Politics

पेड मीडिया देश के लिए खतरनाक: आप

0
Please log in or register to do it.



नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी अरविंद केजरीवाल के उस बयान के समर्थन में उतर आई है जिसमें उन्होंने मीडिया पर नरेंद्र मोदी का समर्थक होने का आरोप लगाया था। आम आदमी पार्टी ने कहा है कि मीडिया देश का चौथा स्तंभ है। आज की तारीख में देश के हर स्तंभ पर सवाल उठ रहे हैं। ऐसे में मीडिया पर सवाल उठाना गलत नहीं है। हमला तेज करते हुए आम आदमी पार्टी ने कहा कि “मीडिया सिर्फ अरविंद केजरीवाल से सवाल पूछता है। मोदी के साथ ऐसा क्यों नहीं होता? कई चैनल बीजेपी के इशारे पर गलत खबरें चलाते हैं। इनकी जांच होनी चाहिए। हमारी पार्टी इसके खिलाफ चुनाव आयोग से शिकायत करेगी।”


मीडिया पर दिए अपने बयान पर केजरीवाल ने भी सफाई दी है। केजरीवाल ने मीडिया से नाराजगी से इनकार करते हुए कहा कि उन्होंने मीडिया को धमकी भरा बयान नहीं दिया। गौरतलब है कि नागपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे केजरीवाल ने एक समारोह के दौरान बोला था कि उनकी सरकार आने पर वो मीडियावालों को जेल भेजवा देंगे। वहीं आप नेता मनीष सिसोदिया ने कहा कि पेड मीडिया भारत के लिए बहुत खतरनाक है। और पेड मीडिया सिर्फ गुजरात और मोदी की तारीफ करने में जुटा है। साथ ही कहा कि चंद व्यापारियों को फायदा पहुंचाने के लिए किसानों के अधिकारों का हनन किया जा रहा है।

आप नेता संजय सिंह, आशुतोष, आशीष खेतान और दिलीप पांडे ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर पेड न्यूज के लिए मीडिया पर निशाना साधा। आप ने तीन टीवी चैनलों का नाम लेकर उनपर गलत खबर दिखाने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि पत्रकार संविधान से ऊपर नहीं है। मीडिया की भी जांच होनी चाहिए। आप ने सवाल पूछा कि पेड न्यूज पर बनी कमेटी की रिपोर्ट को सार्वजनिक क्यों नहीं किया गया।



उधर ब्रॉडकास्ट एडिटर्स एसोसिएशन ने आम आदमी पार्टी के बयान की निंदा की है। बीईए का कहना है कि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से निभा रहा है और इस तरह के आरोप उसकी छवि को खराब करने की कोशिश हैं।
लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

पलट गए अन्ना हजारे
गिरिराज लौटा सकते हैं टिकट

Your email address will not be published. Required fields are marked *