Editorial

दिल्ली विश्वविद्यालय में एडमिशन की मारामारी शुरू

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिले की दौड़ सोमवार से शुरू हो गई है। दो जून से 16 जून तक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन सुबह नौ बजे से दोपहर एक बजे तक नॉर्थ, साउथ कैंपस के अलावा पूर्वी व पश्चिमी दिल्ली के कुल 18 केंद्रों में होगा। कॉलेजों को केंद्र बनाया गया है। खास बात यह है कि इस बार भीड़ से निजात दिलाने के लिए केंद्रों की संख्या 12 से 18 कर दी गई है।

ऑन-ऑफलाइन भर सकते हैं फॉर्म
ऑफलाइन माध्यम से डीयू के 18 केंद्रों पर पंजीकरण होगा। इसके लिए ओएमआर फॉर्म भरना होगा। केंद्र सिर्फ प्रात: कॉलेजों को बनाया गया है। सांध्य कॉलेज इसमें शामिल नहीं है। डीयू ने साफ किया है कि सुबह से दोपहर एक बजे तक ही आवेदन होगा। शाम के समय किसी भी सांध्य कॉलेज में आवेदन नहीं होगा। वहीं ऑनलाइन आवेदन करने पर ओएमआर फॉर्म की तर्ज पर यहां एक फॉर्म दिखेगा जिसमें 12वीं के अंकों की जानकारी देनी होगी। ऑनलाइन शुल्क में इस बार कमी की गई है।

मोबाइल एप्लीकेशन से भी भरें फॉर्म
डीयू ने डीयू यूजी मोबाइल ऐप (दिल्ली यूनिवर्सिटी अंडर ग्रैजुएशन ऐप) मोबाइल एप्लीकेशन तैयार किया है। छात्र du.ac.in पर जाकर इसे डाउनोलड कर सकते हैं। यह एंड्रायड समेत ब्लैकबरी व आईफोन के ओपरेटिंग सिस्टम पर चलेगी। इसे डाउनलोड करने के बाद छात्र एक टच पर आवेदन फॉर्म भर सकते हैं। खास बात यह है कि आवेदन शुल्क भी जमा किया जा सकता है। इससे कटऑफ और दाखिला प्रक्रिया के नए बदलावों के बारे में भी जाना जा सकता है।

ईसीए कोटे के आवेदन कॉलेजों में
स्पोर्ट्स व ईसीए कोटे की पांच फीसदी सीटें आरक्षित हैं। इन कोटे के तहत आवेदन अलग किया जाएगा। इनका फॉर्म अलग होगा। छात्रों को उन कॉलेजों में जाकर आवेदन करना होगा जहां वे दाखिला पाना चाहता है। दाखिले के लिए खेल व ईसीए से संबंधित ट्रायल लिए जाएंगे। इस बार विशेष व्यवस्था की जाएगी। कॉलेज स्तर पर ट्रायल होगा। उसके बाद कॉलेज चयनित छात्रों की सूची जारी करेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

दो घंटे में आउट ऑफ़ स्टॉक हुआ मोटोरोला का 'मोटो E'
सामूहिक दुष्कर्म का मुआवजा तीन बोतल शराब

Your email address will not be published. Required fields are marked *