Politics राज्य

जोशी और राजनाथ वाराणसी की टिकट के मसले पर भिड़े

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। वाराणसी सीट को लेकर भारतीय जनता पार्टी में तनाव बढ़ता जा रहा है। शनिवार को चुनाव समिति की बैठक में मुरली मनोहर जोशी के सब्र का बांध टूट गया और उन्होंने सभी सदस्यों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह से तल्ख लहजे में सवाल पूछ लिया। खबरों के मुताबिक बैठक की शुरुआत में ही जोशी ने यह मुद्दा उठाया। तब नरेंद्र मोदी भी बैठक में मौजूद थे। जोशी ने राजनाथ सिंह से कहा कि पार्टी वाराणसी सीट को लेकर अपना रुख साफ क्यों नहीं कर रही है। यह सवाल करते वक्त जोशी काफी गुस्से में थे। उन्होंने कहा कि मीडिया में वाराणसी सीट को लेकर जिस तरह की खबरें आ रही हैं, उससे पार्टी को और मेरी उम्मीदवारी को नुकसान हो रहा है।
सूत्रों की मानें तो भाजपा चुनाव समिति की बैठक में गुस्से से भरे मुरली मनोहर जोशी ने बनारस की संसदीय सीट को छोड़ने से साफ इन्कार कर दिया। भाजपा के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी ने साफ कहा कि इस बात पर लंबे समय से चर्चा जारी है कि पार्टी बनारस की सीट उनसे खाली करवा कर वहां से नरेंद्र मोदी को उतारना चाहती है। इससे नाराज दिख रहे जोशी ने भाजपा अध्यक्ष राजनाथ सिंह से तल्ख लहजे में सवाल किया कि इस मसले पर नेतृत्व अपना रुख साफ करें।
उल्लेखनीय है कि भाजपा नरेंद्र मोदी के लिए संसदीय सीट का चुनाव करने और अन्य संसदीय सीटों पर उम्मीदवारों के नाम पर अंतिम फैसला लेने के लिए चुनाव समिति की बैठक बुलाई थी। जानकारी के मुताबिक भाजपा नरेंद्र मोदी को गांधीनगर और बनारस की संसदीय सीटों से चुनाव लड़ाना चाहती है।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
दिल्ली पुलिस ने कहा- केजरीवाल को दी गयी Z सुरक्षा, केजरीवाल ने नकारा
साउथ चाइना में प्लेन क्रेश, 5 भारतीय भी थे सवार

Your email address will not be published. Required fields are marked *