Crime

पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और भाजपा सांसद के घर पुलिस ने पकड़ा सेक्स रैकेट

0
Please log in or register to do it.

मुंबई। पूर्व मुंबई पुलिस कमिश्नर और वर्तमान भाजपा सांसद सत्यपाल सिंह के मुंबई फ्लैट में पुलिस की समाजसेवा शाखा ने अंधेरी इलाके में देह व्यापार चलने की शिकायत मिलने के बाद तलाशी ली। फ्लैट से दो लड़कियों समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। जिस सोसायटी में छापेमारी की गई उसमें कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के फ्लैट हैं। छापा मारने वाली टीम को फ्लैट से सत्यपाल सिंह के नाम का बिजली बिल भी मिला है। साथ ही सोसायटी के बोर्ड पर भी सत्यपाल सिंह का नाम लिखा हुआ है। मुंबई पुलिस के प्रवक्ता और पुलिस उपायुक्त महेश पाटील ने बताया कि प्लैट में देह व्यापार की शिकायत मिली थी जिसके बाद छापा मारा गया।
सत्यपाल सिंह ने अपने एक बयान में कहा है कि “मैंने वह फ्लैट तीन साल से इंडिया बुल्स कंपनी को किराए पर दे रखा है। इसलिए उसमें होने वाली गतिविधियों के लिए मैं किसी भी तरह जिम्मेदार नहीं हूं।” गौरतलब है कि पकड़ा गया शख्स भी कंपनी का ही कर्मचारी है। इससे पहले भी इस साल की शुरुआत में इसी सोसायटी के एक फ्लैट पर पुलिस ने छापा मारकर दो लाख से ज्‍यादा अश्लील सीडी बरामद की थीं। हालिया मामले में जो लड़कियां पकड़ी गई हैं, वे कंपनी के मालिक के निर्देश पर वहां पहुंची थीं। फिलहाल मामले की जांच चल रही है। दूसरी तरफ, कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारी संबंध में कुछ भी बात करने से बच रहे हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
चंद्रशेखर राव बने तेलंगाना के पहले मुख्यमंत्री
योगेंद्र यादव ने दिया 'आप' के सभी पदों से इस्तिफा

Your email address will not be published. Required fields are marked *