राज्य

मुंबई में हाई टाईड, सड़कों पर आया समुद्र का पानी

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। समुद्र में ऊंची लहरें उठने के कारण गुरुवार को मुंबई की सड़कों पर काफी पानी भर गया। कई इलाकों में लोगों के घरों में पानी घुसने की खबर है। वहीं दूसरी तरफ आज हुई बारिश से दिल्ली के लोगों को काफी राहत मिली। प्राप्त जानकारी के मुताबिक समुद्र में ज्वार उठने के कारण वर्ली के रिहायशी इलाकों के साथ ही शिवाजी पार्क की सड़कों पर समुद्र का पानी भर गया। एक पल को तो ऐसा लगा मानो समुद्र ही सड़कों पर उतर आया हो।

समुद्र में ज्वार की यह घटना करीब 11.45 से 12.15 बजे के बीच घटित हुई। सड़कों पर पानी आने के कारण यातायात भी अवरुद्ध हुआ साथ ही लोगों को काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। उधर, लगातार गर्मी की मार झेल रहे दिल्ली समेत आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को बारिश के बाद आज थोड़ी राहत महसूस हुई।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

मोदी के मंत्री निहालचंद को रेप केस में नोटिस
उमा भारती की सुरक्षा में लगी कार सांसद की गाड़ी से टकरायी

Your email address will not be published. Required fields are marked *