श्रॆणी पुरालेख: Entertainment

दिलजीत दोसांझ की पीएम मोदी से मुलाकात: 2025 की एक यादगार शुरुआत

Delhi: पंजाबी अभिनेता और गायक दिलजीत दोसांझ ने 2 जनवरी 2025 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। यह बैठक नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में हुई। दिलजीत ने अपने “दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर” का पोस्टर प्रधानमंत्री को भेंट किया और भारतीय संस्कृति के प्रति अपनी गहरी श्रद्धा व्यक्त की। फैंस ने इस मुलाकात को 2025 का पहला अप्रत्याशित सहयोग करार दिया।  

कौन, क्या, कहां, कब और क्यों?  
दिलजीत दोसांझ, जो अपनी गायिकी और अभिनय के जरिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बना चुके हैं, ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आधिकारिक तौर पर मुलाकात की। यह बैठक 2 जनवरी 2025 को नई दिल्ली में हुई। दिलजीत का उद्देश्य भारतीय कला और संगीत के प्रचार में प्रधानमंत्री का आभार व्यक्त करना और अपने आगामी टूर पर चर्चा करना था।  
कैसे हुई यह बैठक?  
दिलजीत दोसांझ ने हाल ही में “दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर” की घोषणा की थी, जो भारतीय संगीत को वैश्विक मंच पर और भी अधिक पहचान दिलाने का प्रयास है। इस टूर के प्रचार के हिस्से के रूप में उन्होंने प्रधानमंत्री से संपर्क किया। प्रधानमंत्री ने दिलजीत को मुलाकात का समय दिया, और इस दौरान उन्होंने भारतीय संगीत और संस्कृति पर चर्चा की।  
बैठक के मुख्य बिंदु  

1. संस्कृति और कला का प्रचार:
   दिलजीत ने भारतीय संगीत और कला को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने में प्रधानमंत्री के योगदान की सराहना की।  
2. दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर” का पोस्टर:  
   दिलजीत ने टूर का आधिकारिक पोस्टर भेंट किया, जो भारतीय संगीत और पंजाबी संस्कृति को समर्पित है।  
3. फैंस की प्रतिक्रियाएं:
   सोशल मीडिया पर इस बैठक को लेकर फैंस ने उत्साह जताया। इसे 2025 का पहला बड़ा और अप्रत्याशित सहयोग बताया गया।  
4. भविष्य की योजनाएं:
   प्रधानमंत्री और दिलजीत ने भारत के युवा कलाकारों को वैश्विक मंच पर लाने के तरीकों पर चर्चा की।  
क्या है “दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर”?  
“दिल-ल्यूमिनाटी इंडिया टूर” दिलजीत दोसांझ का एक नया म्यूजिकल टूर है, जिसका उद्देश्य भारतीय संगीत और पंजाबी संस्कृति को दुनिया के कोने-कोने तक पहुंचाना है। इस टूर में दिलजीत अपने लोकप्रिय गानों के साथ नई धुनों और कहानियों को पेश करेंगे।  
फैंस और इंडस्ट्री का नजरिया  
इस बैठक के बाद, सोशल मीडिया पर “दिलजीत दोसांझ” और “नरेंद्र मोदी” ट्रेंड करने लगे। कई फैंस ने इस पहल की सराहना की और इसे देश की सांस्कृतिक समृद्धि को बढ़ावा देने वाला कदम बताया। वहीं, फिल्म और संगीत इंडस्ट्री से जुड़े लोग इसे भारतीय कलाकारों के लिए एक सकारात्मक संकेत मान रहे हैं।  
प्रधानमंत्री मोदी की प्रतिक्रिया  
प्रधानमंत्री ने दिलजीत की उपलब्धियों की प्रशंसा करते हुए कहा कि भारतीय कलाकार देश के सांस्कृतिक राजदूत हैं। उन्होंने दिलजीत को उनके आगामी टूर के लिए शुभकामनाएं दीं।  
यह मुलाकात भारतीय कला और संस्कृति के लिए एक नई शुरुआत मानी जा रही है, जहां कला और राजनीति का सहयोग एक नए आयाम को दर्शाता है।  

Follow us on  Facbook and Twitter 


Drugs Case: NCB ने कॉमेडियन भारती सिंह और उनके पति हर्ष को लिया हिरासत में, छापे में घर से मिले ड्रग्स

मुंबई: बॉलीवुड ड्रग्स केस में नारकोटिक्स कांट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अब कॉमेडियन भारती सिंह के मुंबई स्थित घर पर रेड मारी है और उनके घर से गांजा बरामद हुआ है। घर में सर्च पूरी होने के बाद एनसीबी के भारती उनके पति हर्ष को अपने साथ ऑफिस लेकर गई है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की मुंबई जोनल यूनिट ने कॉमेडियन एक्ट्रेस भारती सिंह और उनके पति हर्ष के घर पर रेड किया। एनसीबी अंधेरी, लोखंडवाला और वर्सोवा इलाके में छापेमारी की।
एनसीबी की पिछले कुछ समय से बॉलीवुड से जुड़े लोगों के ठिकानों पर छापेमारी की कार्रवाई चल रही है। इससे पहले एनसीबी ने अभिनेता अर्जुन रामपाल और फिल्म निर्माता फिरोज नाडियावाला के घर पर भी ड्रग्स की जांच के सिलसिले में इस महीने की शुरुआत में छापा मारा था। अर्जुन रामपाल से एनसीबी ने 13 नवंबर को करीब 7 घंटे तक पूछताथ की थी। हालांकि, रामपाल ने संवाददाताओं से कहा था कि मादक पदार्थ से मेरा कोई लेना देना नहीं है। मेरे आवास पर जो दवाइयां मिली थी, उसकी पर्ची मेरे पास है और पर्ची को एनसीबी अधिकारियों को सुपुर्द किया जा रहा है।
एनसीही ने पवर्तन निदेशालय (ईडी) से आधिकारिक सूचना मिलने के आधार पर हिंदी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के ड्रग्स लेने और रखने के मामले में जांच शुरू की है। इस दौरान एनसीबी को कई चैट मिली है और यह सब कुछ अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद शुरू हुआ है।
सुशांत राजपूत की प्रेमिका रिया चक्रवर्ती को एनसीबी ने 9 सितंबर को गिरफ्तार किया था, और बाद में कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। रिया ने ड्रग्स की खरीद के आरोप में लगभग एक महीने जेल में बिताया था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सलमान खान की COVID-19 रिपोर्ट आई निगेटिव, बिग बॉस के अगले एपिसोड की करेंगे शूटिंग

मुंबई: कोरोना वायरस ने इस साल पूरी दुनिया को बुरी तरह प्रभावित किया है। इस खतरनाक वायरस से अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है तो कई ने इसे हराया भी है। आज ही खबर आई थी कि सलमान खान के पर्सनल ड्राइवर अशोक का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। उनके ड्राइवर के अलावा उनके घर के दो स्टाफ मेंबर्ड भी कोविड पॉजिटिव हो गए हैं।
इनकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के बाद सलमान खान ने भी अपने आप को क्वारेंटीन कर लिया है। सलमान खान ने अपना और अपने परिवार का (COVID-19) टेस्ट करवाया था। खबर है कि, उनकी और परिवार की कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव है।
खबरों की माने तो कोरोना केसेस आने के बाद बीएमसी ने सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट को सैनेटाइज किया है। वहीं, यह भी कहा जा रहा था कि सलमान खान ने एक हफ्ते के लिए खुद को क्वारेंटीन करने के लिए कही थी, हालांकि कहा जा रहा है कि कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद अब सलमान खान बिग बॉस (Bigg boss14) के वीकेंड का वार एपिसोड के लिए शूटिंग करेंगे। सलमान खान के वर्क फ्रंट की बात करे तो, हाल ही में उन्होंने अपनी फिल्म राधे:योग मोस्ट वांटेड भाई की शूटिंग खत्म किया है।
वहीं, बॉलीवुड के अबतक कई सितारे इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं। जुलाई में उस वक्त हड़कम्प मच गया था जब अमिताभ बच्चन, अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय बच्चन और आराध्या के कोविड-19 संक्रमित होने की खबर आई थी। मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर, मानव कौल, कनिका कपूर भी कोविड 19 का शिकार हो चुके हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो कर

उर्वशी रौतेला ने शेयर किया डांस वीडियो, बोलीं- अक्षय की ‘बुर्ज खलीफा’ स्टाइल में दिवाली सेलिब्रेशन

मुंबई: त्योहार कोई भी हो बॉलीवुड सेलेब्स उसे सेलिब्रेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं। कोरोना काल के दौरान भी सेलेब्स ने दीवाली को काफी अच्छे से सेलिब्रेट किया। इस दौरान उनके फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर छाए रहे। इसी बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला (Urvashi Rautela) का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।
इस वीडियो में उर्वशी अपने परिवार के साथ दिवाली सेलिब्रेट करती नजर आ रही हैं। वीडियों में दिख रहा है कि उर्वशी अपनी मां और कुछ दोस्तों संग अपनी घर की छत पर दिवाली को इंज्वॉय कर रही हैं। इस दौरान सभी लोग अक्षय कुमार की हाल ही में रिलीज हुई फिल्म ‘लक्ष्मी’ के फेमस सॉन्ग बुर्ज खलीफा पर डांस कर रहे हैं। एक्ट्रेस के इस वीडियो को अब तक 11 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।
बताते चलें कि, उर्वशी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही अभिनेत्री अरब फैशन वीक में शोस्टॉपर बनने वाली पहली भारतीय महिला बनीं थी। इस दौरान उनकी खूबसूरती देखने लायक थी। इस फैशन शो के कुछ फोटोज और वीडियो उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर किया था। जिसमें वो सिल्वर कलर के आउटफिट में नजर आ रही थीं।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Pictures: आराध्या के बर्थडे पर अमिताभ बच्चन ने शेयर की हर साल की एक तस्वीर

मुंबई: अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बच्चन की बेटी आराध्या 9 साल की हो गई हैं। इस मौके पर आराध्या के दादू यानी अमिताभ बच्चन ने सबसे पहले अपनी पोती को सोशल मीडिया पर बर्थडे विश किया है। आराध्या के 9वें जन्मदिन पर बिग बी ने इंस्टाग्राम पर आराध्या की तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया है जिसमें आराध्या के हर साल की एक तस्वीर है।
ये फोटो कोलाज काफी खास है, इसमें आराध्या के हर साल की एक फोटो उन्होंने लगाई है। इस पोस्ट को शेयर करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा, ”हैप्पी बर्थडे आराध्या, मेरा सारा प्यार तुम्हारा है” इसके साथ ही बिग-बी ने कई सारे लाल हर्ट इमोजी बनाए हैं।
फोटो के साथ साथ अमिताभ बच्चन ने अपनी पोती के बर्थडे का एक वीडियो भी शेयर किया है, जिसमें वो भजन गाती नजर आ रही हैं। इसमें वे जय सिया राम भजन गा रही हैं।
वैसे इस साल अमिताभ बच्चन के यहां दिवाली की पार्टी नहीं हुई थी। बिग बी की यह शानदार पार्टी कोरोना वायरस और उनकी बेटी श्वेता की मदर इन लॉ रितु नंदा के निधन के कारण कैंसल की गई थी लेकिन माना जा रहा है कि आराध्या के बर्थडे को सेलिब्रेट किया जाएगा। केवल 15 ही दिन पहले ऐश्वर्या राय का बर्थडे 1 नवंबर को पड़ा था।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Arjun Rampal की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला आज फिर पहुंची NCB दफ्तर

मुंबई: फिल्म कलाकारों की मुश्किलें इन दिनों बढ़ती जा रही है। बॉलीवुड और ड्रग माफियाओं के बीच कथित संबंधों की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) की गर्लफ्रेंड व दक्षिण अफ्रीकी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रिएडिस (Gabriella Demetriades) को गुरुवार दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया है। एनसीबी अधिकारियों द्वारा बुधवार को 6 घंटे से अधिक समय तक ग्रैबिएला से पूछताछ की जा चुकी है।
गैब्रिएला यहां एनसीबी के ऑफिस सुबह ही पहुंच गईं। NCB ने सोमवार को अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से एजेंसी को कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। 19 अक्टूबर को ड्रग संबंधित एक मामले में गैब्रिएला के भाई अगिसियालोस को गिरफ्तार किया जा चुका है और इसी के बाद पूछताछ के लिए अर्जुन रामपाल को भी तलब किया गया था।
बताते चलें कि, रविवार को फिल्मकार फिरोज नाडियाडवाला के घर पर एनसीबी द्वारा छापेमारी किए जाने और उनकी पत्नी शबाना सईद को अरेस्ट किए जाने के बाद ड्रग्स केस एक बार फिर से चर्चा में आ गया है। हालांकि शबाना को सोमवार को ही जमानत पर रिहा कर दिया गया है। इस मामले में अबतक कई ड्रग पैडलर को अरेस्ट किया जा चुका है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Pictures: हनीमून पर गईं काजल अग्रवाल, शादी के बाद बदला अपना नाम

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने हाल ही में शादी की है। अपनी शादी की वजह से एक्ट्रेस खुब सुर्खियों में छाई रही। 30 अक्टूबर को मुंबई में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेसमैन गौतम किचलू के साथ रिलेशन में रहने के बाद काजल ने शादी रचाई। अब वो एक बार फिर से चर्चा में हैं, इस बार वो अपने नाम को लेकर चर्चा में हैं, जो कि बदला जा चुका है।
बताते चलें कि, शादी के कुछ दिनों बाद 7 नवंबर को काजल इंस्टाग्राम पर ऐक्टिव हुईं और इंस्टा स्टोरी पर अपने नए पासपोर्ट कवर की एक तस्वीर शेयर कर हनीमून पर निकलने की बात कही। इस पासपोर्ट पर लिखा काजल का नाम नया है। अब काजल ने अपना सरनेम बदलकर अग्रावल से किचलू कर लिया है। पासपोर्ट पर उनका नाम अब ‘काजल किचलू’ लिखा दिख रहा है।
इन तस्वीरों में दो पासपोर्ट नजर आ रहा है, जिसमें से एक के कवर गौतम किचलू और दूसरे पर काजल किचलू लिखा है। काजल अग्रवाल ने अपने एक इंटरव्यू में यह भी कहा कि, मुझे मिसेज किचलू कहा जा रहा है। हालांकि, मुझे ये बुलाया जाना बहुत पसंद है। यह मेरे जीवन का एक नया दौर है और मैं अभी भी इसे आदत में डाल रही हूं।

बता दें कि काजल इस वक्त मालदीव में हनीमून पर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने हनीमून की कई तस्वीरें शेयर की है, जिसमें वो समंदर के बीच बने होटल के खूबसूरत लोकेशन पर अपने हसबैंड के साथ पोज देती नजर आ रही हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



ड्रग्स केस: NCB ने अर्जुन रामपाल के घर पर मारा छापा, ड्राइवर को हिरासत में लिया

मुंबई: नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने सोमवार को एक्टर अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) के मुंबई स्थित घर पर छापा मारा है। एनसीबी की एक टीन ने अर्जुन रामपाल के घर और दफ्तर में सर्च ऑपरेशन किया। खबरों के अनुसार, अर्जुन रामपाल के ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।

इससे पहले एनसीबी ने ड्रग्स रखने और खरीद-फरोख्त करने के जुर्म में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड ग्रैब्रिएला डिमेट्रिएड्स के भाई अगिसियालोस को एक बार फिर हिरासत में लिया। खबर है कि अगिसियालोस को केस में जमानत मिल गई थी, जिसके तुरंत बाद एनसीबी ने उन्हें फिर से हिरासत में ले लिया। इसके अलावा एनसीबी ने धर्मा प्रोडक्शंस के पूर्व एक्जिक्यूटिव प्रोड्यूसर क्षितिज प्रसाद को एक अन्य मामले में भी गिरफ्तार किया है।
रविवार को बॉलीवुड के ड्रग्स कनेक्शन में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ‘फिर हेरा फेरी’ और वेलकम बैक’ जैसी फिल्मों के प्रोड्यूसर फिरोज नाडियाडवाला के घर पर छापा मारा था। इस छापेमारी में नाडियाडवाला के घर से करीब 10 ग्राम गांजा और तीन मोबाइल फोन कब्जे में लिए गए हैं। दो गवाहों की मौजूदगी में फिरोज की पत्नी शबाना सईद को NCB ने गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को NCB ने मुंबई की चार अलग-अलग लोकेशंस पर छापा मारा था। इस दौरान कमर्शियल क्वांटिटी में गांजा, चरस और एन अन्य ड्रग बरामद हुई थी। शनिवार शाम हुई छापेमारी के बाद चार लोगों को हिरासत में लिया गया था, जिनसे फिलहाल जांच एजेंसी पूछताछ कर रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



First Look: साइना नेहवाल बनी परिणीति चोपड़ा का फर्स्ट लुक आया सामने

मुंबई: परिणीति चोपड़ा इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म के लिए जी जान से मेहनत कर रही हैं, वो जल्द ही बैडमिंटन खिलाड़ी सायना नेहवाल (Saina Nehwal) की बायोपिक (Saina Nehwal) सारिका स्वरुप में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म का फर्स्ट लुक सामने आया है, जिसे साइना नेहवाल ने खुद अपने सोशल मीडिया पर शेयर कर एस्ट्रेस की तारीफ की है।
अपने ट्विटर अकाउंट पर सायना नेहवाल ने फर्स्ट लुक को शेयर किया है, परिणीति इसमें खिलाड़ी की यूनिफॉर्म में दिख रही हैं। इसमें सिर्फ उनका चेहरा दिख रहा है लेकिन इतने से ही ये मालूम पड़ता है कि फिल्म में एक्ट्रेस धमाल मचाने वाली हैं। 
सायना ने लिखा कि, मेरी हमशक्ल… कैप्शन में उन्होंने परिणीति को टैग करते हुए #sainamovie हैशटैग का इस्तेमाल किया है। पिक्चर में परी छोटे बालों में हेयरबैंड लगाए नजर आ रही हैं। इस फिल्म की उन्होंने पिछले साल शूटिंग शुरु की थी। पहले इस फिल्म में श्रद्धा कपूर को कास्ट किया गया था लेकिन किसी कारणवश उन्हें रिप्लेस कर दिया गया। परिणीति इन दिनों बैडमिंटन की जमकर ट्रेनिंग ले रही हैं और इसमें उनकी मदद साइना नेहवाल भी कर रही हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



विजय राज के अरेस्ट होने की असली वजह आई सामने, महिला क्रू मेम्बर का बांह…

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री के जाने माने कलाकार विजय राज के ऊपर हाल ही में छेड़खानी का आरोप लगा था, जिसके बाद उन्हें गोंदिया में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। हालांकि अगले दिन अभिनेता को जमानत भी मिल गई। लेकिन इस घटना को लेकर खुलासा हुआ है कि आखिर ऐसा क्या हुआ कि उन्हें पुलिस ने अरेस्ट किया।
मीडिया में आ रही खबरों की माने तो इस घटना के चश्मदीद का कहना है कि विजय ने क्रू मेम्बर की बांह पकड़कर उसे झटके से अपनी ओर खींचा था। उस वक्त यह पूरी घटना 30 लोगों के बीच फिल्म शेरनी के सेट पर हुई थी। चश्मदीद ने कहा कि, वह लड़की बैठी हुई थी, जब विजय ने उसका अटेंशन पाने के लिए उसका हाथ पकड़ा। इस वजह से उसने आपा खो दिया। वैसे भी वर्क प्लेस पर किसी फीमेल कलीग से व्यवहार करने का यह सही ढंग नही है। यह स्पष्ट है कि विजय राज ने उससे छेड़छाड़ नहीं की। इस घटना के बाद जैसे ही अभिनेता को अपनी गलती का एहसास हुआ तो उन्होंने तुरंत उस लड़की से माफी भी मांगी, लेकिन वह काफी परेशान हो गई थी। मेकर्स ने उस दिन शूट भी कैंसिल कर दिया था। बाद में उस लड़की ने शिकायत दर्ज करवा दी। हालांकि शिकायतकर्ता की दोस्त ने बताया कि यह चौथी बार हुआ था जब विजय ने उस लड़की से ऐसा व्यवहार किया था।
बताते चलें कि, विजय राज इन दिनों अपनी आने वाली अगली फिल्म की शूटिंग बालाघाट में कर रहे हैं, वो विद्या बालन के साथ फिल्म शेरनी की शूटिंग के लिए बालाघाट पहुंचे हैं। वहीं, अभिनेता ने कई हिट फिल्मों में काम किया, अपने करियर की शुरुआत उन्होंने साल 1999 में फिल्म भोपाल एक्सप्रेस से की थी लेकिन अलगी पहचान उन्हें फिल्म रन से मिली।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Viral: आदित्य नारायण और स्वेता अग्रावल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

मुंबई: फिल्म इंडस्ट्री में वेडिंग सीजन शुरु हो गया है, हाल ही में एक्ट्रेस काजल अग्रवाल और सिंगर नेहा कक्कड़ ने शादी रचाई। अब सिंगर आदित्य नारायण भी अगले महीने अपनी गर्लफ्रेंड एक्ट्रेस श्वेता अग्रवाल से शादी रचा रहे हैं। इन दिनों इस कपल की एक नई तस्वीर सामने आई है, जिसे देखकर ऐसा लग रहा है कि उनकी रोका सेरेमनी हुई है।

इस फोटो में दोनों अपने परिवार के साथ दिखाई दे रहे हैं। इसमें आदित्य और श्वेता एक साथ शगुन लेकर बैठे नजर आ रहे हैं, जबकि पूरी परिवार पास में ही खड़ा है। इस पोटो को आदित्य नारायण के फैन क्लब ने शेयर किया है। बताते चलें कि, मंगलवार को आदित्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक घोषणा करते हुए कहा था कि, वो शादी के लिए कुछ दिनों तक सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहे हैं और आज इस कपल की ये नई फोटो सामने आई है।

उन्होंने गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ एक फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, हम शादी करने जा रहे हैं। मैं श्वेता को अपने जीवन में 11 साल पहले पाकर खुद को भाग्यशाली समझता हूं और हम आखिरकार दिसंबर में शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आदित्य ने कहा कि, हम दोनों बेहद प्राइवेट लोग हैं और मानते हैं कि किसी की प्राइवेट जिंदगी को अच्छी तरह से प्राइवेट रखना जरूरी होता है। शादी की तैयारियों को लेकर मैं सोशल मीडिया से ब्रेक ले रहा हूं।
आपको बता दें कि, बीते दिनों आदित्य ने अपनी शादी की तारीखों का खुलासा करते हुए अपने एक इंटरव्यू में कहा था कि, उनकी शादी की तारीख तय हो गई है। उन्होंने कहा कि, हमारी शादी 1 दिसंबर को हो रही है। कोविड की वजह से हम केवल करीबी परिवार और दोस्तों को आमंत्रित कर रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें