टैग पुरालेख: Sushma Swaraj

सुषमा स्वराज ने जीसस क्राइस्ट की जन्मस्थली के किये दर्शन

बेथहेलम। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने रविवार को भारत की दीर्घकालिक प्रतिबद्धता को फिर से व्यक्त करने के उद्देश्य से पश्चिम एशियाई क्षेत्र की अपनी पहली यात्रा शुरू की। इसी क्रम में उन्होंने अपने फलस्तीनी समकक्ष से बातचीत की। विदेश मंत्री ने बेथहेलम में जीसस क्राइस्ट की जन्मस्थली के दर्शन किये और वहां मत्था टेका।

फलस्तीन के एशिया मामलों के सहायक विदेश मंत्री माजेन शामियेह ने बितुनिया चौकी पर सुषमा की आगवानी की। सुषमा इजराइल के रास्ते फलस्तीनी इलाके में आईं। वहां पहुंचने के फौरन बाद उन्होंने अपने समकक्ष रियाद अल-मलिकी से मुलाकात की। सुषमा ने यहां महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। 
फलस्तीनी के विदेश मंत्रालय के मीडिया विभाग के प्रमुख डॉ. वाएल अल-बत्तरेखी ने कहा, ‘भारतीय मंत्री ने इस बात पर जोर दिया कि फलस्तीन के मुद्दे पर भारत का रुख बदला नहीं है और हमारे मंत्री ने दोनों पक्षों के बीच मजबूत होते संबंधों पर संतोष व्यक्त किया.’ फलस्तीनियों ने पिछले साल संयुक्त राष्ट्र के एक फोरम पर भारत के वोट पर हैरानी जताई थी, लेकिन बाद में कहा था कि वे भारत की सैद्धांतिक स्थिति को समझते हैं.
भारत पिछले साल पहली बार संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार संस्थान में अपनाए गए फलस्तीन के एक प्रस्ताव पर मतदान से दूर रहा था, जिसमें गाजा में 2014 के संघर्ष में शामिल पक्षों द्वारा जवाबदेही की वकालत की गई है. हालांकि भारत का कहना था कि फलस्तीनी हितों को समर्थन देने की भारत की दीर्घकालिक स्थिति में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
भारत के प्रयासों का आभार जताया
बत्तरेखी ने कहा, ‘हालांकि विदेश मंत्रियों की बैठक में ऐसा कोई मुद्दा नहीं उठा.’ अल-मलिकी ने भी फलस्तीन में क्षमता निर्माण प्रक्रिया को बढ़ाने के भारत के सतत प्रयासों के लिए आभार जताया. भारत फलस्तीन के लोगों का जीवनस्तर सुधारने के लिए वहां कई परियोजनाएं चला रहा है और फलस्तीन के छात्रों को छात्रवृत्ति देकर तथा स्कूल बनाकर क्षमता निर्माण में सक्रिय है.
फलस्तीन की यात्रा समाप्त करने के बाद सुषमा स्वराज दो दिनों की यात्रा पर फिर इजराइल चली जाएंगी. इस दौरान वह दोनों देशों के बीच सहयोग के क्षेत्रों पर समीक्षा करने के लिए इजराइल के शीर्ष नेतृत्व के साथ चर्चा करेंगी. वह इजराइल के राष्ट्रपति रेवेन रिवलिन, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतनयाहू से भी मिलेंगी. नेतनयाहू के पास विदेश मंत्रालय का प्रभार भी है. सुषमा का इजराइल के रक्षा मंत्री मोशे यालो से मिलने का भी कार्यक्रम है.


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

बढ़ता ही जा रहा है भाजपा में टिकट विवाद

नई दिल्ली। भाजपा में टिकट को ले कर चल रहा विवाद जैसे ख़त्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है. अभी मुरली मनोहर जोशी और सुषमा स्वराज का मामला शांत ही हुआ था कि लखनऊ से सांसद लाल जी टंडन ने विरोध का झंडा उठा लिया है. दरअसल वाराणसी के बाद अब लखनऊ लोकसभा सीट के लिए भी विवाद शुरू हो गया है। लखनऊ से पार्टी के सांसद और भाजपा के वरिष्ठ नेता लालजी टंडन ने सोमवार को कहा कि “वह सिर्फ पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए यह सीट छोड़ सकते हैं।” जबकि लखनऊ से पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के खड़े होने की बात कही जा रही है। वहीं मुरली मनोहर जोशी ने भी पार्टी हित में काम करने को कहा है।

हालांकि टंडन ने इस बाबत चल रहे विवाद को कोरा बकवास करार दिया है। उन्होंने कहा कि उन्हें लखनऊ सीट छोड़ने के लिए किसी ने नहीं कहा है। यह बातें उन्होंने पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह के लखनऊ से चुनाव लड़ने की अटकलों के तहत पूछे गए सवालों के जवाब में कही थी। टंडन ने यह भी कहा कि इस बाबत अंतिम निर्णय पार्टी आलाकमान को ही करना है और उनके निर्णय का स्वागत किया जाएगा।

दूसरी ओर हाल ही में भाजपा में दोबारा से वापस आए यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह ने नरेंद्र मोदी की शान में कसीदे पढ़ने शुरू कर दिए हैं। उनका कहना है कि यदि मोदी यूपी से चुनाव लड़ते हैं तो यह पार्टी हित में होगा। उन्होंने कहा कि उनके लिए सीट छोड़ने में किसी को भी कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

भाजपा गयी थी ‘आप’ की पोल खोलने, खुल गयी खुद की पोल

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के खिलाफ भाजपा का पोल खोल अभियान पहले ही दिन फेल साबित होता नजर आया। जंतर मंतर पर आयोजित इस अभियान में भाजपा भीड़ जुटाने में विफल तो रही ही, राष्ट्रीय नेतृत्व ने भी अभियान से दूरी बनाए रखी।इसलिए इसे आनन-फानन में तुरंत समाप्त कर दिया गया।

इतना ही नहीं पार्टी के नेताओं में यही चर्चा होती रही कि यह अभियान कम ‘आप’ पार्टी का प्रचार ज्यादा लग रहा है, क्योंकि बार-बार मंच से झाड़ू पार्टी कहकर संबोधित किया जा रहा है।ऐसा लग रहा है कि भाजपा अब ‘आप’ का नाम लेने से भी कतरा रही है क्यूंकि इन्हें डर है कि कहीं इनके नाम लेने भर से ही इसका प्रचार न हो जाए।

जिस दिन दिल्ली सरकार गिरी उसी दिन ऐलान किया गया था कि 18 फरवरी से भाजपा पूरी दिल्ली
में पोल खोल अभियान शुरू करेगी। इसकी शुरुआत लोकसभा नेता प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज करेंगी, लेकिन मंगलवार को जंतर-मंतर पर अभियान में सुषमा स्वराज नहीं पहुंचीं।

कई नेता यह कहते सुने गए कि अगर अभियान छेड़ना ही था तो रामलीला मैदान बेहतर होता जहां बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं को जुटाया जाता और राष्ट्रीय नेतृत्व को आमंत्रित किया जाता।लेकिन यहाँ सवाल ये उठने लगा है कि जब दिल्ली के शीर्ष स्तर के नेता जंतर मंतर पर भीड़ नहीं जुटा पाए तो रामलीला मैदान में बगैर राष्ट्रीय नेताओं की मौजूदगी के भीड़ आ सकती थी।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

नरेंद्र मोदी चाय पिलाकर मांगेंगे लोगों से वोट


नई दिल्ली। जिस चाय और चायवाला को लेकर कांग्रेस मोदी और बीजेपी पर हमला करती रहती है उसे ही बीजेपी चुनावी हथियार के तौर पर इस्तेमाल करने जा रही है। बीजेपी ने मंगलवार को बताया कि वो 12 फरवरी को चाय चौपाल अभियान शुरू करने जा रही है। 




पार्टी नेता सुषमा स्वराज ने एक प्रस वार्ता में जानकारी दी कि 12 फरवरी को नरेंद्र मोदी चाय चौपाल अभियान की शुरुआत करेंगे, जिसके तहत चाय पिलाकर लोगों के साथ राजनीतिक चर्चा की जाएगी। सुषमा ने कहा कि देश भर में 300 शहरों में 1000 जगहों पर बीजेपी चाय पार्टी देगी जिसमें 2 करोड़ लोगों के जुड़ने की उम्मीद है। 


सुषमा ने बताया कि इस अभियान के ज़रिये अनुभव बांटा जाएगा, लोगों का सुझाव लिया जाएगा और जनता के सवालों का जवाब भी दिया जाएगा। बीजेपी इसे वोट मांगने की नई तकनीक करार दे रही है। 

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें