Politics राज्य

धार्मिक भावनाएं भड़काने के आरोप में कंगना रनौत के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश

0
Please log in or register to do it.

मुंबई: इन दिनों अपने बयानों की वजह से चर्चाओं में छाई अभिनेत्री कंगना रनाउत के खिलाफ मुंबई की बांद्रा कोर्ट ने सांप्रदायिक नफरत फैलाने के आरोप में एफआईआर दर्ज करना का आदेश दिया है। अदालत में एक याचिका दायर की गई थी, जिसमें कंगना के ट्वीट को भड़काऊ बताते हुए उनपर FIR दर्ज करने की मांग की गई थी। बांद्रा कोर्ट में इस याचिका को मुन्ना वराली और साहिल अशरफ सैयद ने दायर की है।
इस याचिका में कहा गया है कि कंगना ने अपने ट्वीट के जरिए बॉलीवुड में हिंदू-मुस्लिम समुदाय में झगड़ा कराने की कोशिश की है। याचिकाकर्ताओं का कहना है कि कंगना के बयानों और उनके ट्वीट के जरिए दोनों समुदाय के बीच नफरत बढ़ती है। इसके आगे याचिका में कहा गया है कि कंगना रणौत लगातार बॉलीवुद को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से लेकर टीवी तक, कंगना हर जगह बॉलीवुड के खिलाफ बयानबाजी कर रही हैं। वह लगातार बॉलीवुड को नेपोटिज्म और फेवरेटिज्म का अड्डा बता रही हैं।
इसे ध्यान में रखते हुए आज इस मामले पर सुनवाई हुई। बांद्रा कोर्ट ने इश मामले में कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के आदेश दिए हैं। वहीं, सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ता ने कंगना के कई ट्वीट को अदलात के सामने रखा। कहा जा रहा है कि, सीआरपीसी की धारा 156 (3) के तहत कंगना के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जा सकती है। मामला दर्ज होने के बाद बॉलीवुड अभिनेत्री से पूछताछ की जाएगी।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

भारत में जल्द शुरू होगा Sputnik V के दूसरे व तीसरे चरण का ट्रायल, 40 हजार लोगों पर होगा टेस्ट
बलिया मर्डर केस: आरोपियों पर इनाम दोगुना, होगी रासुका और गैंगस्टर कानून के अंतर्गत कार्रवाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *