केजरीवाल ने फिर कहा “स्वराज के लिए 1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान”

HomeUncategorized

केजरीवाल ने फिर कहा “स्वराज के लिए 1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान”

नई दिल्ली। एक तरफ बीजेपी अरविंद केजरीवाल को ड्रामेबाज़ करार देते हुए जनलोकपाल बिल का समर्थन कर रही है तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस कह रही है कि केजरीव

आज अरविंद बनेंगे ‘नायक’, दिल्ली में आज करेंगे फ़ैसला ‘ऑन द स्पॉट’
विनोद कुमार बिन्नी को आम आदमी पार्टी से निकाला गया
“सोनिया गाँधी ने चिट्ठी लिख कर रुकवाया था केजरीवाल का तबादला “
केजरीवाल ने फिर कहा “स्वराज के लिए 1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान” - Image 1
नई दिल्ली। एक तरफ बीजेपी अरविंद केजरीवाल को ड्रामेबाज़ करार देते हुए जनलोकपाल बिल का समर्थन कर रही है तो दूसरी तरफ़ कांग्रेस कह रही है कि केजरीवाल इस्तीफ़े की बात न करें, जनता से किये वायदे पूरे करें और इन सब के बीच दबाव बनता देख सीएम अरविंद केजरीवाल ने एक बार फिर दोहराया है कि स्वराज के लिए वो 1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान करने को तैयार हैं।

अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर के कहा है कि, “स्वराज के लिये और सत्ता सीधे जनता के हाथ में देने के लिये 1000 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान। ये आज़ादी की दूसरी लड़ाई है।”


उन्होंने इससे पहले एक और ट्वीट में कहा कि, “देश से भ्रष्टाचार मिटाने के लिए 100 बार सीएम की कुर्सी कुर्बान।”


लगातार ख़बरों से अपडेट रहने के लिए खबरज़ोन फेसबुक पेज लाइक करें

COMMENTS

WORDPRESS: 0
DISQUS: