Entertainment

आफताब शिवदसानी ने लिए साथ फेरे

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। खबर है कि अभिनेता आफताब शिवदसानी से अपनी गर्लफ्रेंड निन दुसांज से शादी कर ली है। बताया जाता है कि दोनों ने हाल में अपने परिवारों के खास लोगों की मौजूदगी में एक छोटे से समारोह में शादी की है। इससे पहले कि आफताब की शादी की खबर मीडिया तक पहुंचती वो अपनी दुल्हनिया को लेकर हनीमून के लिए भी निकल लिए। हालांकि यह पता नहीं चल सका है कि आफताब और निन हनीमून पर कहां गए हैं।

सूत्रों का कहना है कि आफताब और निन अपने खास दोस्तों को एक रिसेप्शन देंगे, जिसके लिए उन्होंने भारत में अलग-अलग लोकशन देखी हैं। आफताब और निन की दोस्ती काफी पुरानी थी। निन 2012 में भारत में शिफ्ट हुई थीं। इससे पहले वे हाँगकाँग में एक लग्जरी ब्रांड के लिए काम करती थीं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
उमा भारती की सुरक्षा में लगी कार सांसद की गाड़ी से टकरायी
पूर्व भाजपा विधायक के रिश्तेदारों ने अवैध खनन रोकने गए SDM पर किया जानलेवा हमला,

Your email address will not be published. Required fields are marked *