Politics

मोदी के मंत्री निहालचंद को रेप केस में नोटिस

0
Please log in or register to do it.

नयी दिल्ली। केंद्रीय रसायन एवं उर्वरक मंत्री निहालचंद मेघवाल को कोर्ट ने रेप केस में नोटिस भेजा है।

निहालचंद मेघवाल एक पुराने रेप के मामले में आरोपी हैं।  उनके अतिरिक्त इस मामले में 18 अन्य लोग भी आरोपी हैं. मंत्री महोदय राजस्थान के श्रीगंगानगर से बीजेपी सांसद हैं।  ज्ञात हो कि कोर्ट ने निहालचंद को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि इस मामले में एक बार क्लोजर रिपोर्ट आई थी, लेकिन सेशन कोर्ट ने इस मामले की फाइल को दोबारा खोला। निहालचंद पर 2011 में रेप का आरोप लगा था। 
दरअसल पीडि़त महिला ने यह आरोप लगाया था कि उसका पति उसे नशे की चीज खिलाकर उससे गलत काम करवाता था।  इस मामले में आरोपी बनाये जाने के बाद निहालचंद ने हाईकोर्ट में अपील की थी, जिसके बाद उनका पक्ष सुनने के लिए कोर्ट ने उन्हें नोटिस भेजा है।  केस की अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
क्या उत्तर प्रदेश में सुरक्षित नहीं हैं महिलाएं...
मुंबई में हाई टाईड, सड़कों पर आया समुद्र का पानी

Your email address will not be published. Required fields are marked *