टैग पुरालेख: Bihar

लालू का ऑडियो वायरल, नीतीश सरकार गिराने की बात, स्पीकर चुनाव से ठीक पहले की राजनीति, बिहार की सियासत में भूचाल

पटना | बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का एक ऑडियो वायरल हो रहा है, जिससे बिहार विधान सभा में खलबली मच गई है. विधानसभा स्पीकर के चुनाव से ठीक पहले ये ऑडियो सोशल मीडिया पर आया और दावा किया जा रहा है कि जेल में रहते हुए लालू प्रसाद यादव बीजेपी विधायक को फोन कर के आश्वस्त कर रहे हैं कि नीतीश सरकार गिर जाएगी और विधायक उन्हें समर्थन देते हुए विधान सभा में उपस्थित ना हों तो वे विधायक को मंत्री बना देंगे.
सुनिए आडियो


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है, मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद जमकर विपक्षी पार्टियों और तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा, अब जब मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन फिर भी बयानहाजी चल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के तीखे हमले के बाद अब उन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेज बल्कि जमानत पर हैं। कोरोना के कारण ट्रायल रुका हुआ था। किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है।
वहीं, मेवालाल के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि, मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.’
आगे तेजस्वी ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं, इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया, घंटे बाद इस्तीफे का नाटक रचाया. असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



सुशील मोदी ने मेवालाल के इस्तीफे के बाद अब तेजस्वी से IRCTC घोटाले में मांग की रिजाइन

पटना: बिहार में नई सरकार बनने के बाद भी राजनीति एक बार फिर से गरमा गई है, मेवालाल चौधरी को शिक्षा मंत्री बनाए जाने के बाद जमकर विपक्षी पार्टियों और तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर निशाना साधा, अब जब मेवालाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लेकिन फिर भी बयानहाजी चल रही है। आरजेडी नेता तेजस्वी यादव के तीखे हमले के बाद अब उन पर पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने निशाना साधा है।
सुशील कुमार मोदी ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, तेजस्वी यादव को भी इस्तीफा देना चाहिए क्योंकि वो भ्रष्टाचार से जुड़े IRCTC घोटाले में न केवल चार्जशीटेज बल्कि जमानत पर हैं। कोरोना के कारण ट्रायल रुका हुआ था। किसी भी दिन ट्रायल शुरू हो सकता है।
वहीं, मेवालाल के इस्तीफे को लेकर तेजस्वी यादव ने ट्वीट किया है कि, मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें. महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी. अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे. जय बिहार, जय हिन्द.’
आगे तेजस्वी ने कहा कि मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं, इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है. जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया, थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया, घंटे बाद इस्तीफे का नाटक रचाया. असली गुनाहगार आप हैं. आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार के शिक्षा मंत्री मेवालाल ने दिया पद से इस्तीफा, अब अशोक चौधरी को दी गई जिम्मेदारी

पटना: नीतीश सरकार में शपथ लेने वाले मेवालाल चौधरी ने भ्रष्टाचार को लेकर चौतरफा घिरने के बाद गुरुवार को मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। मेवालाल के इस्तीफे के बाद अशोक चौधरी को अब शिक्षा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। वहीं, मेवालाल ने अपने ऊपर लगे आरोपों का जवाब देते हुए कहा कि, कोई भी केस तब साबित होता है जब आपके खिलाफ कोई चार्जशीट दाखिल हुई हो या कोर्ट ने कुछ फैसला लिया हो।
मेवालाल के इस्तीफा देने के बाद तेजस्वी यादव ने ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधा है, उन्होंने कहा कि, मैंने कहा था ना आप थक चुके हैं इसलिए आपकी सोचने-समझने की शक्ति क्षीण हो चुकी है। जानबूझकर भ्रष्टाचारी को मंत्री बनाया थू-थू के बावजूद पदभार ग्रहण कराया घंटे बाद इस्तीफ़े का नाटक रचाया। असली गुनाहगार आप है। आपने मंत्री क्यों बनाया?? आपका दोहरापन और नौटंकी अब चलने नहीं दी जाएगी?
एक और ट्वीट करते हुए तेजस्वी ने लिखा कि, मा. मुख्यमंत्री जी, जनादेश के माध्यम से बिहार ने हमें एक आदेश दिया है कि आपकी भ्रष्ट नीति, नीयत और नियम के खिलाफ आपको आगाह करते रहें। महज एक इस्तीफे से बात नहीं बनेगी। अभी तो 19 लाख नौकरी, संविदा और समान काम-समान वेतन जैसे अनेकों जन सरोकार के मुद्दों पर मिलेंगे। जय बिहार,जय हिन्द।
बताते चलें कि, 2017 में मोवाला चौधरी पर भागलपुर के सबौर कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति रहते हुए कॉलेज की नियुक्ति में भ्रष्टाचार का आरोप है। उनके ऊपर आरोप है कि कुलपति रहते हुए उन्होंने 161 सहायक प्रोफेसर की गलत तरीके से बहाली की। इस मामले को लेकर उनके खिलाफ प्राथमिकी भी दर्ज है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार विधानसभा: जीतन राम मांझी ने ली प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ, 23 और 24 नवंबर तक रहेंगे पद पर

पटना: राजभवन में हम पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी ने प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली। राज्यपाल फागू चौहान ने उन्हें शपथ दिलाई। विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होने तक मांझी प्रोटेम स्पीकर के रूप में सदन का संचालन करेंगे। उन्हें 17 वें विधानसभा के पहले सत्र के लिए यह जिम्मेदारी दी गई है। प्रोटेम स्पीकर के रूप में मांझी नवनिर्वाचित विधायकों को विधानसभा में शपथ दिलाएंगे।
जीतन राम मांधी ने 23 और 2 नवंबर तक के लिए प्रोटेम स्पीकर पद की शपथ ली है। इसके बाद स्पीकर पद का चुनाव हो जाएगा और वे प्रोटेम स्पीकर पद से हट जाएंगे। सभी नए सदस्यों को शपथ दिलाएंगे और इनके नेतृत्व में ही स्पीकर का चुनाव होगा।
वहीं, स्वास्थ्य मंत्री का जिम्मा दोबारा से भाजपा नेता मंगल पांडेय को मिला है। उन्होंने आज 19 नवंबर को स्वास्थ्य विभाग का जिम्मा संभाला है। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कहा कि अस्पतालों की साफ सफाई की व्यवस्था प्राथमिकता में शामिल होगी। मंगल पांडेय को पथ निर्माण विभाग भी सौंपा गया है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Nitish Kumar ने ली बिहार मुख्यमंत्री पद की शपथ, जाने और कौन-कौन बने मंत्री

पटना: बिहार में एक बार फिर नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के नेतृत्व में नई सरकार बन गई है। आज शाम 4:30 बजे राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह रखा गया। राज्यपाल फागू चौहान ने नए मुख्यमंत्री को पद और गोपनीयता की शपथ दिलवाई। शपथ लेने के साथ ही नीतीश कुमार सातवीं बार बिहार के सीएम बन गए हैं। डेप्युटी सीएम के लिए तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी ने शपथ लिया। शपथ समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा मौजूद रहे।
– नीतीश कुमार ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, सातवीं बर बने सीएम।
– बीजेपी से तारकिशोर प्रसाद ने ली शपथ, कटियार से जीते हैं तारकिशोर। बीजेपी विधायक दल के नेता चुने गए हैं तारकिशोर प्रसाद
– बीजेपी से रेणु देवी ने ली शपथ, बेतिया से जीती हैं रेणु देवी
– जेडीयू से विजय कुमार चौधरी ने ली शपथ
– जेडीयू से विजेंद्र प्रसाद यादव ने ली शपथ, सुपैल सीट पर जीत दर्ज की है।
– JDU से अशोक चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ।
– JDU से मेवा लाल चौधरी ने ली शपथ, मुंगेर की तारापुर सीट पर दर्ज की है जीत, पहली बार बनेंगे मंत्री।
– फुलपरास से JDU की विधायक शीला कुमारी ने ली शपथ, पहली बार विधायक और मंत्री बनीं हैं शीला कुमारी।
– पूर्व सीएम जीतन राम मांझी के बेटे संतोष सुमन ने ली मंत्री पद की शपथ।
– VIP अध्यक्ष मुकेश सहनी ने ली मंत्री पद की शपथ, विधायक का चुनाव हार चुके हैं मुकेश सहनी।
– मंगल पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ, पिछली सरकार में स्वास्थ्य मंत्री थे मंगल पांडेय।
– बीजेपी से अमरेंद्र प्रताप सिंह ने ली मंत्री पद की शपथ, आरा सीट से जीते, अमरेंद्र पहली बार बनेंगे मंत्री।
– BJP से रामप्रीत पासवान ने ली शपथ, मधुबनी के राजनगर से जीसा है चुनाव
– BJP से जीवेश कुमार ने ली शपथ, दरभंगा के जाले से जीत दर्ज की है।
– BJP से राम सूरत कुमार ने ली शपथ, औराई सीट से जीते हैं चुनाव।
नीतीश कुमार के साथ ये 7 मंत्री भी लेंगे शपथ
नीतीश कुमार के साथ शपथ लेने वालों मंत्रियों के नाम सामने आ गए हैं। उनके साथ 7 लोग शपथ लेंगे। दरभंगा की जाले विधानसभा सीट से जीवेश मिश्रा, मुजफ्फरपुर की औराई सीट से विधायक रामसूरत राय, मुधबनी जिले की राजनगर सीट से विधायक रामप्रीत पासवान, आरा विधानसभा सीट से विधायक अमरेंद्र प्रताप, बेतिया से विधायक रेणु देवी, कटियार विधानसभा से विधायक तारकिशोर प्रसात और विधान पार्षद से मंगल पांडे मंत्री पद की शपथ लेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Nitish Kumar ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा, अब 15 नवंबर को होगी बैठक

पटना: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश के बाद उन्होंने अपना त्यागपत्र बिहार के राज्यपाल को दिया है। इससे पहले आज एनडीए गठबंधन की बैठक में फैसला लिया गया कि गठबंधन अब दीवाली बाद अपना नया नेता चुनेगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के आवास पर बुलाई गई बैठक 15 नवंबर तक के लिए टाल दी गई है।
राज्यपाल फागू चौहान ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। नई सरकार के गठन तक राज्यपाल ने उन्हें पद पर बने रहने को कहा है। नई सरकरा के गठन तक अब नीतीश कुमार बिहार के कार्यवाहक मुख्यमंत्री के रूप में रहेंगे। वहीं, 15 नवंबर को एनडीए की बैठक में नए नेता के रूप में नीतीश कुमार (Nitish Kumar) का चयन किया जाएगा। आज सीएम आवास एनडीए की अहम बैठक के बाद, नीतीश कुमार ने कहा कि 15 को एनडीए के विधायक दल की बैठक होगी, उस दिन सब चीजें तय हो जाएंगी।
बताते चलें कि, बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही नीतीश कुमार सातवीं बार राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ लेगें। इस बार बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को 125 सीटों पर जीत हासिल हुई है। इसमें बीजेपी 74 सीटों के साथ सबसे बड़े दल के रूप में उभरी है। जबकि जेडीयू 3, हम-4 और वीआईपी 4 सीट जीतने में सफल रहे।
गौरतलब हो कि, कम सीट आने के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि नीतीश कुमार की सीएम बनेंगे या फिर बीजेपी कोई और चेहरा लाएगी। नीतीश कुमार ने कहा था कि इसका फैसला एनडीए विधायक दल करेगा। हालांकि, बीजेपी यह साफ कर चुकी है कि बिहार के अगले मुक्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



CM पद का फैसला एनडीए करेगा, शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं- Nitish Kumar

पटना: बिहार में अब सरकार गठन की कवायद शुरू हो गई है। नीतीश कुमार (Nitish Kumar) मुख्यमंत्री (Bihar CM) पद की शपथ लेंगे या नहीं इस पर भी चर्चा हो रही है। किस पार्टी के कितने नेता मंत्री बनेंगे इस पर भी कयासबाजी तेज है। चुनाव के बाद पहली बार नीतीश कुमार मीडिया के सामने आए और उन्होंने बताया कि बिहार का मुख्यमंत्री कौन होगा?
मीडिया से बात करते हुए नीतीश कुमार (Nitish Kumar) ने कहा कि, शपथ ग्रहण की तारीख अभी तय नहीं हुई है। साथ ही उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री (Bihar CM) पद का हमारा दावा नहीं है। सीएम पर फैसला एनडीए करेगा। बिहार में एनडीए की सरकरा बनेगी। साथ ही उन्होंने कहा कि, एनडीए के चारों घटक (जेडीयू, बीजेपी, हम और वीआईपी) दलों की कल औपचारिक बैठक होगी। इस बैठक में अभी महत्वपूर्ण फैसले लिए जाएंगे। नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि वो मुख्यमंत्री पद की शपथ कब लेगें? तो उन्होंने कहा कि, अभी तय नहीं हुआ है कि शपथ कब होगा। तारीख तय नहीं किया गया है।
बताते चलें कि, बिहार विधानसभा चुनाव (Bihar Election 2020) में जेडीयू को बीजेपी से काफी कम सीटें आई है। जिसके बाद से ही मुख्यमंत्री पद को लेकर कई तरह की अटकलें लगाई जा रही है। हालांकि बीजेपी यह साफ कह चुकी है कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ही होंगे।
बिहार विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार के नेतृत्व वाले NDA ने 243 सीटों में से 125 सीटों पर जीत हासिल किया है। महागठबंधन के खाते में 110 सीटें आई है। बीजेपी को 72 और जेडीयू को 43 सीटें मिली है। इसके अलावा हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) को चार और विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) को चार सीटें मिली है।
महागठबंधन की बात करे तो कुल 110 सीटें आईं हैं, जिसमें से आरजेडी 75, कांग्रसे 19, भाकपा माले को 12, भाकपा और माकपा को दो दो सीटों पर जीत मिली है। इस चुनाव में वामदलों और असदुद्दीन ओवैसी की ऑल इंडिया मजलिस-ए-इस्तेहाद-उल (AIMIM) को पांच सीटों पर जीत मिली है।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार विधानसभा चुनाव के वो चेहरे जो चर्चा में तो रहे लेकिन, जीत से रह गए काफी पीछे

Bihar Election Results: आखिरकार बिहार की जनता ने अपना फैसला सुनाते हुए एक बार फिर से नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। 243 सीटों के लिए हुई मतगणना में एनडीए को 125 सीटें मिली जो बहुमत के जादुई आंकड़े से 3 ज्यादा है। बिहार चुनाव में कई चेहरे ऐसे थे जो खूब चर्चा में थे, लेकिन उनके खाते में एक भी सीट नहीं आई, आईए जानते हैं ऐसे चेहरों के बारे में।
लव सिन्हा
कांग्रेस नेता और बॉलीवुड अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा के बेटे लव सिन्हा ने जब राजनीति में एंट्री मारी तो उनके चर्चे खूब हुए, यहां तक की उनकी बहन सोनाक्षी सिन्हा ने भी लोगों से अपने भाई को वोट देने के लिए अपील की थी, लेकिन उसके बावजूद लव सिन्हा का राजनीति में एंट्री सफल नहीं रहा। लव बिहार की हाईप्रोफाइल सीटों में से एक बांकीपुर विधानसभा सीट से राजनीति में अपनी किस्मत आजमाने उतरे थे और 39 हजार 36 वोटों से हार गए। इस सीट से बीजेपी के नितिन नवीन (83068 वोट) चुनाव जीत गए। वहीं, लव सिन्हा के खाते में 44032 वोट ही आए।
पुष्पम प्रिया चौधरी
अखबार में दिए दो पेज के विज्ञापन के जरिए खुद को बिहार का मुख्यमंत्री घोषित करने वाली पुष्पम प्रिया चौधरी दो सीटों से चुनाव लड़ी और दोनों ही सीटों से हार गईं। पुष्पम बांकीपुर और बिस्फी से चुनाव लड़ी, बिस्फी में उन्हें नोटा से भी कम यानि कि मात्र 1,509 वोट मिले। बांकीपुर से उन्हें 5,189 वोट मिले हैं। पुष्पम प्रिया चौधरी जमानत तक नहीं बचा पाईं।
पप्पू यादव

जन अधिकार पार्टी के अध्यक्ष और प्रगतिशील लोकतांत्रिक गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री के उम्मीदवार के तौर पर खड़े हुए पप्पू यादव चुनाव से पहले और चुनाव तक खूब चर्चा में रहे लेकिन उन्हें भी हार का सामना करना पड़ा। मधेपुरा सीट से चुनाव लड़े पप्पू यादव को 26,462 वोट मिले। इस सीट से आरजेडी के चंद्रशेखर ने जीत दर्ज किया।
लवली आनंद
बहुबली आनंद मोहन सिंह की पत्नी और आरजेदी (RJD) की स्टार प्रचारक लवली आनंद सहरसा सीट से चुनाव लड़ी, यहां से बीजेपी के आलोक रंजन को 1,03,538 वोट मिला, और लवली आनंद के पक्ष में 83,859 ही वोट पड़े। लवली आनंद 19,679 वोटों से चुनाव हार गईं। हालांकि, उनके बेटे चेतन आनंद शिवहर सीट से जीतने में सफल रहे।
सुभाषिनी बुंदेला
शरद यादव की बेटी सुभाषिनी बुंदेला भी इस चुनाव में अपनी जीत दर्ज नहीं करा पाईं। चुनाव से पहले उन्होंने कांग्रेस पार्टी ज्वाइन कर ली थी और पार्टी ने उन्हें बिहारीगंज सीट से टिकट दिया था। इस सीट से जदयू प्रत्याशी निरंजन कुमार मेहता जीते। उन्हें 80 हजार से ज्यादा वोट मिले। वहीं, सुभाषिनी बुंदेला को 62,820 वोट मिले।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


Bihar Election 2020: चिराग का राज्य में नीतीश को समर्थन नहीं, लेकिन केंद्र में पीएम मोदी के साथ खड़े

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव (bihar election 2020) के नतीजे सामने आ चुके हैं। इस चुनाव में अकेले मैदाम में उतरी लोक जनशक्ति पार्टी (ljp party) को करारी हार मिली है। पार्टि को बिहार चुनाव में एक ही सीट पर जीत मिली है। वहीं, पार्टी की हार के बाद लोजपा प्रमुख चिराग पासवान (chirag paswan) ने कहा हम राज्य में नीतीश कुमार (nitish kumar) को समर्थन नहीं देंगे, लेकिन केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (narendra modi) को समर्थन जारी रहेगा।
अपने दिए एक बयान में चिराग पासवान ने कहा कि, कल जो परिणाम आए हैं उससे जनता ने ये स्पष्ट कर दिया है कि बिहार में अगर विकास संभव है तो उसके लिए पीएम मोदी का सोच का होना जरूरी है। मैं खुश हूं मैं और पीएम मोदी और बीजेपी के तमाम नेताओं को बधाई देता हूं।
इसके आगे लोजपा नेता ने कहा कि, मुझे खुशी है बिहार की जनता ने जिस तरीके से एलजेपी को भी अपना प्यार दिया। लगभग 25 लाख के करीब मतदाताओं ने “बिहार फर्स्ट बिहारी फर्स्ट” पर अपना विश्वास जताया। जिस तरीके से पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की ताकत दिखाई, इससे पार्टी को एक नई ऊर्जा मिली है।
जदयू के खिलाफ चुनावी मैदान में उतरे चिराग पासवान ने कहा कि, एनडीए को तो नहीं पर जदयू को ‘डेंट’ करना जरूर हमारा लक्ष्य था और उस लक्ष्य पर मैंने मज़बूती से काम किया है। इसका नुकसान भाजपा को नहीं हो इस पर भी मैंने निरंतर काम किया। जो हमारा लक्ष्य था कि भाजपा को ज्यादा सीटों पर जीत मिले और जदयू को नुकसान हो वो हमने हासिल किया है।
चिराग पासवान ने यह स्पष्ट किया कि वो जदयू का समर्थन नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि, जो लोग आज की तारीख में सत्ता में है, भ्रष्टाचार कहां हुआ कितना हुआ उसको उजागर करने की जिम्मेदारी उनके ऊपर है… ये मैंने स्पष्ट किया हुआ है कि अगर नीतीश कुमार जी प्रदेश के मुख्यमंत्री बनते हैं तो उसका समर्थन एलजेपी नहीं करेगी।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



Bihar Election Results: कांग्रेस नेता उदित राज ने EVM पर उठाए सवाल, कहा- ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती?

Bihar Election Result 2020: बिहार की 243 विधानसभा सीटों पर शुरुआती रुझान आ गए हैं। अब तक एनडीए (NDA) 127 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है और भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वह 70 सीटों पर आगे चल रही है। महागठबंधन की बात करें तो वो 104 सीटों पर आगे चल रही है। आरजेडी (RJD) 65 सीटों पर आगे चल रही है। 
बिहार चुनाव के बाद विपक्ष का केंद्र सरकार पर हमला शुरू हो गया है, एक बार फिर से ईवीएम (EVM) का मुद्दा उठने लगा है। यह कोई पहली बार नहीं है, जब विपक्षी पार्टियों को अपनी हार नजर आती है तो वो ईवीएम पर बोलना शुरू कर देते हैं। अब कांग्रेस नेता उदित राज ने ईवीएम पर सवाल उठाया है।
कांग्रेस नेता डॉ. उदित राज नए ईवीएम पर सवाल उठाते हुए ट्वीट कर कहा कि,, ‘जब मंगल ग्रह और चांद की ओर जाते उपक्रम की दिशा को धरती से नियंत्रित किया जा सकता है तो ईवीएम हैक क्यों नहीं की जा सकती? अमेरिका में अगर ईवीएम से चुनाव होता तो क्या ट्रंप हार सकते थे?’
बताते चलें कि, शुरुआती रुझानों में पहले महागठबंधन को बड़ी बढ़त मिली थी और उनकी सीटें बहुमत के आंकड़े 122 को भी पार कर गया था, लेकिन वोटों की गिनती के साथ-साथ रुझान भी बदल गया। अब भाजपा ने 73 सीटों पर बढ़त बना रखी है। जदयू 48 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस ने 20 और लेफ्ट ने 19 सीटों पर बढ़त बना रखी है। लोजपा 7 सीटों पर आगे चल रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें


EXIT POLL: बिहार में लालू राज की वापसी, तमाम एक्ज़िट पोल में महागठबंधन को बढ़त

पटना: बिहार विधानसभा चुनाव में तीसरे चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद अब सबकी नजरें परिणाम पर टिकी हुई है। वोटों की गिनती तो 10 नवंबर को शुरू होगी, लेकिन आज एग्जिट पोल के आंकड़े इशारा कर रहे हैं कि एनडीए और महागठबंधन में कांटे की टक्कर है।
क्या कहती हैं एक्टिज पोल?

रिपब्लिक- जन की बात

रिपब्लिक-जन की बात के एग्जिट पोल के अनुसार NDA को 91-117 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि महागठबंधन को 138 सीटें मिल सकती हैं, जो कि बहुमत के आंकड़े से ज्यादा है।

इंडिया टुडे का एक्जिट पोल
इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए RJD नेता तेजस्वी यादव को बिहार के 44 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। नीतीश कुमार को 33 फीसदी लोगों ने पसंद किया है। इंडिया टुडे ने तेजस्वी को माना है कि जनता उन्हें बिहार के लिए चुन रही है।
एबीपी- सी वोटर्स का एक्जिट पोल
एबीपी-सी वोटर्स ने अपने एक्जिट पोल में महागठबंधन को 108-131 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान बताया है और वहीं, एनडीए को 104-128 सीटें मिल सकती हैं। एबीपी की माने तो चिराग पासवान की LJP को सिर्फ 1-3 सीटों पर जित मिलने की उम्मीद है। और अन्य के खाते में 4-8 सीटें जाने का अनुमान है।

टाइम्स नाऊ-सी वोटर
टाइम्स नाऊ-सी वोटर के एग्जिट पोल की माने तो बिहार चुनाव की कांटे की टक्टर में NDA को 104-128 सीटें मिलने की उम्मीद है, तो वहीं, महागठबंधन को 108-131 सीटें, LJP को 1-3 सीटें मिल सकती हैं
सुदर्शन के मुताबिक बिहर में NDA जीत रही है
सी वोटर्स के मुताबिक, एनडीए को सबसे ज्यादा 37.7% फीसदी वोट मिल सकते हैं, लेकिन सीटों के मामले में महागठबंधन कुछ आगे है। महागठबंधन को 36.3% वोट मिल सकते हैं। सुदर्शन की माने तो, बिहार में NDA की जीत हो रही है। शाम 3 बजे तक के मतदान के अनुसार सुदर्शन ने अपने एक्जिट पोल में NDA को 121 सीट और महागठबंधन के खाते में 105 सीट बताया है।
भास्कर की एग्जिट पोल
बिहार चुनाव में टक्टर कांटे की हुई है, भास्कर एग्जिट पोल के मुताबिक, बिहार में फिर से नीतीश सरकार के आने की उम्मीद है, NDA को 120 से 127 सीटें मिल सकती हैं।
बिहार में 243 सीटें हैं। इसमें एक तरफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) का सत्तारूढ़ गठबंधन है, जिसमें चुनावी मैदान में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के जनता दल-यूनाइटेड ने 115 सीटों, भारतीय जनता पार्टी ने 110, विकासशील इनसान पार्टी ने 11 और जीतन राम मांझी की हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा ने 7 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं।
दूसरी तरफ विपक्ष के महागठबंधन में मुख्य रूप से लालू यादव की राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के चेहरे उनके बेटे तेजस्वी यादव मुख्यमंत्री के चेहरे हैं। RJD ने 144 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। महागठबंधन के अन्य सहयोगियों में कांग्रेस 70, सीपीआई-एमएल 19, सीपीआई 6 और सीपीआईएम 4 सीटों पर चुनाव लड़ी रही है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें