Crime देश

देह व्यापार के लिए मात्र 1000 रूपये में उपलब्ध था पूर्व पुलिस कमिश्नर सत्यपाल सिंह का फ्लैट

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। पिछले दिनों पुलिस की समाजसेवा शाखा ने अंधेरी स्थित एक फ्लैट में देह व्यापार होने संबंधी शिकायत मिलने के बाद छापा मारा था। पुलिस ने फ्लैट से दो लड़कियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया था और यह सनसनीखेज खुलासा किया था कि फ्लैट मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्‍नर और भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह का है।
एक वेबसाइट अनुसार भाजपा सांसद के इस फ्लैट पर सम्बन्ध बनाने के लिए 1000 किराया वसूला जाता था। पुलिस ने अपार्टमेंट के केयर टेकर वकील राजू शाह को गिरफ्तार कर लिया है। 
वर्सोवा पुलिस के अनुसार केयरटेकर शाह और रैकेट के सरगना राजा की मुलाकात कुछ महीनों पूर्व हुई थी। राजा ही फ्लैट पर देहव्यापार चलाया करता था। वह किसी भी वेश्यावृत्ति करने वाली लड़कियों को फ्लैट पर भेजने के पहले केयरटेकर शाह से फ़ोन पर बात करता था और इशारा मिलते ही लड़कियों को वहां भेज दिया करता था। गौरतलब है कि जिस सोसायटी में छापेमारी की गई उसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फ्लैट हैं। छापा मारने वाली टीम को फ्लैट से सत्यपाल सिंह के नाम का बिजली बिल भी मिला था। साथ ही सोसायटी के बोर्ड पर भी सत्यपाल सिंह का नाम लिखा हुआ था। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त महेश पाटील ने बताया कि प्लैट में देह व्यापार की शिकायत मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया।
सत्यपाल सिंह के अनुसार फ्लैट एक कंपनी को किराए पर दिया गया था। पकड़ा गया शख्स भी कंपनी का ही कर्मचारी है। गौरतलब है कि इससे पहले इस साल की शुरुआत में इसी सोसायटी के एक फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारकर दो लाख से ज्‍यादा अश्लील सीडी बरामद की थीं। हालिया मामले में जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, वे कंपनी के मालिक के निर्देश पर वहां पहुंची थीं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दूसरी तरफ, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मामले पर चुप्पी साध रखी है। सत्यपाल सिंह का कहना है कि मैंने वह फ्लैट तीन साल से इंडिया बुल्स कंपनी को किराए पर दे रखा है। इसलिए उसमें होने वाली गतिविधियों के लिए मैं किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं हूं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
गड़करी-केजरीवाल कोर्ट में अड़े, अब चलेगा केस
सिसोदिया ने योगेन्द्र यादव पर 'आप' को ख़त्म करने का लगाया आरोप, पढ़िए सिसोदिया की पूरी चिट्ठी

Your email address will not be published. Required fields are marked *