Politics

उमा भारती की सुरक्षा में लगी कार सांसद की गाड़ी से टकरायी

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। संसद मार्ग थाना इलाके में बुधवार शाम को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती की सुरक्षा में मौजूद एक जिप्सी की संसद सदस्य प्रवेश वर्मा की कार से टक्कर हो गई। इस हादसे में उमा भारती की सुरक्षा में मौजूद तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। तीनों पुलिसकर्मियों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। संसद मार्ग थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नई दिल्ली जिला पुलिस उपायुक्त एसबीएस त्यागी ने बताया कि हादसा शाम करीब छह बजे हुआ। उमा भारती अपने काफिले के साथ संसद भवन के नजदीक स्थित फव्वारे के पास से गुजर रही थी। उसी वक्त पश्चिमी दिल्ली से भाजपा सांसद प्रवेश वर्मा की फॉर्चुनर कार भी गुजर रही थी। कार में प्रवेश वर्मा मौजूद नहीं थे। घटना के वक्त उनका चालक अकेला था। तभी उमा भारती के काफिले में आखिरी में चल रही जिप्सी और फॉर्चुनर कार की टक्कर हो गई। हादसे में जिप्सी में मौजूद तीन पुलिसकर्मियों को हल्की चोटें आईं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने तीनों पुलिसकर्मियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज चल रहा है

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
मुंबई में हाई टाईड, सड़कों पर आया समुद्र का पानी
आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे

Your email address will not be published. Required fields are marked *