Politics राज्य

दिल्ली पुलिस ने कहा- केजरीवाल को दी गयी Z सुरक्षा, केजरीवाल ने नकारा

0
Please log in or register to do it.
नई दिल्ली। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे दिल्ली पुलिस ने एक नया खुलासा किया है।दिल्ली पुलिस के मुताविक अरविंद केजरीवाल ने जेड सुरक्षा स्वीकार कर ली है। दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के मुताबिक अरविंद केजरीवाल के तिलक लेन स्थित घर पर भी सुरक्षा घेरा बनाया गया है। आपको बता दें कि जेड श्रेणी की सुरक्षा सिर्फ वीवीआईपी लोगों और जिनकी जान को खतरा रहता है, उन्हें मुहैया कराई जाती है। दरअसल अरविंद को ये सुरक्षा इस खुफिया सूचना के बाद मुहैया कराई गई कि इंडियन मुजाहिदीन के लोग अपने सरगना यासीन भटकल को छुड़़ाने के लिए अरविंद का अपहरण कर सकते हैं। सूत्रों के मुताबिक केजरीवाल ने ज़ेड कैटेगरी की सुरक्षा मुख्यमंत्री रहते ही ले ली थी। गृह मंत्रालय के कहने पर अरविंद केजरीवाल ने ये प्रस्ताव 19 जनवरी को ही स्वीकार कर ली थी।
इस बीच अरविंद केजरीवाल ने जेड सुरक्षा में रहने की खबर पर अपनी चुप्पी तोड़ी है। केजरीवाल ने सोशल नेटवर्किंग साइट पर कहा है कि मीडिया के कुछ लोग कह रहे हैं कि मैंने सिक्योरिटी स्वीकार कर ली है। ये बिलकुल गलत है। मैं उन्हें आग्रह करता हूं कि वो मुझे सुरक्षा स्वीकार करने वाली चिट्ठी दिखाएं। मैंने हमेशा कहा है कि ईश्वर ही मेरा सबसे बड़ा रखवाला है। जब भी सरकार ने मुझे किसी तरह की सुरक्षा का ऑफर दिया, मैंने उसे पुरजोर तरीके से ठुकरा दिया। मैंने उन्हें कई बार लिख कर कहा है कि मुझे किसी तरह की सरक्षा नहीं चाहिए।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें
वाराणसी से मुरली मनोहर जोशी दावेदारी छोड़ने को तैयार
जोशी और राजनाथ वाराणसी की टिकट के मसले पर भिड़े

Your email address will not be published. Required fields are marked *