Politics देश

गड़करी-केजरीवाल कोर्ट में अड़े, अब चलेगा केस

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। बीजेपी नेता और केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी द्वारा दायर मानहानि केस में अदालती कार्यवाही चलती रहेगी। अरविंद केजरीवाल बयान वापस ने लेने और इस स्थिति में नितिन गडकरी केस न वापस लेने की जिद पर अड़ गए हैं। हालांकि, जज के हस्तक्षेप करने के बाद गडकरी ने कहा कि अगर केजरीवाल बयान वापस ले लेते हैं तो मैं अपना मुकदमा वापस ले लूंगा। उन्होंने कहा कि इससे केजरीवाल को माफी मांगने की भी जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अरविंद केजरीवाल इसके लिए तैयार नहीं हुए। 
पटियाला हाउस कोर्ट में जब नितिन गडकरी और अरविंद केजरीवाल पहुंचे तो जज ने वकीलों को पीछे करते हुए दोनों को आगे आने को कहा और समझाया, ‘आप दोनों देश के बड़े नेता हैं। अपनी ऊर्जा मुकदमे में खत्म करने के बजाय आपस में सुलह कर लें। यह देशहित में होगा।’ इसके बाद नितिन गडकरी ने कहा, ‘मुझे उनसे कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, अगर वह मेरे ऊपर लगाए गए आरोप को वापस ले लेते हैं तो मैं केस वापस ले लूंगा।’ गडकरी ने अरविंद केजरीवाल को पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी का उदाहरण भी पेश किया। उन्होंने कहा कि मनीष तिवारी ने माफी मांग ली तो मैंने केस वापस ले लिया। इसके जवाब में केजरीवाल ने कहा कि मेरे पास सारे सबूत हैं और मैं केस लड़ने के लिए तैयार हूं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
देखिए... शरमाती हुई सैफ अली खान को, उनके साथ मिलेगी राम कपूर और रितेश देशमुख
देह व्यापार के लिए मात्र 1000 रूपये में उपलब्ध था पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह का फ्लैट

Your email address will not be published. Required fields are marked *