राज्य

IB अलर्ट के बावजूद कुछ नहीं कर सकी दिल्ली पुलिस

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के अधिकारी का कहना है कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने वाले हैं। दरअसल केंद्रीय खुफिया एजेंसी इंटेलिजेंस ब्यूरो ने दिल्ली पुलिस को आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन के बारे में कुछ मिनट पहले ही आगाह किया था। खबरजोन के सूत्रों के मुताबिक आईबी के अधिकारियों ने दिल्ली पुलिस को अपनी तैयारी पूरी रखने की सलाह भी दे चूका था। क्योंकि अरविंद केजरीवाल के साथ गुजरात में जो हुआ है, उसके विरोध स्वरूप ‘आप’ कार्यकर्ता बीजेपी दफ्तर पर हंगामा करेंगे।
इस एलर्ट के बावजूद दिल्ली पुलिस नहीं सोयी रही, जिसका नतीजा हिंसक झड़प के रूप में सामने आया। इस बात को लेकर अब गृह मंत्रालय दिल्ली पुलिस से काफी नाराज है, क्योंकि वह आम आदमी पार्टी को किसी भी तरह का राजनीतिक फायदा पहुंचाने के हक में नहीं है। इसी लिहाज से ये एलर्ट भेजा गया था, ताकि पुलिस समय रहते एक्शन लिया जाए। लेकिन दिल्‍ली पुलिस ने ऐसा कुछ नहीं किया।
खुद दिल्ली पुलिस के सीनियर अधिकारी ये मान रहे हैं कि उन्हें इस बात की जानकारी थी कि आप के कार्यकर्ता प्रदर्शन करने वाले हैं। लेकिन उन्हें ये नहीं पता था कि ये प्रदर्शन हिंसक रूप ले लेगा। अधिकारी कहते हैं कि बीजेपी दफ्तर पर पुलिस तैनात की गई थी पर कुछ ही मिनटों में ‘आप’ के सैकड़ों कार्यकर्ता वहां जुट गए और प्रदर्शन हिंसक हो गया। अब सवाल ये उठ रहे हैं कि क्या जान-बूझ कर दिल्ली पुलिस शांत बैठी रही?
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
साउथ चाइना में प्लेन क्रेश, 5 भारतीय भी थे सवार
दूसरों पर ऊँगली उठाने वाले केजरीवाल खुद प्राइवेट प्लेन में

Your email address will not be published. Required fields are marked *