Politics राज्य

गोपीनाथ मुंडे की कार दुर्घटना में मौत

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में शामिल कैबिनेट मंत्री गोपीनाथ मुंडे सड़क हादसे में घायल हो गए थे। हादसे में मुंडे को गंभीर चोटें आईं थी, जिसके बाद उन्हें सफदरजंग के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया था।
बताया जा रहा है कि केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री मुंडे सुबह-सुबह अपने आवास से एयरपोर्ट की ओर निकले थे। तभी उनके कार को पीछे से तेज रफ्तार से आ रही एक गाड़ी ने टक्कर मार दी। इस हादसे में वे बुरी तरह जख्मी हो गए हैं। खबरों के मुताबिक गोपीनाथ मुंडे अकेले थे। उनके साथ सिर्फ ड्राइवर कार में मौजूद था। डॉक्टरों के मुताबिक ग्रामीण विकास मंत्री की हालत काफी गंभीर थी। 
नितिन गडकरी ने अभी प्रेस के सामने जानकारी दी कि “डॉक्टरों ने बहुत कोशिश की थी उन्हें बचाने की लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका. गडकरी के अनुसार उनके सर पर बहुत चोट लगी थी उसके बाद उन्होंने अपने सिक्यूरिटी गार्ड से पानी माँगा और कहा मुझे ज़ल्दी हॉस्पिटल ले चलो. अब उनका पार्थिव शरीर पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जा रहा है”
अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
गोपीनाथ मुंडे: शिखर पर अस्त हुआ एक सूर्य
सीएम पद के लिए महाराष्ट्र में भिड़े भाजपा और शिवसेना

Your email address will not be published. Required fields are marked *