Sports

सात महीने बाद देश में आज से खेल शुरू- I लीग फुटबॉल के क्लाविफाइंग मुकाबलों से होगी खेलों की बहाली

0
Please log in or register to do it.

मोहम्मडन स्पोर्टिंग क्लब आई लीग के लिए एकमात्र स्थान हासिल करने के लिए बृहस्पतिवार यानी की आज से शुरू होने वाले क्वालिफाइंग फुटबॉल टूर्नामेंट में प्रबल दावेदार के रूप में शुरुआत करेगा। बिना दर्शकों के होने वाले इस टूर्नामेंट से देश में सात महीने से कोरोना से बंद खेल गतिविधियां भी बहाल हो जाएंगी।
साल्टलेक स्टेजियम में भवानीपुर एफसी टूर्नामेंट के शुरुआती मुकाबले में एफसी बेंगलुरू यूनाइटेज के सामने होगा। इसके बाद कल्याणी स्टेडियम में मोहम्मडन स्पोर्टिंग और दिल्ली गढ़वाल एफसी के बीच मुकाबला होगा। टूर्नामेंट की विजेता टीम आई लीग के लिए क्वालिफाई करेगी, जिसके दिसंबर में शुरू होने की संभावना है।
देश में अंतिम फुटबॉल मैच 14 मार्च को दोवा में इंडियन सुपर लीग फाइनल खेला गया था। एफसी केरला ने क्वालिफायर से हटने का फैसला किया जिससे यह पांच टीमों का टूर्नामेंट बन गया। प्रत्येक टीम राउंड रोबिन प्रारूप में एक बार एक दूसरे के आमने सामने होंगे। 19 अक्टूबर को फाइनल मैच के बाद शीर्ष टीम को आई लीग 2020-21 में प्रवेश मिलेगा।


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज और ट्विटर पेज पर फॉलो करें

राजदीप सरदेसाई का कॉलम: दलितों की अनदेखी का जोखिम नहीं ले सकती भाजपा
Poster: 'तेजस' के पोस्टर के साथ कंगना रनौत ने भारतीय वायु सेना को दी बधाई

Your email address will not be published. Required fields are marked *