Politics

कंगना रनौत ने जावेद अख्तर पर कसा तंज, कहा- ‘एक थी शेरनी और एक भेड़ियों का झुंड’

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों अपने बयानों को लेकर खुब चर्चा में हैं। पिछले कुछ महीनों से वो विवादों में बनीं हुई हैं। हाल ही में राइटर और संगीतकार जावेद अख्तर ने कंगना पर मानहानि का केस कर दिया था। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद से कंगना ने मीडिया के सामने कई बेवजह बयान दिए हैं। उन्होंने गलत तरीके से उनका नाम मीडिया में उछाला है। जावेद अख्तर द्वारा मानहानि का केस दर्ज कराए जाने पर अब कंगना ने भी प्रतिक्रिया दी है।

अभिनेत्री ने एक ट्वीट कर जावेद अख्तर के अपने पर मानहानि का केस कराए जाने पर चुटकी ली है। कंगना ने ट्वीट करते हुए लिखा कि, एक थी शेरनी… और एक भेड़ियों का झुंड. इसके साथ ही कंगना ने शिवसेना नेता संजय राउत का वह ट्वीट भी शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जावेद अख्तर के कंगना पर केस दर्ज कराने की बात कही है।
संजय राउत ने अपने ट्वीट में लिखा है कि, गीतकार जावेद अख्तर ने राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय टेलीविज़न पर अपमानजनक बयान देने के लिए कंगना रनौत के खिलाफ आपराधिक शिकायत दर्ज की। मुंबई के अंधेरी में मेट्रोपॉलिटन मजिस्ट्रेट के सामने शिकायत दर्ज की गई है।

बताते चलें कि, कंगना रनौत ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि तिक रौशन मामले पर जावेद अख्तर ने मुझसे कहा था कि राकेश रोशन और परिवार बड़े लोग हैं। अगर तुम उनसे माफी नहीं मांगती तो तो तुम कहीं नहीं जा सकोगी। वे तुम्हें जेल में डलवा देंगे और तुम्हारे पास खुद को नुकसान पहुंचाने के अलावा कोई विकल्प नहीं रहेगा, तुम आत्महत्या के बारे में भी सोच सकती हो। कंगना ने य भी कहा था कि जब मैंने उनकी बात नहीं मानी तो वो मेरे ऊपर चिल्लाए और बुरी तरह गुस्सा हुए।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें



बिहार रैली में राहुल गांधी ने ईवीएम को बताया मोदी वोटिंग मशीन MVM
Viral: आदित्य नारायण और स्वेता अग्रावल की रोका सेरेमनी की तस्वीरें आई सामने

Your email address will not be published. Required fields are marked *