Politics

वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी दावेदारी छोड़ने को तैयार

0
Please log in or register to do it.

नई दिल्ली। वाराणसी लोकसभा सीट को लेकर भाजपा में चल रहे विवाद खत्म होने संकेत मिल रहे हैं। कहा जा रहा है कि पार्टी के वरिष्ठ नेता मुरली मनोहर जोशी पार्टी के पीएम पद के उम्मीदवार नरेंद्र मोदी के लिए अपनी सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। एक दिन पहले ही पार्टी की चुनाव समिति की बैठक में इस मुद्दे पर पार्टी अध्यक्ष राजनाथ सिंह और जोशी के बीच बहसबाजी भी हो गई थी। अब जोशी कानपुर से पार्टी के उम्मीदवार हो सकते हैं।
माना जा रहा है कि संघ और पार्टी की ओर से दवाब के बाद जोशी सीट छोड़ने के लिए तैयार हो गए हैं। जोशी आज इस बाबत पत्रकारों को संबोधित करने वाले हैं। माना जा रहा है कि जोशी इस बारे में कोई घोषणा कर सकते हैं। पार्टी और समर्थकों का मानना है कि मोदी के उत्तर प्रदेश के वाराणसी से चुनाव लड़ने से प्रदेश में भाजपा को फायदा होगा और उसे अधिक सीटें मिलेगी। इतना ही नहीं इसका फायदा पास के राज्यों बिहार और उत्तराखंड में भी पार्टी प्रदर्शन पर पड़ेगा और भाजपा को अधिक सीटें मिलेंगी।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष बनेंगे लोजपा उम्मीदवार, टिकट खरीदने का आरोप
दिल्ली पुलिस ने कहा- केजरीवाल को दी गयी Z सुरक्षा, केजरीवाल ने नकारा

Your email address will not be published. Required fields are marked *