Close

राष्ट्रद्रोह फैलाने वाले मदरसे बंद होने चाहिए- MP कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर

इंदौर: मध्यप्रदेश की पर्यटन व संस्कृति मंत्री उषा ठाकुर ने मंगलवार को मदरसों पर विवादित बयान देते हुए कहा कि, मदरसों को दी जाने वाली सरकारी ग्रांट बंद की जानी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी आतंकी मदरसों से ही निकले हैं, इसलिए इनको दी जाने वाली सरकारी मदद बंद कर देनी चाहिए।
अपने एक प्रेस वार्ता के दौरान उषा ठाकुर ने अपनी ही सरकार से अपील की, सरकारी खर्च पर चलने वाले मदरसों को बंद कर दिया जाए। उनका तर्क है कि इन मदरसों में कट्टरवादी और आंतकवादी पैदा होते हैं। अपनी बात रखने के लिए उन्होंने जम्मू कश्मीर के आतंकवाद का हवाला भी दिया।
उषा ठाकुर ने कहा कि वक्फ बोर्ड अपने आप में ही एक मजबूत संस्था है इसलिए इसकी शासकीय मदद बंद की जानी चाहिए। अगर कोई पर्सनल तौर पर मदद करना चाहका है तो हमारा संविधान उसकी इजाजत देता है लेकिन हम खून पसीने की गाढ़ी कमाई को जाया नहीं होने देंगे। हम उस पैसे का इस्तेमाल विकास कार्यों में करेंगे।
बताते चलें कि, हाल ही में असम सरकार ने शासकीय खर्च से चलने वाले मदरसों को बंद करने का फैसला लिया है। असम सरकार ने कहा है कि धार्मिक शिक्षा के लिए सरकारी मदद नहीं दी जा सकती। हालांकि असम सरकार ने यह स्पष्ट कर दिया है कि निजी मदरसों को वह बंद करने नहीं जा रही है। सरकारी मदरसों को बेहतर शिक्षा व्यवस्था के लिए रेगुलर स्कूलों में बदल दिया जाएगा।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

Madhaw Tiwari is a senior journalist with over 20 years of experience in India's leading news channels.

प्रातिक्रिया दे

Leave a comment
scroll to top