Business देश

सरकार ने रिलायंस को गैस कीमत बढाने की मंजूरी दी: सूत्र

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। एक वेबसाइट के हवाले से खबर आ रही है कि नरेंद्र मोदी सरकार ने रिलायंस को 8 डॉलर प्रति एमएमबीटीयू पर गैस बेचने की मंजूरी देने का मन बना लिया है। इसका मतलब है कि गैस की कीमतों में 80 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। नई कीमतें एक जुलाई से लागू करने की योजना है।

मीडिया में आ रही खबरों के मुताबिक पेट्रोलियम मंत्रालय ने रिलायंस को चिट्ठी लिखकर यह जानकारी दे दी है। अगले हफ्ते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के बाद इसका औपचारिक ऐलान हो सकता है। गैस कीमतों के आकलन का अब तक जो फॉर्म्युला चल रहा है, उसके हिसाब से रिलायंस को इसकी कीमत 4.2 डॉलर मिल रही है। इस फॉर्म्युले में बदलाव कर जो नया फॉर्म्युला बनाया गया है उसके हिसाब से कीमत 8 डॉलर के करीब बैठती है। 
नया फॉर्म्युला 1 अप्रैल से ही लागू होना था लेकिन चुनाव के दौरान आम आदमी पार्टी ने इस मुद्दे को उठाया था। इस पर हुए विवाद के बाद यूपीए सरकार ने इसे लागू नहीं किया था। अब मोदी सरकार एक जुलाई से इन नई कीमतों को लागू कर रही है। 
गौरतलब है कि आप नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली के मुख्यमंत्री पद पर रहते हुए तत्कालीन तेल मंत्री एम वीरप्पा मोइली, रिलायंस इंडस्टरीज के प्रमुख मुकेश अंबानी तथा अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया था। उनका आरोप था कि इन लोगों ने गैस कीमतें दोगुनी करने के लिए षडयंत्र किया है। उन्होंने निर्वाचन आयोग से मांग की थी कि गैस कीमतों में बढ़ोतरी को मंजूरी नहीं दी जाए। इसके अलावा भाकपा नेता गुरुदास दासगुप्ता तथा एक गैर सरकारी संगठन (एनजीओ) ने भी दर बढाने को उच्चतम न्यायालय में चुनौती दी थी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सिसोदिया ने योगेन्द्र यादव पर 'आप' को ख़त्म करने का लगाया आरोप, पढ़िए सिसोदिया की पूरी चिट्ठी
सुमित्रा महाजन बनी लोकसभा अध्यक्ष

Your email address will not be published. Required fields are marked *