Politics राज्य

चंद्रशेखर राव बने तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री

0
Please log in or register to do it.

हैदराबाद। तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीडीपी) के प्रमुख के चंद्रशेखर राव ने सोमवार को तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने राजभवन में एक समारोह में राव को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ पुत्र केटी रामाराव और भतीजे टी हरीश राव समेत ग्यारह मंत्रियों ने भी शपथ ली।

तेलंगाना के 29वें राज्य के रूप में अस्तित्व में आने के कुछ घंटे बाद ही राव को पहले मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राव को बधाई दी और नए राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

गौरतलब है कि आंध्र प्रदेश से अलग तेलंगाना राज्य के गठन के बाद हुए पहले विधानसभा चुनाव में टीआरएस ने 119 सीटों में से 65 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था।

तेलंगाना के गठन के साथ ही सीमांध्र ने भी अलग राज्य का आकार ले लिया। अगले 10 वर्षो तक दोनों प्रदेशों की राजधानी हैदराबाद ही रहेगी। सीमांध्र में तेलुगू देसम पार्टी ने 175 सीटों में 106 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है। पार्टी के प्रमुख चंद्रबाबू नायडू आज ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

आज होगा बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार, दलबदलुओं को इनाम मिलने की संभावना
पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और भाजपा सांसद के घर पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट

Your email address will not be published. Required fields are marked *