सत्तारूढ़ बीजेपी को ‘जनता को अपनी बपौती न समझने’ और ‘हवा में सवार होकर तलवारबाजी न करने’ की नसीहत दे डाली है. भाजपा से आगामी महारष्ट्र चुनाव के लिए टिकट के तालमेल पर नाराज़ चल रही शिव सेना को अब भाजपा नेतृत्व को खरी-खोटी सुनाने का एक और मौका मिल गया है.
शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने बेहद तल्ख लहजे में बीजेपी को नसीहत दी है. उन्होंने इसे महाराष्ट्र के चुनावों के लिए भी एक सबक बताते हुए लिखा “यह सबक सबके लिए है. जनता को अपनी बपौती नहीं समझना चाहिए. पैर जमीन पर रखें. जीत का उन्माद न चढ़ने दें और हवा पर सवार होकर तलवारबाजी मत कीजिए.” उन्होंने आगे लिखा है कि “यह सबक जो लोग लेंगे वही महाराष्ट्र पर कब्जा करेंगे. अन्यथा जनता उल्टा-सुल्टा करके चमड़ी छील डालेगी.” शिवसेना प्रमुख ने लिखा कि ‘लव जिहाद’ का मुद्दा उठाने का भी बीजेपी को कोई फायदा नहीं हुआ. उन्होंने लिखा, “उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ में लव जिहाद का मुद्दा उठाया था. लेकिन उसका कुछ विशेष परिणाम हुआ था, ऐसा नहीं दिखाई देता.”
गौरतलब हो कि लोकसभा चुनाव के परिणाम से उत्साहित भाजपा ने शिव सेना को आगामी महाराष्ट्र चुनाव के लिए 135-135 सीटों का फॉर्मूला दिया था, जबकि शिवसेना 150 सीटों पर प्रत्याशी उतारने के लिए अड़ी हुई है. खबरज़ोन के सूत्रों के मुताबिक खबर है कि शिवसेना ने विधानसभा की सभी 288 सीटों के लिए अपने प्रत्याशियों की सूची तैयार कर ली है. साथ ही कहा रहा है कि उपचुनाव के नतीजे के बाद नए फॉर्मूले के तहत शिवसेना को 145 सीटें देने पर विचार हो रहा है जबकि बीजेपी को 125 सीटें मिल सकती है. लेकिन चुनाव विश्लेषकों की मानें तो उपचुनाव के नतीजों में भाजपा की बिगड़ती स्थिति के कारण अगर शिव सेना अकेले भी चुनाव लड़ेगी तो उसकी स्थिति इसबार मजबूत रहेगी और शिव सेना इसी का फायदा उठा कर ज़िद पर अड़ी हुई है. 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पृथ्वीराज के ‘अनाड़ी’ के जवाब में उद्धव ने पहुंचाया ICU

मुंबई। महाराष्ट्र सीट बंटवारे को लेकर हालांकि कांग्रेस-एनसीपी गठबंधन और बीजेपी-शिवसेना युति में आपसी घमासान मचा हुआ हो लेकिन सब ठीक हो जाने के दावों के बीच दोनों गठबंधन के नेता एक दूसरे पर फब्तियां कसने से बाज नहीं आ रहे। शिवसेना साफ कर चुकी है कि राज्य में वो बीजेपी के साथ बड़े भाई के रोल में रहेगी। और सीएम अगर कोई होगा तो वो होंगे उद्धव ठाकरे… उधर उद्धव ही बातों ही बातों में ये स्पष्ट कर चुके हैं कि वो इन दिनों मुख्यमंत्री बनने का सपना देख रहे हैं। 

अनाड़ी हैं उद्धव- पृथ्वीराज
इस पर कांग्रेस के वर्तमान मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने उन पर तंज कसा है। चव्हाण ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को तय करना है कि उन्हें काम करने वाला तज़ुर्बेकार सीएम चाहिए या फिर एक अनाड़ी। पृथ्वीराज ने कहा कि उद्धव को राज्य के प्रशासनिक कार्यों का अनुभव नहीं है और एमसीडी में उनकी पार्टी कैसा काम कर रही है ये सभी को पता है। 

आईसीयू में सीएम- सामना


उधर इसके जवाब में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में पृथ्वीराज पर तीखे हमले किए है। सामना में लिखा गया है कि पृथ्वीराज का बयान ठीक उसी तरह है जैसे कोई अज्ञानी ब्रह्मज्ञान बांचे। सामना ने आरोप लगाया है कि सीएम खुद अपने लिए सुरक्षित सीट तलाश रहे हैं। जिससे उनकी दिमागी हालत खराब हो गई है। और उनकी हालत आईसीयू के मरीज जैसी हो गई है। सामना में कहा गया है कि जब चव्हाण महाराष्ट्र के सीएम बने थे तब उनके पास कौन सी अनुभव की डिग्री थी, उन्हें तो ये भी नहीं पता था कि राज्य में कितनी तहसीलें हैं। और उनके विधायकों के नाम क्या हैं?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

सीएम पद के लिए महाराष्ट्र में भिड़े भाजपा और शिवसेना

मुंबई। देश भर में मोदी को मिली अप्रत्याशित सफलता मिलने के बाद हर एक नेता चाहे वो पार्टी का हो या फिर सहयोगी दलों का सबों के अंदर पद के अरमान जाग गए हैं। इसी सिलसिले में शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे का नाम आ रहा है। उद्धव ठाकरे के पिता और शिवसेना के संस्थापक बाला साहब ठाकरे ने कभी भी किसी भी प्रशासनिक पद की इच्छा ज़ाहिर नहीं की। ऐसा माना जा रहा था कि उद्धव ठाकरे भी इसी क्रम को आगे बढ़ाएंगे लेकिन हुआ इसके बिलकुल उलट। उद्धव ठाकरे ने महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री पद हासिल करने के लिए हर मोर्चे से अपनी फील्डिंग शुरू कर चुके हैं।
अभी तक बीजेपी शिवसेना के बीच समझौता होता आया है कि विधानसभा चुनाव शिवसेना 171 सीटों पर और बीजेपी 117 सीटों पर लड़ती है। पर अब बीजेपी राज्य में शिवसेना के बड़े भाई का कद रास नहीं आ रहा। बीजेपी शिवेसना की छाया से बाहर निकलना चाहती है। कुछ बीजेपी नेताओं को लगता है कि बिना बालासाहेब की शिवसेना के पास कोई और चारा नहीं है। बीजेपी जो भी समझौता करे शिवसेना को उसी के साथ रहना है। इसलिए बीजेपी की तरफ से अभी से गोपीनाथ मुंडे और देवेंद्र फड़नवीस का नाम उछाला जाने लगा है। लेकिन शिवसेना अपनी जमीन छोड़ने को बिल्कुल तैयार नहीं है। संजय राउत ने कहा है पार्टी चाहती है उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री बनें। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र का अगला सीएम उनकी पार्टी से होगा. अगर राज्य में कोई बदलाव ला सकता है तो सिर्फ शिवसेना ला सकती है।
पर बीजेपी लोकसभा चुनाव में मिली जीत के बाद मान कर चल रही है कि पुराना समझौता अब नहीं चलने वाला. सीट और मुख्यमंत्री पद को लेकर बातचीत नए सिरे से होगी। दरअसल इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब थोड़े दिन पहले बीजेपी ने प्रदेश अध्यक्ष देवेन्द्र फड़नवीस को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाने का संकेत दिए। इस पर फड़नवीस ने कहा था कि गोपीनाथ मुंडे खुद मुख्यमंत्री बनने लौट आएंगे, राज्य ने उन्हें उधार पर केन्द्र भेजा है। जिस पर आज सामना में छपा कि क्या मोदी को ये कर्ज और उधार का धंधा मंजूर है?
अभी बीजेपी कार्यकर्ता ये भी कहने लगे हैं कि केन्द्र में नरेन्द्र और राज्य में देवेन्द्र। इस बात से कई नेताओं को चिंता होने लगी. बल्कि मुंडे भी खुद कहने लगे, देश में नरेन्द्र राज्य में देवेन्द्र. मुंडे कहते हैं देवेन्द्र उत्तम है और देवेन्द्र कहते हैं कि मुंडे को तीन महीने के उधार पर दिल्ली भेज दिया है। 
खुद को सीएम घोषित करने इसकी शुरुआत उद्धव के छोटे भाई राज ठाकरे ने की है। उन्होंने ही सबसे पहले महाराष्ट्र विधानसभा के चुनाव में खुद को मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में पेश किया। फिर बड़े बड़े दावेदार आए। महाराष्ट्र में पिछले सभी मौकों पर बीजेपी शिवसेना की सरकार में मुख्यमंत्री की कुर्सी शिवसेना को मिली है। लेकिन इस बार बीजेपी आत्मविश्वास से भरी हुई है। देश में दमदार प्रदर्शन के बाद उसे महाराष्ट्र के चुनाव में जीत तय दिख रही है और मुख्यमंत्री की कुर्सी निकट भविष्य का सत्य। लेकिन  ऐसा प्रतीत हो कि जिस तरह से इनलोगों के बीच सीएम की कुर्सी के लिए युद्ध शुरू हो गया है अब ये लड़ाई आसान नहीं है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी के खिलाफ ज़हर उगलने वाले मसूद को शिवसेना की धमकी

नई दिल्ली। बीजेपी के पीएम कैंडिडेट नरेंद्र मोदी को कथित तौर पर धमकी देने का मामला तूल पकड़ता जा जा रहा है। एक तरफ कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत कर कहा है कि बीजेपी उनके उम्मीदवारों को बदनाम करना बंद करे तो दूसरी तरफ शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में लेख के जरिए इमरान मसूद को धमकी दे डाली।
इमरान मसूद : कांग्रेस उम्मीदवार




राहुल ने पहले ही दी थी सफाई 



इमरान मसूद को लेकर कांग्रेस का स्टैंड पहले ही साफ हो गया था। इमरान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बावजूद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी इमरान की पत्नी के साथ मंच पर नजर आए और उनके लिए वोट भी मांगा। और तो और राहुल ने मसूद के वीडियो को 6 महीने पुराना करार दे विरोध की धार कुंद कर दिया था। 




कांग्रेस ने की चुनाव आयोग से शिकायत 

कांग्रेस ने चुनाव आयोग को भेजे गए शिकायती खत में लिखा है कि इमरान मसूद के जिस विवादित भाषण को मुद्दा बनाने की कोशिश की गई है वो बीते साल 18 सितंबर का है । उस वक्त मसूद समाजवादी पार्टी में थे। उस वक्त के बयान की पुष्टि होना अभी बाकी है और इस मामले की जांच चल ही रही है । लेकिन इस मसले के जरिए कांग्रेस पार्टी और उनके उम्मीदवारों की छवि खराब करने की कोशिश की जा रही है। लिहाजा बीजेपी, कांग्रेस से सार्वजनिक रूप से माफी मांगे। 

शिवसेना के आक्रामक तेवर 

मसूद की तथाकथित हेट स्पीच पर शिवसेना को भी आक्रामक होने का मौका दे दिया है। शिवसेना ने मसूद को देख लेने की धमकी दी है। अपने मुखपत्र सामना में शिवसेना ने लिखा है कि शिवसैनिक मूक दर्शक नहीं बने रहेंगे। 


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी और शरद पवार की नज़दीकी पर शिवसेना में बवाल

मुंबई। अभी हाल ही में एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने अपने बयान में भाजपा पीएम प्रत्याशी नरेंद्र मोदी पर नरम रूख अपना रहे थे. फिर आज सुबह-सुबह खबर आ रही थी कि एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और नरेंद्र मोदी की चुनाव पर चर्चा के लिए एक गुप्त मुलाकात भी हो चुकी है। वैसे इस मुलाकात की पुष्टि दोनों दलों में से किसी ने नहीं की है लेकिन इस खबर से शिवसेना के अंदर बवाल मच गया है।क्यूंकि पार्टी ने साफ कहा है कि एनडीए में एनसीपी के लिए न तो स्कोप है, और न स्पेस। शिवसेना उसे कभी एनडीए में नहीं आने देगी।
शिवसेना के वरिष्ठ नेता संजय राउत ने कहा कि एनडीए की बात छोड़िए महाराष्ट्र में जहां एनसीपी का बेस है, यहां की राजनीति में भी एनसीपी की कोई जगह नहीं है और न हम जगह बनाएंगे। राउत ने तो एनसीपी को महाराष्ट्र के लिए और देश के लिए बोझ तक बता दिया है। शिवसेना नेता ने कहा कि महाराष्ट्र में 15 साल से एनसीपी-कांग्रेस की सरकार है और ये देश की सबसे भ्रष्ट सरकार है। देश के सबसे बड़े घोटाले किसी राज्य में हुए हैं तो वो महाराष्ट्र में हुए हैं। हमारे प्रचार सिर्फ और सिर्फ उनके खिलाफ ही चल रहा है। संजय राउत ने इशारों-इशारों में कह दिया कि एनडीए में या तो शिव सेना रहेगी या एनसीपी, दोनों एक साथ एनडीए में कभी नहीं रह सकते। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें