Politics देश

ऐसे मनाया भाजपा नेताओं ने मोदी की जीत का जश्न

0
Please log in or register to do it.
सूरत। गुजरात की हीरानगरी सूरत में रविवार को भाजपा के कई विधायकों व सांसदों को सम्मानित किया गया। एक न्यूज़ वेबसाइट के हवाले से प्राप्त खबर के अनुसार मोदी के प्रधानमंत्री बनने के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम सूरत अखिल भारतीय कच्छ कडवा पाटीदार युवासंघ व सरदार पटेल रीजनल युवक मंडल द्वारा आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में नवसारी के सांसद सीआर पाटिल, विधायक संगीता पाटिल, मेयर निरंजन जांजमेरा सहित हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भी मौजूद थे। 
कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेताओं को सम्मानित करते हुए हुई। संगीत व सांस्कृतिक कार्यक्रम के बाद उस समय माहौल बदल गया, जब स्टेज पर जमकर ठुमके लगने शुरू हुए। आयोजकों ने बिहार और यूपी की तर्ज पर डांस का कार्यक्रम भी रखा था, जिसके लिए विशेष तौर पर एक महिला को बुलाया गया था। इस डांस प्रोग्राम का कइयों ने मजा उठाया तो कइयों ने निंदा भी की। कार्यक्रम खत्म होने के बाद जब यह खबर मीडिया में आई तो विवाद बढ़ता चला गया। अब आयोजक व भाजपा नेता जवाब देने से बचते फिर रहे हैं। लेकिन में जनता के बीच एक सवाल ज़रूर उठने लगा है कि अगर भारतीय संस्कृति की दुहाई देने वाली भाजपा भी ऐसा करेगी तो औरों  होगा। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
सीएम पद के लिए महाराष्ट्र में भिड़े भाजपा और शिवसेना
कृष्णा ने ठुकराया 'कॉमेडी नाइट्स विद कपिल' में काम करने का ऑफर

Your email address will not be published. Required fields are marked *