Politics देश

Poster: ‘तेजस’ के पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने भारतीय वायु सेना को दी बधाई

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: भातरीय वायु सेना आप अपना 88वां स्थापना दिवस मना रही है। इस मौके पर सामान्य से लेकर हर बड़ी शख्सियत की ओर से वायु सेना को शुभकामनाएं मिल रही हैं। ऐसा ही एक विशेष संदेश फिल्म इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने दी है।
कंगना की टीम ने उनकी अगली फिल्म ‘तेजस’ (Tejas) का पोस्टर शेयर किया है। इस फिल्म में भारतीय वायु सेना की उपलब्धियों और क्षमताओं को दिखाया जाएगा। पोस्टर में कंगना एयर फोर्य पायलट की भूमिका में नजर आ रही है। फिल्म की टीम की तरफ से अभिनेत्री भारतीय वायु सेना को शुभकामनाएं दे रही हैं और कह रही हैं कि उनकी यह फिल्म वायु सेना की महानता, बहादुरी और बलिदान की गाथा होगी। इस पोस्ट में उन्होंने फिल्म के निर्माता रोनी स्क्रूवाला को टैक करते हुए जय हिंद लिखा है।
कंगना की इस फिल्म का उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसका पहला लुक इस साल फरवरी में रिलीज हुआ था। हाल ही में अभिनेत्री ने बताया की इस फिल्म की शूटिंग वह दिसंबर से शुरू कर देंगी।
गौरतलब हो कि 88वें भारतीय वायु सेना दिवस के मौके पर पीएम मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, गृह मंत्री अमित शाह समेत कई नेताओं ने वायु सेना को बधाई दी। इस मौके पर हिंडन एयर फोर्स स्टेशन में वायु सेना की शानदार परेड का संचालन हुआ।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें
सात महीने बाद देश में आज से खेल शुरू- I लीग फुटबॉल के क्लाविफाइंग मुकाबलों से होगी खेलों की बहाली
Nobel Prize 2020: अमेरिकी कवयित्री लुइस ग्लक को मिला इस साल का साहित्य नोबेल

Your email address will not be published. Required fields are marked *