Entertainment Trending

ऐसा क्या किया ErosNow ने किया ट्विटर पर ट्रेंड करने लगा #BoycottErosNow

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली| नवरात्रि पर इरोज़ नाउ कुछ विवादास्पद ट्वीट कर के फंस गया है और ट्विटर पर बायकॉट इरोज़ नाऊ #BoycottErosnow टॉप ट्रेंडिंग में है, जिसका हिन्दी में मतलब है इरोज़ नाऊ का बहिष्कार. दरअसल इरोज़ नाऊ ने नवरात्रि को लेकर कैटरीना कैफ और सलमान ख़ान की फोटो के साथ एक मीम पोस्ट किया, जिसमें प्रेगनेंट दिख रही कैटरीना सलमान से पूछती हैं कि क्या तुम मेरी नवरात्रि में अपनी रात्रि डालोगे. सलमान को जवाब देते हुए दिखाया गया है कि वो कहते हैं कि तुम्हें डांडिया खेलने के लिए एक डांडी चाहिए, मेरे पास एक है. 

Many have shared tweets that feature Katrina Kaif alongside the quote, “Do you want to put the ratri in my Navratri”.

इस ट्वीट के बाद तमाम लोगों ने इरोज़ नाऊ की ट्वीटर पर ऐसी की तैसी कर दी. जम्मू की वकील दीपिका रजावत से लेकर अमेरिका में उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस की भांजी मीना ने अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की. इस तरह का मीम पूरी दुनिया में हिन्दूओं की भावनाओं को भड़का रही है. गुरूवार को ट्वीटर पर देखा गया कि #BoycottErosNow टॉप ट्रेंडिंग में है. लोग इरोज़ नाऊ के ईद और नवरात्रि के ट्वीट की तुलना करने लगे हैं, ज़ाहिर है कि लोगों इरोज़ नाऊ पर मुस्लिम समुदाय के लिए अलग रवैया और हिन्दू समुदाय के लिए अलग रवैया का आरोप लगा रहे हैं. 
लोगों ने यहां तक आरोप लगा दिया है कि इरोज़ नाऊ ने जब से कम्पनी के सीईओ के तौर पर अली हुसैन को रखा है तब से कम्पनी एक एंटी हिन्दू सोच के साथ चल रही है. आप भी देखिए यहां पर कुछ ट्वीट्स में किस तरह की प्रतिक्रियाएं हैं.



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

बिहार चुनाव: इनकम टैक्स ने बिहार कांग्रेस के प्रदेश मुख्यालय सदाकत आश्रम में मारा छापा, गाड़ी से नकदी बरामद
राष्ट्रद्रोह फैलाने वाले मदरसे बंद होने चाहिए- MP कैबिनेट मंत्री उषा ठाकुर

Your email address will not be published. Required fields are marked *