Politics राज्य

दूसरों पर ऊँगली उठाने वाले केजरीवाल खुद प्राइवेट प्लेन में

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल आजकल नरेंद्र मोदी और राहुल गांधी के प्राइवेट विमान पर घूमने और उससे चुनाव प्रचार करने पर सवाल उठा रहे हैं। लेकिन ये दावा दावा करने वाले केजरीवाल आज जयपुर से दिल्ली खुद भी प्राइवेट विमान से आए। अरविंद केजरीवाल शाम 4.30 बजे जेट की फ्लाइट से अहमदाबाद से जयपुर पहुंचे थे, जिसके बाद वो राजस्थान प्रत्रिका के कार्यक्रम में शामिल हुए और फिर दिल्ली लौट आए। शाम तकरीबन 6 बजे रेलीगेयर कंपनी के प्राइवेट विमान से केजरीवाल दिल्ली के लिए रवाना हुए। दिल्ली में उन्हें इंडिया टूडे के कार्यक्रम में शामिल होना है।
खास बात यह है कि अब तक मोदी और राहुल के निजी विमान इस्तेमाल करने पर केजरीवाल सवाल खड़ा करते हैं और उन्हें कोसते रहे हैं, लेकिन आज उन्होंने खुद ही प्राइवेट विमान से जयपुर से दिल्ली का सफर किया। दिलचस्प बात यह है कि जयपुर के कार्यक्रम में भी केजरीवाल ने लोकतंत्र के मुद्दे के साथ ही मोदी पर जमकर निशाना साधा। जयपुर में केजरीवाल ने कहा कि गुजरात की हालात खराब है।
अब तक केजरीवाल मोदी और राहुल गांधी के निजी विमान दौरों को लेकर सवाल खड़ा कर रहे हैं। अब सवाल है कि सादगी की बात करने वाले केजरीवाल अब खुद निजी विमान का इस्तेमाल क्यों कर रहे हैं? दिल्ली पहुंचने के बाद अरविंद केजरीवाल ने दावा किया कि प्राइवेट फ्लाइट का खर्च इंडिया टूडे ने उठाया है। केजरीवाल ने कहा कि कोई और फ्लाइट नहीं थी, इसलिए इंडिया टूडे वालों ने निजी विमान से दिल्ली पहुंचाया। उसके बाद इण्डिया टूडे ग्रुप ने भी स्वीकार किया कि यह सेवा उनकी तरफ से दी गयी थी। 
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
IB अलर्ट के बावजूद कुछ नहीं कर सकी दिल्ली पुलिस
सुप्रीम कोर्ट ने भाजपा और कांग्रेस को भेजा नोटिस

Your email address will not be published. Required fields are marked *