Technology

दो घंटे में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ मोटोरोला का ‘मोटो E’

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। मोटोरोला की ‘मोटो E’ सीरीज़  बांकी मोबाइल कंपनियों और उनके मॉडल्स के लिए खतरे की घंटी बजा दी है। अब ऐसा लग रहा है कि स्मार्ट फोन खरीदने वालों को मोटोरोला की मोटो E कुछ खास ही पसंद आ रही है। तभी तो एक बार फिर फ्लिपकार्ट पर आने के साथ ही दो घंटे में सारे मोटो E बिक गए। दो दिनों पहले फ्लिपकार्ट ने दोपहर 1 बजे इस फोन को अपने वेबसाइट पर सेल करना शुरू किया और 3 बज कर 30 मिनट में उसने एक बार फिर आउट ऑफ स्टॉक का बैनर लगा दिया।


इससे पहले 13 मई को फ्लिपकार्ट पर लॉन्च होने के अगले ही दिन ये बजट स्मार्ट फोन आउट ऑफ स्टॉक हो गया था। मोटो E अपने रेंज का सबसे सस्ता और बेहतरीन फीचर वाला फोन साबित हो रहा है। फोन में 1 जीबी रैम के साथ लेटेस्ट एंड्रॉयड 4.4 किट-कैट है. इसका स्क्रिन 4.3 इंच HD क्वालिटी का है और पिक्सेल डेनसिटी 256 पीपीआई है।

इस फोन की सबसे खास बात यह है कि इस रेंज का यह पहला फोन है जो वॉटर रेसिस्टेंट के साथ ही स्क्रेच प्रूफ भी है। फोन का प्रोसेसर 1.2 गीगाहर्टज है, फोन का रियर कैमरा 5 मेगापिक्स्ल है पर इसमें एलईडी फ्लैश की सुविधा नहीं है।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
कृष्णा ने ठुकराया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में काम करने का ऑफर
दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की मारामारी शुरू

Your email address will not be published. Required fields are marked *