Politics

मोदी के लिए हो रहा है सुरंग का निर्माण, 7 RCR से सफ़दरजंग एयरपोर्ट तक

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। अब अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देशों के राष्‍ट्राध्‍यक्षों की तरह ही नरेन्द्र मोदी के लिए भी पीएम आवास से एयरपोर्ट तक सुरंग का निर्माण किया जा रहा है। एक दैनिक अखबार की खबर के अनुसार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास अपने घर 7 RCR से सफदरजंग एयरपोर्ट जाने के लिए एक खास सुरंग का निर्माण होगा। करीब डेढ़ किमी लंबी यह सुरंग दो महीने में तैयार हो जाएगी। खबरों के मुताबिक, यह सुरंग कमाल अतातुर्क मार्ग, गोल्‍फ कोर्स और सफदरजंग अस्‍पताल से होकर गुजरेगी और सफदरजंग स्थित हेलिकॉप्टर हैंगर पर खत्‍म होगी। प्रधानमंत्री आवास और सफदरजंग एयरपोर्ट के बीच की दूरी 3 किमी है। टनल को बनाने का सिर्फ एक ही मकसद है कि पीएम को सुरक्षित रास्‍ता उपलब्ध कराना।
गौरतलब है कि इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट जाने के लिए सफदरजंग एयरपोर्ट का इस्‍तेमाल पीएम, राष्‍ट्रपति, उप राष्‍ट्रपति और एसपीजी से सुरक्षा पाए अन्‍य वीवीआईपी करते हैं। अमेरिका और दूसरे यूरोपीय देशों में भी राष्‍ट्राध्‍यक्षों के घर से एयरपोर्ट जाने के लिए गुप्‍त सुरंग होती है। बताया जा रहा है कि मोदी कल शुक्रवार को अपने आधिकारिक निवास 7 RCR में शिफ्ट हो सकते हैं।

लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

श्रुति हसन को डेट कर रहे हैं सुरेश रैना
स्मृति ईरानी ने माँगा था मोदी से इस्तीफा

Your email address will not be published. Required fields are marked *