Politics

कांग्रेस छोड़ में लोजपा शामिल हुए महबूब अली कैसर

0
Please log in or register to do it.



पटना। कांग्रेस पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महबूब अली कैसर आज विधिवत रूप से रामविलास पासवान की पार्टी लोजपा में शामिल हो गए। पिछले कई दिनों से इस बात के कयास लगाए जा रहे थे कि कैसर लोजपा में शामिल होंगे लेकिन कल जब उन्हें जदयू के दफ्तर में देखा गया तो लगा की ये अफवाह थी। सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि महबूब अली कैसर ने जदयू में भी बात की थी लेकिन वहाँ से सिर्फ गोलमटोल जवाब मिल रहा था। दरअसल महबूब अली कैसर खगड़िया से चुनाव लड़ना चाह रहे थे और भाजपा-लोजपा गठबंधन में ये सीट लोजपा की मिली है और इसी सीट के शर्त पर दोनों पार्टियों से बात हो रही थी। लेकिन जदयू किसी और उमीदवार के लिए अपना मन बना चूका है। इसलिए वो अंततः लोजपा में शामिल हो गए।

महबूब अली कैसर पिछले 2009 के लोकसभा चुनाव में खगड़िया सीट से कांग्रेस की टिकट पर चुनाव लड़ चुके हैं और इसबार यह सीट कांग्रेस-राजद गठबंधन में राजद के खाते में चली गयी थी। जिस कारण से ये पार्टी से नाराज़ चल रहे थे। इन्होने अपनी नाराज़गी पार्टी अध्यक्ष सोनिया गांधी को भी बता दी थी। इन्होने कहा था कि गठबंधन में जो भी सीट कांग्रेस को मिली हो उसमे से एक भी सीट जितने वाली सीट नहीं है।



लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

गिरिराज लौटा सकते हैं टिकट
लोजपा में पड़ी फूट, प्रधान महासचिव राघवेन्द्र ने फूँका विद्रोह का बिगुल

Your email address will not be published. Required fields are marked *